Jamshedpur. कैमूर जिले में NH19 पर भीषण सड़क हादसे में मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज के पास सोमवार तड़के करीब 3:00 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस की मोहनिया से सासाराम की ओर जा रहे ट्रॉली ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस, डायल 112 की टीम और एनएचएआई पेट्रोलिंग दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतकों…
Author: News Desk
Dubai. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार तड़के इसकी पुष्टि की। इस घटना ने ईरान के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है और क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले खोमेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में ‘‘वापस लेने का सबसे बड़ा मौका’’ मिला है। यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ द्वारा ली गयी सैटेलाइट तस्वीरों में वह…
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,18,902.09 करोड़ की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में भारती एयरटेल रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,527.52 अंक या 1.84 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 55,852.12 करोड़ रुपये घटकर 10,71,853.25 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में 37,580.1 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,65,659.38 करोड़ रुपये पर आ गया।रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार…
New Delhi. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सात लाख से अधिक निष्क्रिय खातों में फंसे 30.52 करोड़ रुपये जल्द ही संबंधित खाताधारकों या उनके कानूनी वारिसों को लौटाए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक सूत्र ने दी। सूत्र ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की हाल में हुई एक समीक्षा बैठक में 7.11 लाख निष्क्रिय खातों के निपटान का निर्णय लिया गया। इनमें से हरेक खाते में 1,000 रुपये या उससे भी कम राशि शेष है। ईपीएफओ का वह खाता निष्क्रिय माना जाता है, जिसमें 36 महीने से अधिक समय तक कर्मचारी या नियोक्ता की ओर से…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में एक शादी समारोह में 13 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को महुआदंड पुलिस थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लड़की को जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। महुआदंड पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार ने कहा, पीड़िता की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के…
Chaibasa . झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चार साल के बच्चे की हत्या करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर चाईबासा) बहमन टूटी ने बताया कि आरोपी की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव निवासी देवेंद्र बोदरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यौन उत्पीड़न करने के लिए बच्चे का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। अधिकारी के अनुसार, जब बच्चे ने उसके कृत्यों का विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने उसपर…
Dhanbad. दो दिन के काउंटिंग के बाद धनबाद को आखिर नया मेयर मिल गया. संजीव सिंह ने भाजपा और झामुमो समर्थित प्रत्याशीयों को 25 हज़ार से ज्यादा वोटों से हराकर धनबाद के नए मेयर बन गए है। आठ साल हत्या के आरोप में जेल में बंद थे और चार महीने पहले ही रिहा होकर बाहर निकले पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद की जनता ने मेयर का सरताज पहनाया है। संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा से विधायक है। मेयर की कुर्सी पर सिंह मेंशन की जीत ने सबको चौंका दिया है। शुक्रवार को दो चक्र की मतगणना ही…
Jamshedpur. संस्थापक दिवस के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान जारी की गई है. 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक जमशेदपुर में बसों को छोड़कर सभी प्रकार के ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यह निर्णय शहर में अपेक्षित भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है. प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को टाटा फाउंडर्स डे के उपलक्ष्य में शहर में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं औद्योगिक आयोजन होते हैं. वर्ष 2026 में होली पर्व भी इसी…
Dubai. अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला शुरू किया, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से ‘अपने भाग्य की बागडोर अपने हाथ में लेने’ और 1979 से देश पर शासन कर रहे इस्लामी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने का आह्वान किया। ऐसा प्रतीत होता है कि पहला हमला ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के आसपास के इलाकों में हुआ और ईरानी मीडिया ने देशभर में हमलों की खबरें दी तथा राजधानी तेहरान से धुएं का गुबार उठता दिखायी दिया। ट्रंप ने ‘बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान’’ शुरू होने की घोषणा…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने रांची में आयोजित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) की मल्टी-ईयर टैरिफ (MYT) याचिका पर सार्वजनिक सुनवाई में प्रस्तावित 59% टैरिफ वृद्धि का कड़ा विरोध दर्ज कराया। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने 28% वितरण हानि को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि प्रबंधन की विफलता और अक्षमता का बोझ उद्योगों व उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा सकता। “बेहतर प्रदर्शन के बिना अपग्रेडेशन नहीं” श्री केडिया ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार कोई विद्यार्थी यदि संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करता तो उसे अगली कक्षा में प्रोन्नति नहीं मिलती, उसी प्रकार बिना लक्ष्य…
