Author: News Desk

Mumbai. संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को यहां जैकब बेथेल के आक्रामक शतक के बावजूद इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक और विल जैक्स (35 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के ) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 77 तथा सैम कुरेन (18) के साथ छठे विकेट की 50 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर…

Read More

Guwahati. भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार शाम असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते समय रडार से ओझल हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा, ‘वायुसेना के एक विमान के लापता होने की सूचना मिली है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पायलट के बारे में अभी तक…

Read More

New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार रात को कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियां कीं, जिसके तहत तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। रवि ने सी वी आनंद बोस का स्थान लिया है, जिन्होंने दिन में इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने बोस का पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का…

Read More

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मानगो क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान और फॉगिंग अभियान की शुरुआत करवाई है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के साथ-साथ मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से लोगों को सुरक्षित रखना है। नगर निगम के निर्देश पर विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों की टीम सक्रिय होकर सड़कों, गलियों और नालियों की व्यापक सफाई कर रही है। फॉगिंग से मच्छरों पर नियंत्रण का प्रयास अभियान के तहत मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए…

Read More

जमशेदपुर: कोलकाता में ईस्ट बंगाल FC के खिलाफ़ रोमांचक जीत के बाद जोश से भरी जमशेदपुर FC 6 मार्च को शाम 7.30 बजे JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर काशी का सामना करने के लिए अपने घर लौटेगी. मेन ऑफ़ स्टील अपने शुरुआती मैचों में तीन जीत दर्ज करने के बाद सीज़न में अपनी मज़बूत शुरुआत जारी रखना चाहेंगे. जमशेदपुर कोलकाता में एक शानदार मुकाबले में ईस्ट बंगाल को हराकर वापसी करने वाली जीत के बाद इस मैच में उतरेगी. ब्रेक से पहले 1-0 से पिछड़ने के बाद, मेन ऑफ़ स्टील ने दूसरे हाफ में ज़बरदस्त कैरेक्टर दिखाया, जब कप्तान…

Read More

जमशेदपुर। उत्साह, उमंग एवं सौहार्द के प्रतीक होली लौहनगरी जमशेदपुर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग स्थानीय निवासियों ने जमकर होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अबीर-गुलाल लगाकर अपने नेता को होली की बधाई दी। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास कार्यकर्ताओं के संग फगुवा गीतों पर जमकर थिरके और उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह में जमशेदपुर…

Read More

नागपुर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’’ के अंतर्गत त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 11754 रिवा–इतवारी एक्सप्रेस में हुई स्वर्ण आभूषण चोरी की घटना का मात्र दो दिनों के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर चार आरोपियों को चोरी गई संपत्ति सहित गिरफ्तार किया गया। दिनांक 28.02.2026 को ट्रेन संख्या 11754 रिवा–इतवारी एक्सप्रेस के कोच बी/03, बर्थ संख्या 12 एवं 15 पर अपने परिवार सहित यात्रा कर रहे एक यात्री ने यात्रा के दौरान अपना लेदर ट्रॉली बैग बर्थ के नीचे रखकर विश्राम किया। दिनांक 01.03.2026 को गोंदिया स्टेशन से ट्रेन के…

Read More

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा बुधवार को धालभूम क्लब, आमबगान में भव्य होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सम्मेलन के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तथा मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समारोह में करीब दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर सहभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। 45 वर्षों से जारी…

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा गांधीनगर निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के पिछले 18 दिनों से लापता होने और मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों ने संयुक्त रूप से आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष को ज्ञापन सौंपकर युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की। लापता युवक की मां सुकू देवी ने अपने आवेदन में बताया कि वह दाई का काम कर घर-घर जाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका बेटा विशाल कुमार सिंह पिछले 18 दिनों से घर से लापता है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने बागबेड़ा थाना में दी थी, लेकिन अब तक…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पारम्परिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। परंपरा के अनुरूप पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) श्री चैतन टुडू एवं कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) श्री छोटू बेसरा ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन नेमरा के ग्रामीणों के साथ ‘बाहा पूजा’ के लिए अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे। मुख्यमंत्री को…

Read More