Author: News Desk

Mumbai. पश्चिम एशिया में तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 809.57 अंक चढ़कर 78,375.73 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह, एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 252.75 अंक बढ़कर 24,280.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.18 प्रतिशत गिरकर 93.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को भारत जैसे आयातक देशों के लिए सकारात्मक माना जा रहा…

Read More

New Delhi. सिविल सेवा परीक्षा में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन के दावों के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की आकांक्षा सिंह ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), 2025 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था। यूपीएससी ने एक बयान में कहा, “मीडिया में आईं कई खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा सिंह नाम की दो अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम में समान रैंक 301 प्राप्त की है। यूपीएससी ने स्पष्ट किया कि आयोग के रिकॉर्ड…

Read More

Ranchi. रांची में 26 वर्षीय सेना के एक जवान को सोमवार को एक साइकिल शेड में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अमन कुमार (26) के रूप में की गई है। उनका शव धुर्वा पुलिस थाना क्षेत्र के एचएमटीपी गोलचक्कर के पास साइकिल शेड में मिला। धुर्वा पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी विमल किंडो ने कहा, “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया है। पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है, हालांकि उनके परिवार के सदस्यों को हत्या का संदेह है। जवान छुट्टी पर…

Read More

Jamshedpur.टाटा स्टील में कार्यरत रहे ठेकाकर्मी रोबिन महतो की मृत्यु के बाद सोमवार को शहर में काफी गहमागहमी रही। मुआवजे और आश्रितों को नौकरी की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के कार्यकर्ताओं ने टाटा स्टील के जनरल ऑफिस गेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। रांची के सिल्ली निवासी रोबिन महतो (57) पिछले 20 वर्षों से टाटा स्टील की ठेका कंपनी एलएंडटी में कार्यरत थे। जेकेएलएम नेता देवेंद्र महतो के अनुसार, 20 जनवरी को कार्य के दौरान रोबिन एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज लंबे समय तक टाटा मुख्य अस्पताल में चला, जहां रविवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद हंगामा शुुरू हो गया।…

Read More

Hazaribag.इटखोरी के अंचल अधिकारी सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उठाया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर (एक्स) और फेसबुक पेज पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि चतरा जिले में पुलिस की मौजूदगी में एक महिला सीओ द्वारा युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार करने की घटना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासनिक पद पर बैठे किसी भी अधिकारी…

Read More

Ramgarh. रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर में कथित तौर पर एक श्रद्धालु की पिटाई करते हुए दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना रविवार को मंदिर के निकास द्वार के पास हुई। वीडियो में चार. पांच पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु की कथित तौर पर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा, “रजरप्पा मंदिर में ड्यूटी पर तैनात झारखंड आर्म्ड पुलिस (जेएपी) के चार कांस्टेबल को डीएसपी-सह…

Read More

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी महिला सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया और राज्य के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम  गुरुवार को सरना मैदान, कांके में आयोजित किया जाएगा, जिसमें झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और नागपुरी लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। सरहुल पर्व की सांस्कृतिक परंपरा पर चर्चा मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरहुल पर्व की सांस्कृतिक…

Read More

रेल समाचार। छत्तीसगढ़ के Bilaspur Junction railway station पर रेल प्रशासन की सजगता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। यहां वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम और Railway Protection Force की त्वरित कार्रवाई से एक बिछड़े मासूम बच्चे को कुछ ही घंटों में उसके परिवार से सुरक्षित मिलवा दिया गया। भीड़ में बिछड़ गया था बच्चा जानकारी के अनुसार एक परिवार अपने छोटे बच्चे के साथ बिलासपुर से कटनी जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था। वे ट्रेन का इंतजार करने के लिए जनरल वेटिंग हॉल में बैठे थे। इसी दौरान स्टेशन पर भीड़भाड़ के बीच बच्चा अचानक अपने…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर सुपर लीग (JSL) 2025-26 में फुटबॉल का एक एक्शन से भरपूर हफ्ता शुरू हुआ, जिसमें रविवार को JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और टाटा फुटबॉल एकेडमी में फादर्स डिवीजन, मदर्स डिवीजन, अंडर-11, अंडर-9, अंडर-5 और अंडर-15 कैटेगरी के मैच खेले गए. शहर भर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कई हाई-स्कोरिंग गेम ने जमशेदपुर में ग्रासरूट फुटबॉल की बढ़ती गहराई को दिखाया. JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आर्चरी ग्राउंड में फादर्स डिवीजन में कार्मेल सुपर गेंट ने विंटर सोल्जर्स पर 3-0 की जीत के साथ शानदार शुरुआत की, जबकि लोयोला लेजेंड्स ने भी किशोर संघ कदमा के खिलाफ 3-0 से…

Read More