New Delhi. एक और जहां वैश्विक स्तर पर और चीन के इस्पात बाजार में गिरावट देखी जा रही है, वहीं भारत का इस्पात उद्योग लगभग आठ प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर बनाए हुए है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘एडवांस्ड रोलिंग टेक्नोलॉजी’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईएमएमएस 2026) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सेल के निदेशक (वित्त) एवं निदेशक (वाणिज्यिक – अतिरिक्त प्रभार) ए के पांडा ने कहा कि देश में इस्पात उत्पादन की क्षमता तेजी से बढ़ रही…
Author: News Desk
New Delhi. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं का रुख करने से सोमवार को बाजार खुलने पर सोना और चांदी की कीमतों में भारी तेजी आने की संभावना है। विश्लेषकों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान पर इजराइली हमलों के बाद ईरान में “बड़े सैन्य अभियान” की घोषणा और ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसके जवाब में ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइली लक्ष्यों पर जवाबी कार्रवाई…
Mumbai. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,743.46 अंक यानी 3.37 प्रतिशत टूटकर 78,543.73 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 533.55 अंक यानी 2.11 प्रतिशत गिरकर 24,645.10 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), लार्सन एंड टुब्रो, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही।भारत…
Jamshedpur. अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में रविवार को जमशेदपुर, रांची में एक प्रदर्शन आयोजित किया गया। जमशेदपुर में रविवार की रात हुसैनी मिशन के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को वैश्विक गुंडागर्दी करार दिया. वहीं,ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की झारखंड इकाई द्वारा चर्च रोड के पास एक मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जो कर्बला चौक पर समाप्त हुआ। लोगों ने…
Ranchi. पुलिस ने रांची में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सरगना और पांच युवतियों समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लालपुर, चुटिया सहित कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में पश्चिम बंगाल से बुलाई गई लड़कियों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि एजेंट इन लड़कियों को रांची लाकर होटलों में देह व्यापार के लिए सप्लाई करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शहर के चर्चित होटल सीनेट में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस…
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एनटीटीएफके हॉस्टल में रह रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आदित्य सिंह के रूप में हुई है। वह मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच का छात्र था और मूल रूप से बिहार के छपरा का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र के कमरे को सील कर दिया है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि…
Jamshedpur. टाटा स्टील की ओर से 2 मार्च से कॉरपोरेट सर्विसेज में ऑर्गेनाइजेशनल बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत अमित कुमार सिंह, हेड लैंड मैनेजमेंट और कॉरपोरेट रिलेशंस, लैंड-टीएसजे, लैंड मैनेजमेंट को हेड स्टैच्युटरी कंप्लायंस मैनेजमेंट और सोसाइटीज़ और कॉरपोरेट रिलेशंस, आईएल थ्री, ऑफिस ऑफ वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज के तौर पर ट्रांसफर किया गया। 2 मार्च से ही प्रमोद कुमार, हेड एम्प्लॉई सर्विसेज एंड कॉरपोरेट रिलेशंस (टीएसजी एंड टीजीएस), इंप्लाई सर्विसेज एंड कॉरपोरेट रिलेशंस, कॉरपोरेट सर्विसेज-टीएसजे को हेड इंप्लाई सर्विसेज (टीएसजी एंड टीजीएस), इंप्लाई सर्विसेज कॉरपोरेट सर्विसेज, कॉरपोरेट सर्विसेज-टीएसजे के तौर पर री-डेज़िग्नेट किया जा रहा है। वे…
Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर रविवार तड़के एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया। सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार टैंकर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक को टक्कर का तुरंत अहसास नहीं हुआ और वह कार को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। डिमना चौक के पास स्थानीय लोगों ने उसे रोका, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना…
जमशेदपुर: पूरे देश मे आज यानी सोमवार को होलिका दहन है. इस की तैयारी मुकम्मल की जा रही है. डांडा रोपण के साथ पूजा-अर्चना भी की जा रही है. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के द्वारा साकची के आमबगान में होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया है, आज डंडा रोपण के साथ पूजन कार्यक्रम की शुरुआत हुई, मुख्य यजमान के रूप में श्री पुनित काउंटिया उपस्थित थे। पूजन कार्य पंडित बसंत जोशी, पुरषोत्तम जोशी, दीपक जोशी, रवि जोशी के देखरेख में हुआ। मारवाड़ी समाज लकड़ी नहीं गोबर के कंडों से करता है होलिका दहन एक ओर जहां हर गली मोहल्ले के…
जमशेदपुर : पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के आस्ता चिंगड़ीया में आदिवासी संथाल समुदाय के दिशोम बाहा पर्व के अवसर पर घाटी बुरू दिशोम ज़ाहेरगाड़ बाहा बोंगा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और मारांग बुरु के समक्ष माथा टेक कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब पर्व के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक उल्लास के बीच समुदाय की आस्था और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बाहा पर्व को प्रकृति पूजा,…
