Author: News Desk

सरायकेला-खरसावाँ : जिले के उपायुक्त Nitish Kumar Singh ने शनिवार, 7 मार्च 2026 को प्रखंड Rajnagar का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय का दौरा कर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने सभी कर्मियों को बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करने तथा कार्यालयीन कार्यों में अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उपायुक्त ने राजनगर स्थित खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया कि…

Read More

रांची : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) झारखंड प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद Khiru Mahto को सर्वसम्मति से पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह चुनाव प्रक्रिया प्रदेश निर्वाचन अधिकारी Shravan Kumar के निर्देशन में राज्य परिषद सदस्यों और जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्व में निर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल यूनाइटेड का पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष तथा अजय कुमार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में…

Read More

जमशेदपुर । Jamshedpur Workers College में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026’ के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन MY Bharat और National Service Scheme (एनएसएस) के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का विषय था — “आपातकाल के पचास साल: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक”। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सांसद विद्युत वरण महतो रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Bidyut Baran Mahato उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ABM College Jamshedpur के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. कमल कुमार…

Read More

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में Birsa Agricultural University (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू परिसर में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान डॉ. दुबे ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, कृषि अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और किसानों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय…

Read More

जमशेदपुर, 7 मार्च 2026 :जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर Singhbhum Chamber of Commerce and Industry की ओर से शनिवार को गोपाल मैदान के पास पोस्टल पार्क में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में शहर के व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि Dhalbhumgarh Airport Project का शिलान्यास जनवरी 2019 में किया गया था, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि…

Read More

New Delhi. सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ द्वारा संचालित कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस-95) के तहत पेंशनभोगी मौजूदा 1,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे नौ मार्च को जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय और राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सहकारी/निजी क्षेत्रों, मिलों और मीडिया प्रतिष्ठानों के लगभग 81 लाख पेंशनभोगी ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी मांगों के लिए पिछले नौ वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। समिति ने कहा कि प्रधानमंत्री, सभी केंद्रीय…

Read More

Katni. मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को कोयला से लदी एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण व्यस्त रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सेक्शन में रेल लाइन बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य की निगरानी के लिए जबलपुर से एक टीम मौके पर पहुंची है। श्रीवास्तव ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे एनकेजे क्षेत्र…

Read More

Alpujha. केरल के अलप्पुझा में शनिवार को एक ट्रेन के डिब्बे के नीचे मानव अंग पाए जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।अलप्पुझा रेलवे पुलिस के अनुसार, अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस के एस-5 डिब्बे के नीचे किसी व्यक्ति का दाहिना हाथ और पैर की एक अंगुली पाई गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेन जब तड़के ‘पिट-लाइन यार्ड’ में खड़ी थी तभी सफाई कर्मचारियों ने शरीर के अंग देखे। पिट-लाइन यार्ड में ट्रेन की सफाई, तकनीकी जांच और रखरखाव का कार्य किया जाता है। ट्रेन शुक्रवार शाम धनबाद से अलप्पुझा पहुंची थी और शनिवार सुबह फिर प्रस्थान…

Read More

New Delhi. सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश देने के लिए ‘एस्मा’ कानून के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया है। इसका मकसद पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण संभावित व्यवधानों से निपटने के लिए घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाना है। भारत की एलपीजी खपत वित्त वर्ष 2024-25 में 3.13 करोड़ टन थी, जिसमें से केवल 1.28 करोड़ टन का उत्पादन घरेलू स्तर पर किया गया था, जबकि बाकी का आयात किया गया था। भारत का 85-90 प्रतिशत आयात सऊदी अरब जैसे देशों से आता है जो आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने विधायक, विधान पार्षद और सांसदों को आश्वस्त किया है कि उनके राज्यसभा जाने से पार्टी और बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीतीश ने भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली के साथ साथ बिहार में भी रहेंगे और सभी चीजों को देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री आवास में हुई पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और सांसदों की बैठक के बाद यह जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने शुक्रवार को दी। दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले से…

Read More