Author: News Desk

Adityapur. आदित्यपुर मांझी टोला में वर्चस्व को लेकर सोमवार की रात गैंगवार हुआ। इसके बाद एक ग्रुप ने रांची होटवार जेल में बंद अपराधी कृष्णा गोप के शूटर आशीष दीप पर निशाना लगाते हुए सात राउंड फायरिंग की। बाइक से भागने के क्रम में एक गोली आशीष के दोस्त बाइक चालक राजवीर सिंह उर्फ लालू (22) को पीछे कमर के नीचे लगी। घटना के बाद घायल राजवीर को उसके दोस्त बाइक से इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले आए, जहां देर रात तक कमर के नीचे हिस्से में फंसी गोली को निकालने में डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है। फायरिंग…

Read More

Ranchi. सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से सोमवार को मानगो नगर निगम, जमशेदपुर की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुलाकात की. चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी मुलाकात की. मौके पर मंत्री हाफीजुल हसन भी उपस्थित थे. इसके अलावा चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू खान एवं सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी मुलाकात की. सीएम ने सभी को जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

Read More

Jamshedpur.असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक होलिका दहन सोमवार देर राण पूरे कोल्हान में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. भद्रा नक्षत्र के कड़े पहरे के कारण इस वर्ष होलिका दहन के समय में बड़ा बदलाव देखा गया. सोमवार की देर रात होलिका प्रज्वलित की गयी. पंडितों ने बताया कि मंगलवार शाम को खग्रास चंद्रग्रहण होने के कारण पूर्णिमा का स्नान और दान-पुण्य सुबह ही करना फलदायी होगा. ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 21 मिनट से ही शुरू हो जायेगा, इसलिए मंदिरों के पट सूतक लगने से पूर्व ही बंद कर दिये जायेंगे. ग्रहण और सूतक…

Read More

Ranchi.झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रांची कोषागार ने नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी विभाग मार्च महीने में अपने वार्षिक बजट का अधिकतम 15 प्रतिशत ही खर्च कर सकेंगे। इससे अधिक राशि निकालने के लिए वित्त विभाग की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। चालू वित्तीय वर्ष का कुल बजट करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से अब तक लगभग 70 प्रतिशत राशि ही खर्च हो पाई है। ऐसे में शेष 30 प्रतिशत राशि को एक ही महीने में खर्च करना संभव…

Read More

Jamshedpur.टाटा समूह के संस्थापक जेएन. टाटा की 187वीं जयंती पर 3 मार्च को लौहनगरी में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मुख्य समारोह टाटा स्टील कंपनी परिसर और बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में आयोजित किए जाएंगे, जहां टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन स्वयं उपस्थित रहकर संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुबह 7:30 बजे से टाटा स्टील वर्क्स गेट स्थित मुख्य परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस ऐतिहासिक परेड में टाटा समूह की 34 कंपनियां शामिल होकर अपने संस्थापक को सलामी देंगी। परेड की कमान सबसे आगे टाटा मेन हॉस्पिटल की टीम संभालेगी। इस वर्ष मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स ‘वन विजन-वन टाटा स्टील’…

Read More

Jamshedpur. टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती 3 मार्च को कंपनी हर साल संस्थापक दिवस के रूप में मनाती है और इसे लेकर पूरे शहर में आकर्षक विद्युत सज्जा और लाइटिंग की जाती है। संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को जुबली पार्क मे जेएन टाटा की प्रतिमा के समक्ष बटन दबाकर विद्युत सज्जा का उद्धघाटन किया। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जमशेदपुर और झारखंड के लोगों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन शहर के लिए दिवाली है। मौके पर टाटा ट्रस्ट…

Read More

जमशेदपुर। आगामी होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री और जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद की छापेमारी टीम ने 2 मार्च को एमजीएम थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध विदेशी शराब निर्माण केंद्र का खुलासा किया।  ऊंची चहारदीवारी के भीतर चल रहा था गोरखधंधा एमजीएम थाना अंतर्गत अवध डेंटल कॉलेज के समीप राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर में ऊंची चहारदीवारी के भीतर अवैध तरीके से विदेशी शराब का निर्माण और बोतलबंदी की जा रही थी।…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर FC के हेड कोच ओवेन कॉयल ने स्टील सिटी के फैंस से कहा है कि वे बड़ी संख्या में आएं और ऐसा ज़बरदस्त माहौल बनाएं, जिसने फर्नेस को भारतीय फुटबॉल की सबसे मुश्किल जगहों में से एक बना दिया है, क्योंकि मेन ऑफ़ स्टील 6 मार्च को शाम 7.30 बजे JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर काशी का सामना करने की तैयारी कर रहा है. ईस्ट बंगाल FC के खिलाफ ज़बरदस्त वापसी वाली जीत के बाद, जमशेदपुर FC के कोच ने अपने खिलाड़ियों की हिम्मत की तारीफ़ की, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि जब टीम अगले…

Read More

रांची। हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव पर सहमति दी गई।  34 मामलों की हुई गहन समीक्षा बैठक में परिषद द्वारा अनुशंसित नए मामलों के साथ-साथ पिछली बैठकों में अस्वीकृत 34 मामलों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद 23 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने अपराध की प्रकृति, संबंधित न्यायालयों की टिप्पणियां, जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षकों…

Read More

हाजीपुर: होली के उपरांत यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा जिनका विवरण निम्नानुसार है 1. गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 08.03.2026 को 2. गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को 3. गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल 31.03.2026 तक प्रतिदिन 4. गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल 08.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को 5. गाड़ी संख्या 03239 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 05.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रतिदिन 6. गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 05.03.2026…

Read More