Katni. मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को कोयला से लदी एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण व्यस्त रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सेक्शन में रेल लाइन बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य की निगरानी के लिए जबलपुर से एक टीम मौके पर पहुंची है। श्रीवास्तव ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे एनकेजे क्षेत्र…
Author: News Desk
Alpujha. केरल के अलप्पुझा में शनिवार को एक ट्रेन के डिब्बे के नीचे मानव अंग पाए जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।अलप्पुझा रेलवे पुलिस के अनुसार, अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस के एस-5 डिब्बे के नीचे किसी व्यक्ति का दाहिना हाथ और पैर की एक अंगुली पाई गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेन जब तड़के ‘पिट-लाइन यार्ड’ में खड़ी थी तभी सफाई कर्मचारियों ने शरीर के अंग देखे। पिट-लाइन यार्ड में ट्रेन की सफाई, तकनीकी जांच और रखरखाव का कार्य किया जाता है। ट्रेन शुक्रवार शाम धनबाद से अलप्पुझा पहुंची थी और शनिवार सुबह फिर प्रस्थान…
New Delhi. सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश देने के लिए ‘एस्मा’ कानून के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया है। इसका मकसद पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण संभावित व्यवधानों से निपटने के लिए घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाना है। भारत की एलपीजी खपत वित्त वर्ष 2024-25 में 3.13 करोड़ टन थी, जिसमें से केवल 1.28 करोड़ टन का उत्पादन घरेलू स्तर पर किया गया था, जबकि बाकी का आयात किया गया था। भारत का 85-90 प्रतिशत आयात सऊदी अरब जैसे देशों से आता है जो आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने विधायक, विधान पार्षद और सांसदों को आश्वस्त किया है कि उनके राज्यसभा जाने से पार्टी और बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीतीश ने भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली के साथ साथ बिहार में भी रहेंगे और सभी चीजों को देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री आवास में हुई पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और सांसदों की बैठक के बाद यह जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने शुक्रवार को दी। दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले से…
Dhanbad.धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) संजीव कुमार शुक्रवार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिये गये. यह कार्रवाई पूजा टॉकीज के निकट उनके सरकारी बंगले के समीप की गयी. आरोपी अधिकारी रेलवे ठेकेदार एके झा से कथित रूप से रिश्वत ले रहे थे. सूत्रों के अनुसार रेलवे अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने धनबाद स्टेशन पर चल रहे लिफ्ट के निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार से दो लाख रुपये की घूस मांगी थी. इसी क्रम में जब ठेकेदार से पैसे लिये जा रहे थे, तभी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया. जांच…
New Delhi. पश्चिम एशिया संकट से तेल आपूर्ति बाधित होने के बीच भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने अमेरिका से मिली 30 दिन की अस्थायी छूट का फायदा उठाते हुए समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। शुक्रवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिफाइनरों ने लगभग दो करोड़ बैरल रूसी तेल खरीद लिया है, जो अधिकतर गैर-प्रतिबंधित इकाइयों से लिया गया है। रिफाइनिंग कंपनियां इस बारे में कानूनी राय भी ले रही हैं कि क्या अमेरिकी छूट के तहत प्रतिबंधित संस्थाओं से भी खरीद की अनुमति है या नहीं। भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों…
New Delhi. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी (जिसका इस्तेमाल उज्ज्वला लाभार्थियों के अलावा आम घरेलू उपभोक्ता अपनी रसोई में करते हैं) का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। एक साल से भी कम समय में कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इस उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि…
Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शराब के नशे में धुत कुछ युवक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात एक महिला इलाके की एक किराना दुकान के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान दुकान के बाहर बैठे कुछ युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी करते…
Jamshedpur. जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को टेल्को के मनीफिट इलाके में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में टाटा स्टील की टीम और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचों को हटाया गया। प्रशासन की टीम ने मशीनों की मदद से करीब 15 दुकानों को हटाया, जिन्हें लंबे समय से अतिक्रमण माना जा रहा था। कार्रवाई के समय पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। बताया गया कि संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस…
Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में इंटर काशी को 1-0 से हराया। टीम के लिए स्टीवन एजे ने विजयी गोल किया जबकि घरेलू टीम मैच के ज्यादातर हिस्से में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली क्योंकि विंसी बरेतो को 19वें मिनट में बाहर कर दिया गया था। यह जमशेदपुर एफसी की इस सत्र की लगातार चौथी जीत है। जमशेदपुर का सामना अब 15 मार्च को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा। गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट ने अपने ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जेमी मैकलारेन के चार गोल की मदद से शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग…
