जमशेदपुर। Indian Red Cross Society की पूर्वी सिंहभूम शाखा द्वारा आयोजित 809वां नेत्र ज्योति यज्ञ नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह शिविर राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया गया था, जिसमें 54 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया गया। यह शिविर स्व. पी. जनार्दन राव की स्मृति में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन और जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया ऑपरेशन नेत्र शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे.…
Author: News Desk
जमशेदपुर। आगामी रामनवमी महोत्सव की भव्य एवं सुव्यवस्थित तैयारी को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की एवं संचालन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने किया। बैठक में रामनवमी महोत्सव को भव्य, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर सर्वसम्मति बनी। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने पिछले वर्ष आयोजित रामनवमी अखाड़ा जुलूस की सफलता का उल्लेख करते हुए सभी अखाड़ा समितियों, पदाधिकारियों और प्रशासन…
जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर “जल महोत्सव पखवाड़ा” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर और आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी। महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली। मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर Sudha Gupta और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री Banna Gupta ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय Indira Bhawan में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी K. Raju से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मानगो नगर निगम चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मानगो के विकास पर हुई चर्चा मुलाकात के दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें अपना…
Ranchi. झारखंड विधानसभा में सोमवार को सरकारी पदों की बड़ी संख्या में रिक्तियों का मुद्दा उठाया गया। गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के प्रश्न का उत्तर देते हुए झारखंड के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में 30,000 से अधिक पद भरे जा चुके हैं। मंत्री ने कहा,पिछले 20-25 वर्षों से कई पद रिक्त हैं और सरकार अपने वित्तीय संसाधनों तथा आवश्यकताओं के अनुसार भर्ती प्रक्रिया जारी रखे हुए है। विभागों से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी)…
Jamshedpur. 16 दिनों के बाद जुबली पार्क का गेट आज खोल दिया गया। संस्थापक दिवस की तैयारी को लेकर और दो से छह मार्च तक आम लोगों के भ्रमण के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए इसे बंद किया गया था। पूर्व में यह 7 मार्च को ही खुलना था, लेकिन होली की वजह से दर्शकों की पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचने पर टाटा स्टील प्रबंधन ने सजावट देखने के लिए एक दिन का अवधि विस्तार किया था। और इसी वजह से सात के बजाय इसे खोलने की तारीख 9 मार्च तय की गई।जुबली पार्क का गेट बंद किए…
Ramgarh. झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के स्कॉट कर लौट रहा वाहन रविवार शाम छतरमांडू के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, छतरमांडू के समीप स्कॉट वाहन व बोलेरो (जेएच 01 एफक्यू 0191) की टक्कर हो गयी. इसमें स्कॉट वाहन पर सवार जवान विकास कुमार (32 वर्ष) , किशोर प्रसाद मेहता (49 वर्ष), रवींद्र कुमार मेहता (39 वर्ष) घायल हो गये. सभी जवानों को हल्की चोट लगी है. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रामगढ़ सदर अस्पताल में किया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है.
Ranchi.यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने नयी एक्सप्रेस ट्रेन की मंजूरी दे दी है. रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार 16619/16620 पोडानूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन होगी. यह ट्रेन पोडानूर से शनिवार सुबह 6:15 बजे प्रस्थान कर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए धनबाद सोमवार सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में धनबाद से सोमवार दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और पोडानूर बुधवार सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन का संचालन कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, कटपाडी, रेनिगुंटा, नेल्लोर, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, रायगढ़ा, तितलागढ़, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी और चंद्रपुरा सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर होगा.…
Kolakata. पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर आये मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कोलकाता हवाई अड्डे से अपने होटल के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करने के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाये और नारेबाजी की. कुमार आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की एक बैठक में भाग लेने के लिए यहां आये हैं. भारी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को घेर लिया और उन्हें उस मार्ग पर आने से रोक दिया, जिससे होते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त हवाई अड्डे से होटल जा रहे थे. पश्चिम बंगाल में एसआइआर…
New Delhi. ईरान युद्ध तेज होने के बीच तेल के दाम 2022 के बाद से पहली बार 114 डॉलर प्रति बैरल हो गए। अंतरराष्ट्रीय मानक वाले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 114 डॉलर प्रति बैरल हो गया है जो शुक्रवार की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है। शुक्रवार को तेल का दाम 92.69 डॉलर प्रति बैरल था। ईरान युद्ध के दूसरे हफ्ते भी जारी रहने से कई देश और स्थान उसकी अपनी चपेट में आ गये हैं, जिसके कारण तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। फारस की खाड़ी में ये वे देश एवं स्थान हैं जो तेल व…
