बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे अवसंरचना विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। गति शक्ति इकाई, नागपुर की पहल पर मध्य प्रदेश के बालाघाट–वारासिवनी रेलखंड पर बन रहे रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) में लगभग 760 मीट्रिक टन वजनी बो-स्ट्रिंग गर्डर को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। यह कार्य भारतीय रेलवे में एक नई तकनीकी मिसाल माना जा रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण कार्य यह गर्डर समपार संख्या BK-25 के स्थान पर बनाए जा रहे आरओबी के लिए लगाया गया है। वारासिवनी क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है, जहां…
Author: News Desk
New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों -…
Ranchi. राज्य में सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसरों की एडवांस ट्रेनिंग नौ से 13 मार्च तक होगी. यह प्रशिक्षण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से दिया जायेगा. पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देश पर सीआइडी मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. यह प्रशिक्षण होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में दिया जायेगा. सीआइडी मुख्यालय द्वारा प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए प्रत्येक जिला के एसपी को निर्देश दिया गया है कि आप अपने-अपने जिला से दो-दो सब इंस्पेक्टर का चयन कर नौ मार्च तक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में योगदान कराना सुनिश्चित करें.
Ranchi. झारखंड के रांची जिले में एक लड़के की हत्या के आरोपी एक व्यक्ति ने पुलिस हिरासत में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद रांची के एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया जबकि दो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान खूंटी जिले के निवासी जगाई मुंडा (45) के रूप में की गयी है। यह घटना नामकुम पुलिस थाने में हुई। मुंडा के शव को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। डीएसपी…
New Delhi. सरकार ने एक अप्रैल, 2026 से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 20 प्रतिशत तक एथनॉल मिश्रण और न्यूनतम 95 रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) वाले पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 17 फरवरी की एक अधिसूचना में कहा, केंद्र सरकार निर्देश देती है कि पेट्रोलियम कंपनियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारतीय मानक ब्यूरो के विनिर्देशों के अनुसार 20 प्रतिशत तक एथनॉल के साथ मिश्रित मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) की बिक्री करेंगी, जिसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) 95 होगा।’’ केंद्र सरकार विशेष परिस्थितियों में विशिष्ट क्षेत्रों के लिए और सीमित समय के…
Bhuvaneshvar. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के 31 मार्च तक माओवादियों से मुक्त हो जाने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बल आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपति तक लाल गलियारा बनाने का सपना देखने वालों को पराजित करेंगे। शाह ने कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सीआईएसएफ प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करके देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, ‘आज, मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में बारिश तथा हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 6 मार्च से राज्य के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 7 मार्च को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में बारिश की संभावना है।…
Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जारी सूची के अनुसार साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। वहीं टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है। बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के बनकटा जंगल से पुलिस ने एक युवती का जला हुआ शव बरामद किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोवाली पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी धनंजय पासवान ने बृहस्पतिवार को बताया कि पटपानी गांव के निकट बनकाटा जंगल में महिला चौकीदार ने बुधवार शाम को शव को देखा। यह स्थान ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग से लगा है। पासवान ने कहा, हमने जिले के सभी पुलिस थानों को सूचित किया, लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर तक शव को लेकर किसी ने दावा नहीं किया है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं भी 20 वर्ष की…
Jamshedpur, पांच मार्च (भाषा) झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के इकलौते विधायक सरयू राय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की एक ‘सुनियोजित साजिश’ है। जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने सुबह (बृहस्पतिवार) राज्यसभा का चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की, जिसके साथ ही उनका 20 साल तक राज्य के सबसे लंबे समय तक का मुख्यमंत्री का कार्यकाल समाप्त हो गया। राय ने कहा, आज बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। 2005 से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्य के लिए बहुत…
