जमशेदपुर : डुमरिया प्रखंड के रंगामटिया स्थित सिद्धू कानू फुटबॉल मैदान रविवार को बाहा-मागे पर्व की रंगत में पूरी तरह रंगा नजर आया। फूलो झानो उतनाव गांवता कमिटी द्वारा आयोजित दिशोम बाहा, हादी मिलन सह आर्केस्ट्रा धमाका कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया. विधायक ने ख़ुद नगाड़ा बजा कर ग्रामीणों की खुशी में हिस्सा लिया. परंपरा, उत्सव और लोकधुनों ने बांधा समा पूरे मैदान में पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और मदाल की थाप ने उत्सव का…
Author: News Desk
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में महान उद्योगपति जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मानगो मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर निर्माण की दूरदर्शी सोच पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदजी टाटा ने लौहनगरी को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने का सपना देखा था। उन्होंने हर वर्ग के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना की थी। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि जमशेदपुर आज देश के…
बिलासपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राखा माइन्स स्टेशन में गाड़ी संख्या 18477/18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । दिनाँक 04 मार्च 2026 से आगामी आदेश तक पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस राखा माइन्स स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी राखा माइन्स स्टेशन 04.50 बजे पहुंचेगी तथा 04.51 बजे रवाना होगी | दिनाँक 04 मार्च 2026 से आगामी आदेश तक योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी…
Jamshedpur. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को उम्मीद जतायी कि ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी संघर्ष का आपूर्ति श्रृंखला पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समूह ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न होने वाले जोखिमों को कम करने की योजना बनाई है। चंद्रशेखरन ने पश्चिम एशिया में कार्यरत टाटा समूह की कंपनियों के कर्मचारियों की सुरक्षा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर काफी अनिश्चितता की स्थिति है। पिछला साल भी काफी कठिन रहा। मुझे लगता है कि हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे और मुझे उम्मीद है कि आपूर्ति…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के एक गांव में 57 वर्षीय तांत्रिक ने एक घर में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बलात्कार के एक मामले में पहले भी जेल जा चुके तांत्रिक को सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (जगन्नाथपुर) रापेल मुर्मू ने बताया कि पीड़िता की मां ने रविवार को जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र में स्थित गांव में अपने घर पर काले जादू के जरिये बीमार…
Chaibasa. झारखंड के खूंटी जिले में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार रात राज्य की राजधानी रांची से लगभग 100 किलोमीटर दूर रानिया थाना क्षेत्र के तूडीगढ़ा गांव में हुई। रानिया थाना प्रभारी श्यामल शुभंकर ने बताया, सोमवार रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। मोटरसाइकिल चालक और पीछे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृतकों की पहचान 25…
Jamshedpur.टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन मंगलवार को सुबह 10 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे। उनके साथ टी वी नरेंद्रन (सीईओ एण्ड मैनेजिंग डायरेक्टर टाटा स्टील) एवम कौशिक चटर्जी (एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर एण्ड सीएफओ टाटा स्टील), अत्रायी सन्याल (सीपीओ टाटा स्टील), जुबीन पालिया (सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग टाटा स्टील), राहुल दुबे (चीफ आईआर लीगल एण्ड कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स मैनेजनेंट) मौजूद रहे। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं यूनियन के पदाधिकारीयो ने एन चंद्रशेखरन, टी वी नरेंद्रन एवम कौशिक चटर्जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन में…
Jamshedpur. टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की 187वीं जयंती पर 3 मार्च को लौहनगरी में कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य समारोह टाटा स्टील कंपनी परिसर और बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में आयोजित किए गये। टाटा समूह और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को उनके जन्मदिन 3 मार्च को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. मुख्य कार्यक्रम टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में आयोजित हुआ. इसमें टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, उनकी पत्नी अलू मिस्त्री, उनकी दोनों बेटियां, टाटा स्टील के एमडी व सीइओ टीवी नरेन्द्रन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी, जमशेदपुर के वरिष्ठ नागरिक,…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खाड़ी देशों में बदलती स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का सोमवार को आग्रह किया। सोरेन ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार विदेश में फंसे राज्य के लोगों की हर संभव सहायता करेगी। सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदल रही स्थिति अत्यंत चिंता का विषय है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि इस गंभीर परिस्थिति में जो भी भारतीय स्वयं को असुरक्षित…
Ranchi. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया एक ही चरण में पूरी की जाएगी। के. रवि कुमार ने रांची में संवाददाताओं से कहा, ‘निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी और इससे संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।’ उन्होंने बताया कि पहले चरण में बिहार में एसआईआर की यह प्रक्रिया की गयी, उसके बाद दूसरे चरण में 12…
