Mumbai. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और वैश्विक बाजारों में कमजोरी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 2409 अंक से ज्यादा टूट गया जबकि निफ्टी में 709 अंक की गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी निवेशक धारणा पर असर डाला है। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,345.89 अंक यानी 2.97 प्रतिशत गिरकर 76,573.01 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 708.75 अंक…
Author: News Desk
Ahmadabad. सूर्यकुमार यादव की टीम ने भारतीय क्रिकेट का एक और स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप दिलाया जिसमें संजू सैमसन की भूमिका अहम रही तो जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी याद रखा जायेगा । भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली पुरूष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनी । इसके साथ ही तीन साल पहले इसी मैदान पर आस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप फाइनल हारने वाली रोहित शर्मा की टीम के पुराने जख्मों पर भी मरहम लग गया होगा । संजू सैमसन ने…
Jamshedpur. हाथियों के लिए प्रसिद्ध दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी एक बार फिर प्रकृति प्रेमियों और पक्षी विशेषज्ञों का स्वागत करने के लिए तैयार है। यहां 9 से 11 मार्च तक तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से पक्षी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और प्रकृति प्रेमी भाग लेंगे। दलमा की हरियाली और शांत वातावरण में होने वाला यह आयोजन पक्षियों की विविधता को करीब से समझने और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक खास मंच बनेगा। महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को दलमा के…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित कोवाली थाना क्षेत्र के दानीसाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का आरोप सामने आया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात गांव में पूजा मिश्रा नामक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया था। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था। हालांकि, मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष…
Dhanbad. सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक शूटर सुदीश ओझा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सरायढेला थाना क्षेत्र में जैप-3 के फायरिंग रेंज के पास प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों द्वारा रंगदारी वसूली के लिए पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही…
जमशेदपुर: जमशेदपुर FC U16 ने AIFF जूनियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को फ्लैटलेट में अपने ग्रुप G जोनल राउंड मैच में अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी को 9-2 से हराया. स्टील के बॉयज शुरू से ही हावी रहे और 8वें मिनट में सुकलाल जामुदा के गोल से शुरुआती बढ़त बना ली। छह मिनट बाद किशन सिंह ने बढ़त दोगुनी कर दी, जिसके बाद राजवीर ने 20वें मिनट में तीसरा गोल किया. इसके एक मिनट बाद इंद्राज ने गोल करके जमशेदपुर FC को मैच पर पूरा कंट्रोल दिला दिया. राजवीर ने 44वें मिनट में फिर से गोल करके…
जमशेदपुर/आदित्यपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Adityapur Railway Station परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Inner Wheel Club Jamshedpur के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक Tarun Kumar Huria मुख्य अतिथि के रूप में सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होंने महिला रेलकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज महिलाएं रेलवे के हर विभाग में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में वर्तमान में…
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश और समाज को नई दिशा दे रही हैं। मातृशक्ति का सम्मान करना…
जमशेदपुर।मानगो स्थित सहारा सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह मस्तान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज और नगर विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानगो की मेयर Sudha Gupta और पूर्व मंत्री Banna Gupta उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी महिला पार्षदों को अंगवस्त्र और सम्मान प्रतीक देकर उनका अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत…
जमशेदपुर।मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Mithila Sanskritik Parishad Jamshedpur की कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक संध्याकाल 4 बजे Gopal Maidan Bistupur में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाले Vidyapati Smriti Parv समारोह की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल…
