Dhanbad.धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) संजीव कुमार शुक्रवार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिये गये. यह कार्रवाई पूजा टॉकीज के निकट उनके सरकारी बंगले के समीप की गयी. आरोपी अधिकारी रेलवे ठेकेदार एके झा से कथित रूप से रिश्वत ले रहे थे. सूत्रों के अनुसार रेलवे अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने धनबाद स्टेशन पर चल रहे लिफ्ट के निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार से दो लाख रुपये की घूस मांगी थी. इसी क्रम में जब ठेकेदार से पैसे लिये जा रहे थे, तभी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया. जांच…
Author: News Desk
New Delhi. पश्चिम एशिया संकट से तेल आपूर्ति बाधित होने के बीच भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने अमेरिका से मिली 30 दिन की अस्थायी छूट का फायदा उठाते हुए समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। शुक्रवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिफाइनरों ने लगभग दो करोड़ बैरल रूसी तेल खरीद लिया है, जो अधिकतर गैर-प्रतिबंधित इकाइयों से लिया गया है। रिफाइनिंग कंपनियां इस बारे में कानूनी राय भी ले रही हैं कि क्या अमेरिकी छूट के तहत प्रतिबंधित संस्थाओं से भी खरीद की अनुमति है या नहीं। भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों…
New Delhi. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी (जिसका इस्तेमाल उज्ज्वला लाभार्थियों के अलावा आम घरेलू उपभोक्ता अपनी रसोई में करते हैं) का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। एक साल से भी कम समय में कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इस उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि…
Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शराब के नशे में धुत कुछ युवक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात एक महिला इलाके की एक किराना दुकान के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान दुकान के बाहर बैठे कुछ युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी करते…
Jamshedpur. जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को टेल्को के मनीफिट इलाके में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में टाटा स्टील की टीम और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचों को हटाया गया। प्रशासन की टीम ने मशीनों की मदद से करीब 15 दुकानों को हटाया, जिन्हें लंबे समय से अतिक्रमण माना जा रहा था। कार्रवाई के समय पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। बताया गया कि संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस…
Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में इंटर काशी को 1-0 से हराया। टीम के लिए स्टीवन एजे ने विजयी गोल किया जबकि घरेलू टीम मैच के ज्यादातर हिस्से में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली क्योंकि विंसी बरेतो को 19वें मिनट में बाहर कर दिया गया था। यह जमशेदपुर एफसी की इस सत्र की लगातार चौथी जीत है। जमशेदपुर का सामना अब 15 मार्च को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा। गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट ने अपने ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जेमी मैकलारेन के चार गोल की मदद से शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग…
Khunti. खूंटी जिले में एक बार फिर बच्चा चोरी की अफवाह ने लोगों के बीच दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और काफी देर तक उसके साथ मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले आई। इस संबंध में रनिया के थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने…
Jamshedpur. जिला प्रशासन ने संस्थापक दिवस की भव्य सजावट के बाद अब सुरक्षित रूप से इंस्टॉलेशन और इल्यूमिनेशन को हटाने के लिए जुबिली पार्क के दोनों मुख्य द्वार को 8 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। पहले इसे 7 मार्च तक ही बंद रखा गया था। प्रशासन के अनुसार, संस्थापक दिवस के दौरान लगाई गई भारी मशीनरी, हाई-वोल्टेज वायरिंग और अन्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। ऐसे में मुख्य द्वार अब 8 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेंगे। यह आदेश टाटा स्टील यूआईएसएल के आग्रह पर जारी किया गया…
जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। इस संबंध में पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर और युवा नेता सूरज ओझा ने संयुक्त रूप से उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि पिछले लगभग छह महीनों से अधिक समय से क्षेत्र के विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय और पंचायत भवन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया में बदलाव से बढ़ी परेशानी पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया…
जमशेदपुर। साकची थाना शांति समिति की ओर से निवर्तमान थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं साकची थाना के नए प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में दोनों पुलिस अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों ने आनंद कुमार मिश्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क के लिए सराहा गया कार्यकाल शांति समिति के सक्रिय सदस्य सरदार परमजीत सिंह काले ने कहा कि आनंद कुमार मिश्रा का कार्यकाल…
