Author: News Desk

Ranchi. एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांगवाली याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान शिकायतकर्ता की ओर से जवाब दायर किया गया. इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए सात सिंतबर की तिथि निर्धारित की. उस दिन प्रार्थी की ओर से उनके अधिवक्ता बहस करेंगे. राहुल गांधी ने मामले में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट को लेकर सीआरपीसी की धारा-205 के तहत याचिका दायर की है. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को इस मामले में अदालत में उपस्थित होना…

Read More

Ranchi.आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि 2019 के चुनाव में हमारी जीत हासिल नहीं होने के दो मुख्य कारण थे. पहली भाजपा और आजसू का चुनाव में एक साथ न होना और दूसरा महागठबंधन की सरकार के द्वारा जनता को ऐसे लुभावन वादे, जो आज तक पूरे नहीं हो सके. ये बातें श्री महतो ने शनिवार को कुजू मुरपा तरवाटांड़ में आयोजित मांडू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में प्रखंड से लेकर जिला तक जमीन घोटाला का मामला सामने आ रहा है. यह निश्चित ही जमीनों की डिजिटल डकैती है.…

Read More

Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी शनिवार को रांची पहुंची. टीम में कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़ानकर, सदस्य प्रकाश जोशी व पूनम पासवान शामिल हैं. राजधानी के सर्किट हाउस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व सांसद अजय कुमार व धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने उनका स्वागत किया. बाद में कमेटी के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल के नेता के साथ बंद कमरे में बातचीत की. मालूम हो कि समिति के सदस्य राज्य के…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने के लिए हाइकोर्ट में सिमडेगा निवासी विष्णु साहू ने जनहित याचिका दाखिल की है. इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने इसे करवाया है. झामुमो लिखा है कि भाजपा को झारखंडी बहनों की खुशी रास नहीं आयी. वे अपनी पूरी शक्ति लगा कर, झूठ फैला कर, सारे प्रपंच कर हेमंत सोरेन और मंईयां योजना नहीं रोक पाये तो लग गये हैं अब अपने लटकाओ, भटकाओ और फंसाओ नीति के तहत योजना रद्द करवाने में. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो के इस पोस्ट को…

Read More

Jamshedpur.शहर में महिला, युवती व स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा शक्ति मोबाइल की शुरुआत की गयी है. शक्ति मोबाइल के जरिये फिलहाल छह सर्किल में स्कूटी पर सवार महिला आरक्षी क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थान व आसपास में नजर रखेगी. महिला आरक्षी को छोटे हथियार व हैंडसेट भी दिया गया है. किसी तरह की समस्या होने पर महिला थाना प्रभारी या डायल 112 को सूचित कर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. शनिवार को कंपोजिट कंट्रोल रुम (सीसीआर) जोनल आईजी अखिलेश झा, डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल और सिटी सह ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग…

Read More

Patna.  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी अशोfक चौधरी अपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर शनिवार को विवादों में घिर गए. उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट पर जनता दल-यूनाईटेड (जद-यू) की हार के लिए भूमिहार जाति को जिम्मेदार ठहराया था. राज्य मंत्रिमंडल के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक अशोक चौधरी ने जहानाबाद जिले में भूमिहारों के बारे में यह टिप्पणी की थी, जहां वह बृहस्पतिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए गए थे. चौधरी के भाषण का एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘सिर्फ…

Read More

Jamshedpur. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जुगसलाई नगर परिषद द्वारा नसीम मैरेज हाल ईदगाह मैदान में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का आम नागरिकों को लाभ लेने हेतु शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. जुगसलाई नगर परिषद् की ओर से विधायक को पुष्प गुच्छ और पौधे देकर सम्मानित किया. इस शिविर में जुगसलाई से करीब 720 लोग सम्मलित हुए. विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्ति के लिए भी काउंटर बनाया गया, जिसमें लाभुको से आवेदन लिया गया. शिविर में लगभग 426…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने भुइयांडीह के पटेल नगर और कदमा जयप्रभा कॉम्प्लेक्स में दो सीवेज पंपिंग स्टेशनों का शनिवार को उद्घाटन किया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज सह टाटा स्टील यूआइएसएल के चेयरमैन चाणक्य चौधरी ने इसका उद्घाटन किया. पटेल नगर में 500 केएलडी और कदमा के जयप्रभा कॉम्प्लेक्स में 300 केएलडी की क्षमता के सीवेज पंपिंग स्टेशन शुरू किये गये. पटेल नगर एसपीएस 350 आवासीय और गैर आवासीय संपत्तियों की सेवा प्रदान करेगा.  जय प्रभा कॉम्प्लेक्स एसपीएस 160 संपत्तियों की सेवा प्रदान करेगा. ये दो सीवेज पंपिंग सिस्टम सेवा सीमा क्षेत्र को लगभग 60 फीसदी तक…

Read More

Jamshedpur. एग्रिको पूजा समिति का दुर्गा पूजता पंडाल 12 लाख की लागत से बनेगा. शनिवार को एग्रीको पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य मंडप बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया. कोंटाई (पश्चिम बंगाल) के 40 कारीगरों की टीम मंडप बनायेगी. माता दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के लिए बेल्दा (पश्चिम बंगाल) के कारीगरों से भी संपर्क साधा गया है, जिसमें 1.30 लाख रुपये लगेंगे. भूमि पूजन में अध्यक्ष वाइपी सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचिंतम दास गुप्ता, महामंत्री आशुतोष सिंहसमेत काफी संख्या में कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.

Read More

Jamshedpur.भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी के नेतृत्व मे दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक मंडल अभियंता आरके वर्मा से मिला और टाटानगर रेल क्षेत्र स्थित लाल बिल्डिंग रेलवे फ़िल्टर हाउस पास के जर्ज़र सड़क व फ़िल्टर हाउस के पास जमा कचड़े का निष्पादन करने की मांग की. इसके अलावा बर्मामाइंस के रेलवे ओवरब्रिज की हालत से भी अवगत कराया. इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही  समस्या का समाधान करेंगे. प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, अनिल दुबे, संतोष सिंह आदि मौजूद थे.

Read More