Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्योहार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और शांति भंग करनेवाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहार राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए हर हाल में बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. सीएम ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की कोई हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध इत्यादि की घटनाओं को अविलंब रोका जा सके, इसके लिए पुख्ता तैयारी रखें. अपराध को अंजाम देनेवालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. सभी प्रशासनिक तैयारियां एक बेहतर प्लानिंग के…
Author: News Desk
Mumbai. टाटा स्टील ने टी स्टील होल्डिंग का इक्विटी शेयर का अधिग्रहण कर लिया है. इसकी जानकारी टाटा स्टील ने एनएसइ और बीएसइ को दी है. कुल 178,34,39,490 सामान्य इक्वीटी शेयर को टाटा स्टील ने टेकओवर किया है. 0.157 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से इन सारे शेयरों का टेकओवर किया जायेगा. इसके तहत कुल 2347.81 करोड़ रुपये कंपनी राशि प्रदान करेगी.14 अगस्त को, टाटा स्टील ने 1,15,92,35,669 ऑर्डिनरी इक्विटी शेयरों को 182 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उससे पहले कंपनी ने 29 जुलाई को 875 मिलियन अमेरिकी डॉलर में TSHP के 5,57,32,48,408 इक्विटी शेयर हासिल किए थे. टाटा स्टील…
कैबिनेट में 44 प्रस्ताव मंजूर, शहीद सैनिक या अग्निवीर के आश्रित को 10 लाख अनुदान के साथ सरकारी नौकरी भी Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. कैबिनेट ने 200 यूनिट प्रति माह से कम बिजली खपत करनेवाले उपभोक्ताओं का पुराना बकाया माफ करने का फैसला किया है. कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना’ के तहत हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त बिजली पानेवालों का घरेलू बकाया माफ किया जायेगा. इसका लाभ राज्य के 39,44,384 बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा. उन…
Jamshedpur.टाटानगर आरपीएफ भुइयांडीह इंदिरानगर में छापामारी कर टिकटों की कालाबाजारी करते हुए एक एजेंट को पकड़ा. उसके पास से दस टिकट बरामद किया गया है. इसमें से पांच टिकट बाद में होने वाली यात्रा के थे जबकि पांच टिकट पुरानी यात्रा का था. इन सारे टिकटों को बरामद किया गया है. बताया जाता है कि आरपीएफ को जानकारी मिली कि भुइयांडीह इंदिरा नगर स्थित वैराइटी स्टोर और ऑनलाइन सेंटर में रेलवे का सेंटर के रुप में संचालित किया जा रहा है और वहां से टिकट बनाये जा रहे है. इसके आधार पर आरपीएफ ने छापामारी की और टिकटों को बरामद…
Jamshedpur. जमशेदपुर ट्रक-ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन से जोडा और क्योझर यूनियन के करीब 400 लोग गुरुवार को मिलने पहुंचे. जोडा और क्योझर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे रैक और पाइपलाइन से 50 प्रतिशत माल ही भेजा जाये, बाकी 50 फीसदी माल रोड से भेजा जाये. इसी मांग को लेकर वे लोग पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं. बताया कि ट्रक-ट्रेलर के पार्ट्स महंगे हो गये हैं. डीजल का रेट भी काफी बढ़ गया है, इसलिए भाड़ा बढ़ाया जाना चाहिए. इस दौरान जमशेदपुर ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन ने भी निर्णय लिया कि अगर भाड़ा नहीं बढ़ाया गया तो वे लोग भी…
Ranchi. ट्रेन संख्या 08196 हटिया-टाटानगर मेमू तथा ट्रेन संख्या 08149 हटिया-राउरकेला पैसेंजर की रद्द तिथि में संशोधन किया गया है. ट्रेन संख्या 08196 हटिया-टाटानगर मेमू ट्रेन 28, 29, 31 अगस्त, 01, 03, 04, 07, 08, 10, 11, 14, 15, 17, 18, 21, 22, 24, 25, 28, 29 सितंबर, 01, 02, 05, 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 29, 30 अक्तूबर, 02 व 03 नवंबर को रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 08149 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 31 अगसत, 01, 03 व 04 सितंबर को रद्द रहेगी.
Jamshedpur. टाटा स्टील अभी संकट के दौर से गुजर रहा है. इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे दौर आते हैं, लेकिन सबको मिलकर इसका डटकर सामना करना होगा. ये बातें टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहीं. वह गुरुवार को टाटा स्टील के नये थ्री टियर सिस्टम को लांच करने के दौरान पदाधिकारियों-कर्मचारियों और यूनियन नेताओं को संबोधित कर रहे थे. टाटा स्टील के एमडी और आउट लोकेशन के पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि चीन लगातार सस्ती दर पर स्टील बेच रहा है. भारत में ही 70 फीसदी स्टील की खपत…
Jamshedpur.परसुडीह थानांतर्गत मेन रोड स्थित सरकारी शराब दुकान का छप्पर काट कर अज्ञात चोरों ने तिजाेरी में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नकद और कुछ शराब की बोतल की चोरी कर लिया. घटना बुधवार की रात करीब एक बजे की है. घटना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व चोर मौके से फरार हो चुके. इस मामले में दुकान के मैनेजर ने परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने चोरी में गार्ड के संलिप्त होने के शक में उसे हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स में 30 व 31 अगस्त को ब्लाक क्लोजर रहेगा. तीसरे दिन एक सितंबर रविवार है. उस दिन साप्ताहिक अवकाश है. इस प्रकार कंपनी लगातार तीन दिन की बंदी के बाद दो सितंबर सोमवार को खुलेगी. इस दौरान किसी कर्मचारी को जरुरत के मुताबिक काम पर बुलाया जाएगा तो उन्हें ड्यूटी पर आना होगा. इसे लेकर कंपनी के प्लांट हेड की ओर से एक सरकुलर भी जारी किया गया है. उसमें यह भी कहा गया है कि 30 अगस्त को वेहिकल फैक्ट्री व वेहिकल प्रीपरेशन व डिस्पैच फाइनल के कर्मचारी काम करेंगे. वहां के कर्मचारी को दो सितंबर…
Chakulia.. चाकुलिया रेलवे स्टेशन की कुर्सी पर बैठे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. उसकी पहचान मिस्त्रीपाड़ा निवासी निताई नमाता के रूप में हुई. वह गुरुवार की सुबह स्टेशन परिसर में कुर्सी पर बैठा था. अचानक वहीं पर लेट गया. स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, तो उसे उठाने गया. उसने उत्तर नहीं दिया, तो चाकुलिया सीएचसी ले जाया गया. वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्टेशन पर किसी व्यक्ति की इस हालत में होने की सूचना राहुल षाड़ंगी को मिली. वे स्टेशन पहुंचे. उसे अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया. जानकारी मिली कि निताई की तबीयत पहले…
