Author: News Desk

जमशेदपुर। एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी में बीते दिनों कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया, जिसमें Vivo कंपनी ने नोएडा लोकेशन के लिए छात्रों का चयन किया। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, तकनीकी मूल्यांकन और फाइनल इंटरव्यू राउंड आयोजित किए गए। तीनों चरणों की कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद कुल 15 छात्रों को 3.6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर लॉक किया गया। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। मेकेट्रोनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन चयनित सभी छात्र फाइनल ईयर के हैं और डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में (अंडर-14) स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा ने 07 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतिस्पर्धा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री को श्री अधिराज मित्रा ने अवगत कराया कि वे लोयला स्कूल जमशेदपुर में 8वीं कक्षा के छात्र हैं। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने …

Read More

पोटका : सोहदा पंचायत के रिमड़ा ग्राम स्थित टोला रांगामाटिया इन दिनों फुटबॉल के रंग में रंगा नजर आया। आर.वाई.एस.सी क्लब द्वारा आयोजित पांचवीं वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लेकर मैदान में दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में दर्शकों का उत्साह चरम पर था। पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। फाइनल में लोकल हंटर का दम, तुईबासा एफसी रही उपविजेता रोमांचक और कड़े संघर्ष वाले मुकाबले में लोकल हंटर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। तुईबासा…

Read More

New Delhi.  इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज (आईएमएफए) ने 707.26 करोड़ रुपये में टाटा स्टील से ओडिशा में स्थित फेरोक्रोम संयंत्र का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। ओडिशा के कलिंगनगर में 115 एकड़ में फैले इस संयंत्र में वर्तमान में चार भट्टियां हैं, जो हर साल 1,00,000 टन उत्पादन करने में सक्षम हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वहां पांचवीं भट्टी का काम अभी अधूरा है, जिसे लगभग एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,50,000 टन सालाना हो जाएगी। आईएमएफए ने बताया कि कुल 707.26 करोड़…

Read More

Ranchi. रामगढ़ जिले में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी और चार मजदूरों को बंधक बना लिया, उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी। पुलिस का आरोप है कि इस घटना को ‘स्टोन क्रशर’ के मालिक से वसूली के लिए अंजाम दिया गया। यह घटना बृहस्पतिवार रात भदानीनगर चौकी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सुथरपुर गांव में घटी।भदानीनगर चौकी के प्रभारी अख्तर अली ने कहा, बृहस्पतिवार रात करीब 12 अज्ञात हथियारबंद अपराधी निर्माणाधीन स्टोन क्रेशर स्थल पर पहुंचे और एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। उस समय वहां चार मजदूर ड्यूटी पर…

Read More

Ranchi. चतरा के सिमरिया में एयर एंबुलेंस दुर्घटना को लेकर शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डीजीसीए द्वारा रेडबर्ड कंपनी की उड़ान पर राेक लगाये जाने पर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जल्द ही इसके लिए निविदा निकाली जायेगी और दूसरी कंपनी से समझौता किया जायेगा. लोगों को बेहतर सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों से संपर्क कर सुविधा के साथ सब्सिडी मुहैया करायी जायेगी. मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में भाजपा नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए एक हादसे की आड़ में भाजपा नेता बाबूलाल…

Read More

Ranchi. झारखंड के गुमला जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 62 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हत्या के सिलसिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह घटना बुधवार को पालकोट थाना क्षेत्र के बागीमा अम्बाटोली गांव में घटी, जब दो पुरुषों ने महिला पर हमला किया। पालकोट थाने के प्रभारी अधिकारी तरुण कुमार ने बताया, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मंगारी देवी की उस समय हत्या कर दी गई जब वह गांव से लगभग सात किलोमीटर दूर…

Read More

Ranchi. झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित रोशनी खलखो रांची नगर निगम की महापौर निर्वाचित हुईं, जबकि कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में महापौर पद पर जीत दर्ज की। रोशनी खलखो ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया। रोशनी को 1,57,669 मत मिले, जबकि रमा को 1,43,306 मत प्राप्त हुए। शनिवार को जीत के बाद रोशनी ने संवाददाताओं से कहा, “मैं रांची की जनता को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं। शहर के विकास के…

Read More

बिलासपुर होली त्यौहार व आगामी ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 02-02 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 02 व 09 मार्च 2026 प्रत्येक सोमवार को दो फेरे के लिए चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 04 व 11 मार्च 2026 प्रत्येक बुधवार को दो फेरे के लिए चलेगी | गाड़ियों की समय सारिणी…

Read More

नागपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे मंडल के कुल 22 कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के दिन ही उनके सेटलमेंट की संपूर्ण राशि का भुगतान सुनिश्चित किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल ₹11,11,23,610/- (रुपये ग्यारह करोड़ ग्यारह लाख तेईस हजार छह सौ दस मात्र) की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिचय पत्र, एफआईसी कार्ड, केलकुलेशन शीट, सेवा प्रमाणपत्र, पीपीओ, समरी शीट…

Read More