Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे, जिससे पार्टी नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मिलेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। निशांत ने शुक्रवार को जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के निवास पर पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात कर भविष्य की अपनी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की थी। जद(यू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार बैठक में उपस्थित बिहार के एकमात्र मंत्री थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर चुके निशांत 40 साल की उम्र में…
Author: News Desk
Chaibasa.चक्रधरपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस न मिलने के आरोपों के बीच, एक पिता को अपने मृत बच्चे का शव डब्बे में रखकर गांव ले जाना पड़ा। कराईकेला के बांगारासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने अपनी पत्नी रीता तिरिया को बड़ी उम्मीदों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को एक नन्ही जान ने दुनिया में कदम तो रखा, लेकिन अस्पताल की लापरवाही और स्वास्थ्य जटिलताओं के बीच वह सांसों की जंग हार गया। पिता का आरोप है कि मौत के बाद जब उसने शव को…
Kolkata. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ममता बनर्जी को अपनी ‘छोटी बहन’ बताया और हैरानी जताई कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री किसी बात को लेकर ‘नाराज’ हैं, क्योंकि उत्तर बंगाल दौरे के दौरान उनका स्वागत करने के लिए न तो मुख्यमंत्री आईं और न ही कोई अन्य मंत्री मौजूद था। मुर्मू ने सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इससे पहले राष्ट्रपति दिन में बागडोगरा हवाई अड्डे के पास गोशाईपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। राष्ट्रपति ने कहा, ममता बनर्जी मेरी ‘छोटी बहन’ जैसी हैं। मैं भी…
Jamshedpur. बागबेड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंठ जबरदस्ती ठूंसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक (शहर) कुमार शिवशीष ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पूर्वी सिंहभूम) पीयूष पांडे के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। एक गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा के पुलिस अधिकारी उमेश कुमार ठाकुर…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मधु बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के मधु बाजार स्थित रोलेक्स…
Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र में शनिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के पास खड़ी छह बाइकें जलकर खाक हो गईं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।आशंका जताई जा रही है कि कार्यालय के पास झाड़ियों में किसी ने जलती सिगरेट फेंक दी, जिससे आग लग गई। यह आग तेजी से फैली और पास खड़ी बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की थीं। बाइक में आग लगने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अपरातफरी की स्थिति बनी रही। ये सभी बाइक टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की…
जमशेदपुर :जमशेदपुर में सामाजिक सेवा के तहत Ananda Marga Universal Relief Team Global द्वारा चलाए जा रहे दृष्टि सेवा महाअभियान के अंतर्गत 10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। यह कार्य Purnima Netralaya के सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था की ओर से बताया गया कि एक माह के अंतराल में इन सभी मरीजों की दोनों आंखों का फेको सर्जरी के माध्यम से लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीजों को दवा और चश्मा भी उपलब्ध कराया गया तथा उनका स्वागत किया गया। संस्था पिछले कई वर्षों से आयुष्मान योजना और राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम (DBCS) के…
जमशेदपुर। साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से जोर-शोर से चल रही हैं। कोलकात्ता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा। इस वर्ष भी दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल होगी। महा मंगल पाठ का कूपन का वितरण पहले आओ पहले पाओं की तर्ज पर शुरू कर…
सरायकेला-खऱसांवा। सरायकेला में बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस रथ को Joba Majhi ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह अभियान जिले में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है। रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह निषेध कानून और इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सामूहिक प्रयास से ही संभव है बदलाव इस अवसर पर सांसद जोबा मांझी ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त…
धनबाद:East Central Railway के अंतर्गत Dhanbad Division में शनिवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सुनियोजित योजना के तहत दिन-रात विभिन्न स्टेशनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाया गया। इस जांच अभियान के दौरान कुल 702 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। जांच के दौरान इन यात्रियों से कुल ₹3,81,310 जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही…
