kharsawan.. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शनिवार को खरसावां विस क्षेत्र पहुंचे. यहां विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के बीच जन संपर्क किया. इस दौरान जेएलकेएम अध्यक्ष ने झारखंड विस चुनाव में किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के संभावनाओं को खारिज किया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. जेएलकेएम अपने बूते राज्य की 60 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी. विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी पर कहा कि अगले चार-पांच दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. जेएलकेएम अध्यक्ष ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में भी निश्चित…
Author: News Desk
Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर के गाबिंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ्तार हाइवा मां पार्वती बस रगड़ते हुए निकल गया, जिससे बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गये. घायलों में सबिता सोय (45) की स्थिति गंभीर होने पर उसे एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया. घटना शनिवार सुबह 6.30 बजे की है. टक्कर के बाद बस बालू में फंस गयी. चाईबासा से तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था. इसी क्रम में हाता की ओर से आ रही मां पार्वती से टकराने के बाद बस की बॉडी को रगड़ते हुए चालक…
Chaibasa. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आठ सितंबर को गुवा आयेंगे. यहां गुवा गोलीकांड के शहीदों के सम्मान में आयोजित शहीद श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे. यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव ने दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो कमेटी के सभी पदाधिकारी, जिला में निवास करने वाले सभी केंद्रीय कमेटी के सदस्य, विभिन्न संगठनों के सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड समिति नोवामुंडी, प्रखंड समिति जगन्नाथपुर समेत जिला के सक्रिय कार्यकर्ताओं संग बैठक की जायेगी. एक सितंबर को दिन के 12 बजे से गुवा डायरेक्टर बंगला में बैठक होगी. उन्होंने…
Chaibasa.चाईबासा -चक्रधरपुर मार्ग पर खूंटपानी में बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया. इस हादसे में युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टीकरचांपी गांव निवासी करण मिंज (24) के रूप में की गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक करण मिंज शुक्रवार शाम को चाईबासा अपने दोस्तों से मिलने आया था. रात में दोस्तों के साथ अपने घर टीकरचांपी लौट रहा था. इसी दौरान आधी रात को रास्ते में जोड़ा पेड़ के पास नाले में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल…
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मिश्रा बागान में महेश मिश्रा की गाड़ी पर फायरिंग मामले में फरार राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एसआइटी गठित की थी. पुलिस ने राजू यादव के बिहार स्थित आरा के सिग्रहटा गांव में भी दबिश दी. अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है. राजू यादव टेल्को के रामाधीन बगान में रहता है. उन्होंने बताया कि घटना में अन्य अपराधकर्मी भी शामिल हैं,…
Chakardharpur. दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे में विकास कार्यों के मद्देनजर 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके तहत कई ट्रेनों को डाइवर्ट भी किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी कर दिया गया है. इन ट्रेनों काे किया गया रद्द टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 से 27 सितंबर तक, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, टाटानगर-एनएससीबी इतवारी एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10 सितंबर को निरस्त रहेगी. 13, 17 और 20 सितंबर को भी रद्द रहेगी, सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 10, 14, 17 और 21 सितंबर को रद्द…
Patna. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार के दो जिलों के सात स्थानों पर छापेमारी की और आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और गोला-बारूद जब्त किए. एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी. एनआईए ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के दो प्रमुख नेताओं विजय कुमार आर्य और उमेश चौधरी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में शुक्रवार को कैमूर जिले के पांच और रोहतास जिले के दो स्थानों पर छापेमारी की गई थी. बयान के अनुसार, दोनों नेताओं को अप्रैल 2022 में रोहतास से पकड़ा गया था और…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और यह तब तक नहीं रुकेगी जब तक यह समाज के सभी वर्गों के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती. प्रधानमंत्री ने ये टिप्पणियां तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाने जाने के कार्यक्रम के दौरान कीं. मोदी ने कहा, ‘वर्षों से अपनी कड़ी मेहनत के जरिए रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और नयी उम्मीदें एवं समाधान पेश किए हैं.…
Puri. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए पुरी जगन्नाथ मंदिर के वास्ते 413 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. उसने जगन्नाथ संस्कृति के प्रसार के लिए एक एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने का निर्णय भी लिया है. पुरी के गजपति महाराजा दिव्य सिंह देब की अध्यक्षता में हुई एसजेटीएमसी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ”एसजेटीएमसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 413 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। यह 103 करोड़ रुपये…
Devghar. झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पत्नी संग देवघर पहुंचे. वहां उन्होंने पत्नी के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया. उन्होंने बाबा से देश और राज्य के विकास के साथ अमन-चैन और खुशहाली की कामना की. बताते चलें कि शिवराज सिंह चौहान देवघर के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व रणनीति को लेकर मंथन करेंगे. साथ ही वहां के जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लेंगे.
