Author: News Desk

जमशेदपुर: अटूट इच्छाशक्ति और साहस का परिचय देते हुए जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने विश्व के सबसे ऊँचे स्वतंत्र खड़े पर्वत माउंट किलिमंजारो को फतह कर शहर का नाम रोशन किया है। 53 वर्ष की उम्र में इस कठिन पर्वतारोहण को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने साहसिक खेलों की दुनिया में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। दीप्ति खे़मानी ने 27 फरवरी 2026 को सुबह 7:45 बजे समुद्र तल से 5,895 मीटर की ऊँचाई पर स्थित उहुरू पीक पर पहुँचकर माउंट किलिमंजारो की चोटी को छुआ। इस उपलब्धि के लिए तंजानिया नेशनल पार्क्स की ओर से उन्हें आधिकारिक पर्वतारोहण प्रमाणपत्र भी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित काशीडीह लाइन नंबर 3 में बुधवार रात पानी फेंकने के विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे पेट में चाकू लगा है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रितेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शाम को घूमने निकला था। काशीडीह काली मंदिर के पास एक व्यक्ति ने छत से उस पर पानी फेंक दिया। जब रितेश ने इस पर आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद तीन लोग आए और रितेश के…

Read More

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुख्यालय में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खूंटपानी प्रखंड स्थित आरगुंडी गांव की है।विभाग को यहां अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर 8 से 10 सदस्यीय टीम छापेमारी के लिए एक घर में पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मौके पर शराब बनाने के संकेत मिले थे। टीम कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर ही रही थी कि अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। छापेमारी के दौरान शराब कारोबार से जुड़े…

Read More

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जराईकेला थाना क्षेत्र के एदेलबेरड़ा-बाबुडेरा मार्ग पर सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने एक शक्तिशाली आईईडी (आईईडी) बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने इसे तत्काल मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। सूत्रों के अनुसार, यह आईईडी जवानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे छिपाया गया था। हाल ही में कोलबोंगा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। माना जा रहा है कि नक्सली गश्ती दल को भारी नुकसान पहुंचाकर इसका बदला…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को खत्म करने की साजिश रच रही है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने से संबंधित घटनाक्रम पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नारा दिया था – ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राजग…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वर्ष 2005 से रिकॉर्ड 10 बार मुख्यमंत्री रहे कुमार और नवीन ने बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह के कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर अमित शाह के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा राज्य सरकार के कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे। इससे पहले दिन में नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि वह राज्यसभा का…

Read More

New Delhi. पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष और तनाव के बीच भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने आश्वस्त किया है कि देश के पास पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधनों की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए छह से आठ सप्ताह का पर्याप्त भंडार मौजूद है। भारत के कच्चे तेल और एलपीजी आयात का लगभग आधा हिस्सा ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ से होकर गुजरता है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही में रुकावट आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बृहस्पतिवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी राज्यसभा के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन इस मौके पर नवीन के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे के बाद विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। बिहार…

Read More

Mumbai. पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पिछले कुछ सत्रों में भारी गिरावट का सामना करने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान वैश्विक बाजारों में सुधार से घरेलू शेयर बाजारों में भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 550.27 अंक उछलकर 79,666.46 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय बढ़त हुई। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और…

Read More

Jamshedpur. होली पर्व से पहले जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अतिरिक्त पुलिस बल और गश्ती दलों की तैनाती सहित व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर बुधवार को होली के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाने और एहतियाती कदम उठाने को कहा है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक और दो मार्च को कई जिलों में दंगा-नियंत्रण अभ्यास किए गए। ये अभ्यास होली और…

Read More