Author: News Desk

Jamshedpur. तेंदुए की खाल की तस्करी करने के आरोप में मेदनीनगर तीन शिकारियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार जाकिर हुसैन, दिनेश्वर यादव व विजय यादव पलामू के हैं. इससे पहले विभाग ने सोनारी के अशोक विश्वकर्मा, चाईबासा के साम कुजूर और पिंटू कुजूर ने जंगली जानवरों को मारने और उसकी खाल की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से वन विभाग ने जाल-फांस, जानवरों के खाल, हिरण का सींग, खरगोश की हड्डी, सियोल का दांत के अलावा अन्य वन उत्पाद बरामद किया है. मामले का खुलासा करते हुए डीएफओ सबा…

Read More

Kiriburu. सेल की बोलानी लौह अयस्क खदान प्रबंधन के खिलाफ बोलानी ठेका मजदूर संघ का 20 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रबंधन से वार्ता के बाद 29 अगस्त को समाप्त हो गया. बोलानी ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलापति यादव ने बताया कि प्रबंधन ने एक माह का समय मांगा है, ताकि वह सेल के निदेशक स्तर के अधिकारियों से बात कर उसका समाधान कर सके. हमलोग प्रबंधन को एक माह का समय दिये हैं. हमारी मांगों में बोलानी खदान में होने वाली तमाम नौकरी में भेदभाव नहीं कर शत-फीसदी स्थानीय बेरोजगार युवाओं और ठेका मजदूरों को नौकरी देने, खदान…

Read More

Rajnagar. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी चिकित्सक डॉ बी मंडल की गुरुवार सुबह अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गयी. उनका शव पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला के कवाली थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीछा कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि वे दोनों सिजुलता के रहने वाले हैं. डॉ बी. मंडल राजनगर में अपने आवास पर ही क्लिनिक चलाते थे. गुरुवार सुबह करीब दस बजे हथियारबंद अपराधियों ने क्लिनिक पर धावा बोलकर उनका अपहरण कर लिया और उन्हें एक…

Read More

चंपाई सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया मंजूर Ranchi.हेमंत सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूर कर लिया है. झामुमो ने उनकी जगह घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का फैसला लिया है. वे कल ही मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लंबे समय से चल रहे राजनीतिक अटकलों को विराम लगाते हुए भाजपा ज्वॉइन करने का फैसला कर लिया है. बुधवार को उन्होंने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता समेत मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया…

Read More

जमशेदपुर/रांची : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की तारीख फाइनल होते ही पार्टी के अंदर बवाल शुरू हो गई है। पूर्व सांसद और भाजपा नेता सूरज मंडल ने चंपइ सोरेन को पार्टी में शामिल किये जाने को लेकर चंपइ और भाजपा दोनों पर हमला किया है। कहा है कि मजदूर आंदोलन में तारा के गेट के सामने पुलिस की गाड़ी आते देख भाग जाते थे, कृष्णा मार्डी से पूछिए। सांसद रहते उन्होंने चंपई को घंटी छाप पर विधानसभा चुनाव जिताया था। श्री मंडल ने रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर स्थित कार के शोरूम के बाहर फायरिंग करने और कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना समेत चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा सिंधु रोड निवासी सरगना प्रभास सिंह उर्फ नुनु सिंह, बिहार के बांका जिला निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, शुभम सिंह और देवघर निवासी अमन सिंह उर्फ गोलू शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग की घटना में प्रयुक्त कार समेत अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और…

Read More

Jamshedpur.स्कूली वाहनों में बच्चियों के साथ गलत हरकत होने के मामले को जिला पुलिस ने गंभीरता से लिया है. पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के अधीनस्थ स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर स्कूली वाहन चालक के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच करें. शहर के बाहर के चालकों का भी चरित्र सत्यापन किया जायेगा. इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है. आगामी 10 सितंबर के बाद इसकी जांच की जायेगी. चरित्र सत्यापन के साथ-साथ वाहन के कागजात की भी जांच की जानी है. मालूम हो कि पिछले दिनों मानगो…

Read More

Manoharpur. मनोहरपुर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस संयुक्त कार्रवाई के तहत बुधवार को इस्पात सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 22862 से एक बैग में रखे गए 6.3 किग्रा गांजा जब्त किया है. आरपीएफ ने जीआरपी पुलिस के सहयोग से मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को मनोहरपुर आरपीएफ पुलिस को वरीय पदाधिकारियों से सूचना मिली की इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी नंबर डी4 सीट नंबर 103 में लावारिस स्थिति में एक बैग रखा हुआ है. सूचना की पुष्टि होने के बाद मनोहरपुर आरपीएफ प्रभारी सुरेन्द्र कुमार व जीआरपी प्रभारी एतवा मुंडा के संयुक्त…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी कर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. आबकारी विभाग की टीम ने नकली शराब फैक्ट्री के संचालक दीपक यादव को भी गिरफ्तार किया है. छापामारी के क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग ब्रांड के विदेशी शराब के रैपर, बोतल, ढक्कन को भी जब्त किया है. इसके अलावा जार में भरा शराब और आठ कार्टून में रखे अंग्रेजी शराब को भी जब्त किया है. सहायक उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने बताया कि दीपक यादव शातिर बदमाश है. उसपर अवैध रूप से शराब…

Read More

Jamshedpur. खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदड़ा होते हुए गोविंदपुर तक बनने वाली सड़क का जल्द शिलान्यास होगा. इसके निर्माण के लिए मंगोतिया कंपनी को 18.41 करोड़ में टेंडर फाइनल कर दिया गया है. कंपनी को वर्क ऑर्डर भी संबंधित विभाग ने आवंटित करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को साकची स्थित अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से लंबित इस सड़क के निर्माण से 50 हजार से अधिक लोगों की हर दिन की समस्या का समाधान…

Read More