Ranchi. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के नाम पर राजधानी के दो रियल इस्टेट कारोबारियों से तीन करोड़ रुपये की लेवी मांगी गयी है. दोनों को व्हाट्सऐप के जरिये चिट्ठी भेजी गयी है. कडरू निवासी रियल इस्टेट कारोबारी हेमंत सिंह मुंडा ने अरगोड़ा थाना में पीएलएफआइ के खिलाफ दो करोड़ रुपये की लेवी मांगने का मामला दर्ज कराया है. वहीं, रियल इस्टेट कारोबारी संजय कुमार ने लालपुर थाने में पीएलएफआइ के अध्यक्ष मार्टिन केरकेट्टा के खिलाफ एक करोड़ रुपये लेवी मांगने का केस दर्ज कराया है. संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका ऑफिस रांची कॉलेज रोड स्थित एक कॉम्पलेक्स…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले अपनी बात रखी. उन्होंने भाजपा में शामिल होने की वजह बतायी. चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को रांची में कहा कि खून-पसीना बहाकर हमने जिस संगठन को खड़ा किया, उस संगठन में मेरे साथ राजनीति हुई. मैंने तभी कह दिया था कि हम ऐसी पार्टी में नहीं रह सकते, जहां अपनी पीड़ा भी न बता सकें. एक बार मेरे मन में आया कि मैं राजनीति छोड़ दूं, संन्यास ले लूं. फिर सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा. यह…
Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के बागी चंपाई सोरेन ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया है. चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी सदस्यता ग्रहण की. चंपाई सोरेन को केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह और असम के सीएम और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें सदस्यता दिलायी. रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान में समारोह में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा. इस दौरान झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे. कोल्हान से भारी संख्या में समर्थक रांची पहुंचे इधर,…
Jamshedpur.झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के चौथे चरण की शुरुआत करेगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम 15 सितंबर तक जारी रहेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘आपकी सरकार आपको योजनाओं का लाभ देने के लिए चौथी बार आपके द्वार पहुंच रही है.’ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे शिविरों से योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया. सोरेन ने सबसे पहले…
जमशेदपुर/रांची: कांग्रेस,राज्य में दोबारा महागठबंधन की सरकार बनाने और चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरेगी. इसलिए अपने संभावित उम्मीदवारों को हर कसौटी पर परखेगी. एक तरह से आवेदकों के टैलेंट का बारीकी से अध्ययन के बाद ही विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उतरेंगे. सभी जिलों में जो आवेदन जमा हुए हैं उसे अब राज्य मुख्यालय मंगाया जाएगा. इसके बाद 31 अगस्त से कांग्रेस की राज्य स्क्रीनिंग कमेटी उन आवेदनों की जांच करेगी. इसके बाद थर्ड पार्टी सर्वे भी कराया जाएगा, ताकि निष्पक्ष रूप से हम अपने संभावित उम्मीदवार का फीडबैक पा सकें. झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस…
Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जगह पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे. रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पहले से सौंप रखी है. रामदास पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं. चंपाई आज भाजपा में होंगे शामिल चंपाई सोरेन आज 2 बजे रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में…
Chakardharpur. 4 सितंबर को 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस व 5 सितंबर को 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी. चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है. रेलवे में चल रहे विकास कार्यों को लेकर दपू रेलवे ने यह ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया है. ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में 29 अगस्त गुरुवार को भी अचानक से तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. ट्रेनों के रद्द करने की सूचना बस करीब दो घंटे ही जारी की गयी. गुरुवार को भी ऐसा ही ट्रेनों को रद्द करने का अचानक आदेश आया,…
Kolkata. दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे पूर्व रेलवे, कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसी बीच, पूर्व रेलवे ने दो और पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा की है. स्पेशल ट्रेन सियालदह और जयनगर और कोलकाता और पटना के बीच चलेंगी. इनसे 31,200 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगे. स्पेशल ट्रेनों के नाम 03187/03188 सियालदह-जयनगर-सियालदह और 03135/03136 कोलकाता-पटना-कोलकाता हैं. 03187 सियालदह-जयनगर पूजा स्पेशल पांच अक्तूबर से 30 नवंबर के मध्य प्रत्येक शनिवार को सियालदह स्टेशन से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर…
रांची. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 अगस्त को निकल गए तबादला आदेश में गुरुवार काे अब संशोधन कर दिया गया है. अब नितिन मदन कुलकर्णी राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर बने रहेंगे. पहले उन्हें स्थानांतरित करते हुए कृषि क्यों बनाया गया था. वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत, डॉक्टर अमिताभ कौशल को अगले आदेश तक सचिव वाणिज्य कर विभाग रांची के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया गया है. सचिव वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अबू बकर सिद्दीकी को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कृषि सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप…
Ranchi.भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की जासूसी करा रहा है. राज्य सरकार अपने गठबंधन के मंत्री व विधायकों की भी जासूसी करा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज करते हुए कहा कि दो माह जिनको सीएम रहना है, वह एक माह के लिए रामदास सोरेन को मंत्री बना रहे हैं. श्री चौहान गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन का जो अपमान किया, जिस ढंग से सीएम रहते उनके साथ व्यवहार हुआ, वह ठीक…
