Author: News Desk

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वर्ष 2005 से रिकॉर्ड 10 बार मुख्यमंत्री रहे कुमार और नवीन ने बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह के कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर अमित शाह के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा राज्य सरकार के कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे। इससे पहले दिन में नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि वह राज्यसभा का…

Read More

New Delhi. पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष और तनाव के बीच भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने आश्वस्त किया है कि देश के पास पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधनों की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए छह से आठ सप्ताह का पर्याप्त भंडार मौजूद है। भारत के कच्चे तेल और एलपीजी आयात का लगभग आधा हिस्सा ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ से होकर गुजरता है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही में रुकावट आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बृहस्पतिवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी राज्यसभा के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन इस मौके पर नवीन के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे के बाद विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। बिहार…

Read More

Mumbai. पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पिछले कुछ सत्रों में भारी गिरावट का सामना करने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान वैश्विक बाजारों में सुधार से घरेलू शेयर बाजारों में भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 550.27 अंक उछलकर 79,666.46 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय बढ़त हुई। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और…

Read More

Jamshedpur. होली पर्व से पहले जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अतिरिक्त पुलिस बल और गश्ती दलों की तैनाती सहित व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर बुधवार को होली के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाने और एहतियाती कदम उठाने को कहा है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक और दो मार्च को कई जिलों में दंगा-नियंत्रण अभ्यास किए गए। ये अभ्यास होली और…

Read More

Potka. बकरी चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो लड़कों की पिटाई कर दी जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर जिले के तिरिंग थाना अंतर्गत इंडोखोली हेरोगोडा गांव में हुई। इसने कहा कि मृतक की पहचान भुटाकाबाड़ी गांव के राजकुमार बिंधानी के इकलौते बेटे संबित बिंधानी (14) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने संबित और उसके तीन दोस्तों को बकरी चोरी के संदेह में पकड़ लिया। उनमें से दो मौके से भागने में कामयाब…

Read More

जमशेदपुर में मारवाड़ी सम्मेलन, जुगसलाई शाखा का होली मिलन समारोह रविवार देर शाम जुगसलाई स्थित महेश्वरी मंडल, एम.ई. स्कूल रोड में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां, धमाल-ढप, गीत-नृत्य और अबीर-गुलाल के साथ फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहे। राजस्थान फ्लेवर ने बांधा समा समारोह में धर्मेंद्र केजरीवाल एवं उनकी टीम ने राजस्थान की पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मंच संचालन अनीश खिरवाल ने प्रभावशाली ढंग से किया, जिससे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई। समाजजनों का सम्मान और एकता का संदेश कार्यक्रम के…

Read More

जमशेदपुर के जुगसलाई रामटेकरी रोड निवासी शारदा देवी भरतीया (76 वर्ष) मृत्यु के पश्चात भी दो लोगों की दुनिया रोशन करेंगी। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर सोमवार, 2 मार्च को उनके निधन के बाद उनके पुत्र अरुण एवं विमल भरतीया की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। परिवार की सहमति से हुआ महान कार्य यह प्रेरणादायक कार्य नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता, नेत्रदान प्रमुख सुशीला खीरवाल और ललित सरायवाला के सहयोग से संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में रोशनी संस्था की अध्यक्ष तरु गांधी और सचिव परविंदर की भी अहम भूमिका रही। नेत्रदान के माध्यम…

Read More

जमशेदपुर। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से अनुमंडल अस्पताल घाटशीला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में साहियाओं के बीच “डायन प्रथा” के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।यह कार्यक्रम अनुमंडल अस्पताल घाटशीला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी एवं साहियाएं उपस्थित रहीं। अंधविश्वास से उपजती है हिंसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि प्राचीन मान्यताओं के आधार पर आज भी कुछ क्षेत्रों में यह विश्वास कायम है कि डायन अलौकिक शक्तियों से नुकसान पहुंचाती…

Read More

JAMSHEDPUR. टाटानगर स्थित केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना (CTRC) के कर्मचारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। यह समारोह व्हील शॉप विभाग के समक्ष आयोजित हुआ, जहां रंगों और खुशियों का माहौल देखने को मिला। सम्मान के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने मुख्य अतिथि, मंडल विद्युत अभियंता प्रेम चन्द्र शर्मा को भगवा वस्त्र पहनाकर की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार को बिरंगी टोपी पहनाकर सम्मानित किया और समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ। व्हील शॉप के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार ने प्रेम…

Read More