जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर मेंराष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू के राजकीय दौरे पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनादर के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और…
Author: News Desk
जमशेदपुर।शहर के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है कि बैंक ऑफ इंडिया, तमिलिया शाखा के हेड कैशियर जे.डी. यादव की सुपुत्री अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। अंकिता यादव जल्द ही चेन्नई स्थित Officers Training Academy Chennai में प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें Indian Army में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त होगा और वे देश सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी।…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र स्थित न्यू केबुल टाउन, सामुदायिक भवन मैदान में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल न्यू केबुल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन मैदान में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने महायज्ञ के आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रेस वार्ता में आयोजन के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, रामरेखा सिंह, रामाकांत सिंह, रामबाबू…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे समाज की प्रगति की एक मजबूत नींव हैं। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की आधी आबादी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा, “हमारी माताएं और बहनें न केवल परिवार की शक्ति हैं,बल्कि समाज और राज्य की प्रगति की भी मजबूत नींव हैं। अपनी कड़ी मेहनत, साहस और दृढ़ संकल्प से वह हर क्षेत्र में नयी पहचान बना रही हैं। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा…
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही धंधे से जुड़े कुछ लोग मौके से फरार हो गए।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह इलाके में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना पुलिस की टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से कई बोतल शराब और बिक्री से जुड़े अन्य सामान बरामद किए…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जद(यू) में शामिल किया गया। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, “मेरे पिता ने राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला लिया, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते…
New Delhi. एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियां कच्चे माल की लागत और आपूर्ति श्रृंखला के खर्चों में निरंतर वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में 5-15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर रही हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच लागू की जा रही यह बढ़ोतरी ठीक उस समय हो रही है, जब गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ एयर कंडीशनर (एसी) की मांग बढ़ने वाली है। डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, एलजी, हायर और मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख कंपनियों ने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि तांबे जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत बढ़ने, रुपये…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल अंतिम लड़ाई में जुटे हैं। सुरक्षाबलों और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के बीच तीन दिनों से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जराइकेला थाना क्षेत्र का कोलबोंगा शनिवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा। सुबह नौ बजे के करीब नक्सलियों व सुरक्षाबलो के बीच हुई मुठभेड़ में जमकर गोलीबारी हुई। खबर है कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने हेलीकाप्टर से भी गोलियां चलाईं। हालांकि, मुठभेड़ को लेकर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र…
Pakud. पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ छह युवकों ने तीन दिनों तक रेप किया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष तीन की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह घर से दुकान जाने के लिए निकली थी, तभी युवकों के समूह ने उसे जबरन हाइवा पर बैठा लिया। उसे तीन दिन तक साथ रखकर रेप किया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओपी में पोक्सो एक्ट के…
Ranchi.झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बादल छाने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर तूफानी हवा और गरज के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम के इस बदलाव से तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 11 मार्च तक कायम रह सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में वातावरण के ऊपरी सतह से नम हवाओं के प्रवेश से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, निचले वातावरण में पश्चिमी हवा…
