मध्यस्थता के माध्यम से समस्या का समाधान कर बनेगा जल मीनार- प्रशासन सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के बंता नगर स्थित फुटबाॅल मैदान में हो रहे शहरी पेय जल आपूर्ति योजना के निर्माण कार्य का विरोध किया जा रहा है । टंकी निर्माण कार्य करवाने आये जिंदल व जुडो के अधिकारियों को आक्रोशित ग्रामीणो ने धंटो घेरे रखा । काफी देर तक हो हंगामा होते रहा। प्रसाशन के पहुँचेने के बाद मामला हुआ शांत । शहरी जलपूर्ति योजना के अतर्गत आदित्यपुर नगर निगम…
Author: News Desk
सरायकेला-खरसावां जिले के आर आईटी थाना क्षेत्र के सबसे अधिक व्यस्ततम एवं रिहायशी इलाका एनआईटी कॉलेज ,डीएवी स्कूल, एवं आसपास के रिहायशी इलाके के क्षेत्र कभी भी आग के शोले में तब्दील होकर दहल सकता है। एन आई टी कॉलेज के पीछे आसंगी में आलोक इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम स्थित है। चर्चा है कि यहां पर मालिक के इशारे पर मुंशी एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध गैस कटिंग का गोरख धंधा धड़ल्ले से प्रतिदिन हो रहा है। जिसकी एक छोटी सी चिंगारी के संपर्क में आते ही पूरे क्षेत्र आग की गोले में तब्दील हो सकता है।जिसकी एक…
जमशेदपुर अंचल कार्यालय एवं परसुडीह थाना के संज्ञान में आने के बावजूद उपरोक्त दोनों कार्यालय से महज चंद कदम दूर खास महल , राधा कॉलोनी , रोड नंबर दो पर भवन निर्माता द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद निरंतर कार्य कराए जा रहा हैl ज्ञात हो कि जमशेदपुर अंचल के अंचल निरीक्षक(C.I.)बलवंत सिंह ने बीते दिनों अवैध निर्माण रोकने के लिए भवन निर्माण स्थल से निर्माण सामग्री एवं निर्माण में प्रयोग होने वाले सामान जप्त किया था एवं परसुडीह थाना को उपरोक्त स्थल पर अवैध निर्माण रोकने का आवेदन दिया था, इस संबंध में जब जमशेदपुर अंचल के अंचल निरीक्षक…
12 अगस्त यानी 2 दिन पहले लहर चक्र में प्रकाशित समाचार ***डीजीपी गंभीर अधिकारियों की मिलीभगत से बढ़ रहे हैं अपराधियों की हौसले से प्रकाशित किया गया था।*** झारखंड के पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव ने राज्य के सभी पदाधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि जिस क्षेत्र में अपराध है और क्राइम बढ़ेंगे उस क्षेत्र के थानेदार और वरीय पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी । डीजीपी के सख्त और कड़े निर्देश के बाद राज्य के सभी पदाधिकारी रेस हो गए हैं और अवैध कार्य करने वालों पर अंकुश और नकेल डालना चालू कर दिए हैं…
अखंड भारत दिवस पर किया गया वृक्षारोपण । सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत बनसा गांव में विहिप जिला अध्यक्ष राजू चौधरी के नेतृत्व में बजरंग दल के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया। विहिप और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में अखंड भारत दिवस मनाते हुए वृक्षारोपण किया गया और ग्रामीणों को वृक्ष ही जीवन है का संदेश देते हुए वृक्ष संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजू चौधरी, चांडिल प्रखंड जिला मंत्री अजय मिश्रा, भावेश मिश्रा ,मिथिलेश महतो ,संजय चौधरी ,उमाकांत महतो ,शंकर राम पांडे, शुभम सिन्हा आदि…
*सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने नेतृत्व में चला सफाई अभियान* सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। ऐसे तो यह सफाई अभियान हमेशा ही चलाया जाता है। खासकर स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व ही नगर पंचायत के सभी क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसके तहत ग्रास कटिंग मशीन द्वारा ग्रास कटिंग कर साफ सफाई किया गया, साथ ही झाड़ियों की सफाई की गई, नालियों की सफाई किया गया । इस सफाई अभियान में लगभग 45– 50 मजदूरों के साथ नगर प्रबंधक सुमित कुमार , नगर…
रेलवे आरक्षण केन्द्र के लिए कमरा नही मिलने पर बंद होगा केन्द्र,नगर उपाध्यक्ष ने ईओ को कमरा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित रेलवे आरक्षण केन्द्र के लिए रेलवे ने नगर पंचायत के ईओ को पत्र जारी कर नगर क्षेत्र में कमरा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। कमरा उपलब्ध नही कराए जाने की स्थिति में रेलवे आरक्षण केन्द्र को बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौगात मिश्रा ने नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र जारी कर रेलवे आरक्षण काउंटर संचालित करने के लिए नगर के इंद्रटांडी…
श्री के एन चौबे पुनःसंभाल सकते हैं झारखंड की डीजीपी की कमान! झारखंड की प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खबर के अनुसार पुनः बहुत जल्द पूर्व झारखंड के डीजीपी श्री के एन चौबे फिर से झारखंड के डीजीपी की कमान संभाल सकते हैं। इसी सप्ताह इनके कमान संभालने की चर्चाएं बहुत तेजी से चल रही है ।जानकारों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट मे चल रहे एक मामले के बाद के बाद बदलते हुए घटनाक्रम को देखते हुए झारखंड सरकार शीघ्र फैसला लेकर घोषणा कर सकती है l ए के मिश्रा
अधिकारियों की मिलीभगत से बढ़ते हैं अपराधियों के हौसले, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप नहीं बक्शे जाएंगे गलत पाए जाने वाले :डीजीपी राज्य पुलिस महानिदेशक एमवी राव के कड़े रुख से पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है । बरसों से लगी पुलिसिया जंग को छुड़ाने के लिए डीजीपी एमवी राव के कड़े तेवर से पुलिस पदाधिकारी सकते में है। कई पदाधिकारियों पर गाज गिर चुकी है और कई पर गिरने वाली है, गड़बड़ी करने वाले कई निशाने पर है। सबसे खराब स्थिति राज्य के पूर्व तीन मुख्यमंत्रियों वाले क्षेत्र जमशेदपुर को लेकर सामने आयी…
गम्हरिया जनता मध्य विद्यालय और गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बीच की विवाद को वरीय अधिकारी करेंगे जांच। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के पूर्व के जनता मध्य विद्यालय और वर्तमान की गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के लेकर ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद प्रशासनिक गलियारों मेंचर्चा का विषय बना हुआ है । चल रहे विवाद को ग्रामीणों की मांग पर विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा गम्हरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री कानन पात्रा से जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है। जिसके आलोक में प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्कूल प्रांगण में बैठक कर जांच किया गया । परंतु बैठक…
