रांची। झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में आज की शाम कुछ विशेष थी। अवसर था- होली मिलन समारोह का। विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त के साथ मंत्री गणों तथा विधायक गणों ने फूलों की होली खेली और एक -दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द -सदभाव का पर्व है। इस त्योहार को हम सभी उमंग और उत्साह…
Author: News Desk
जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा आयोजित श्री शिवलिंग पुनर्स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा एवं गरुड़ स्तंभ स्थापना महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शिवालय में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शुक्रवार को अनुष्ठान की कड़ी में रात्रि शैयाधिवास के अंतर्गत विश्रामरत भगवान को विधिवत जागृत किया गया। निद्रा देवी का आह्वान कर माँ से प्रार्थना की गई कि वे भगवान को मोह-माया से मुक्त कर जगत कल्याण हेतु पुनः मंदिर में विराजमान होने की प्रेरणा दें। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री शिवलिंग एवं गरुड़ जी की विधिवत…
Kolkata. स्थानापन्न खिलाड़ी रेई ताचिकावा के आखिरी समय में किए गए गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 2-1 से शिकस्त दी। जमशेदपुर एफसी की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे वह तीन मैच में नौ अंक से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। ईस्ट बंगाल इस सत्र की अपनी पहली हार के बाद छह अंक पर है। ईस्ट बंगाल ने 40वें मिनट में एडमंड लालरिंडिका ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो पहले हाफ तक कायम रही। पर जमशेदपुर एफसी ने शानदार वापसी की और 61वें…
Ranchi. झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची में एक आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नोटिस के अनुसार, धोनी को आवंटित भूखंड आवासीय उपयोग के लिए था, लेकिन इसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया, “झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक आवासीय भूखंड आवंटित किया गया था, लेकिन पाया गया कि इसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा…
Jamshedpur.टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर 29 (केएल-फोर 2/5) के निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आर्यन राज की टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आर्यन जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थान XLRI में प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार, आर्यन ने 25 फरवरी की देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त घर में केवल आर्यन और उसके पिता मौजूद थे, जबकि उसकी मां बेंगलुरु में अपनी बेटी…
Saraikela.सरायकेला नगर पंचायत चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। कड़ी टक्कर के बीच झामुमो समर्थित मनोज कुमार चौधरी ने अध्यक्ष पद पर 449 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। जैसे ही जीत की आधिकारिक पुष्टि हुई और यह खबर मतगणना केंद्र से बाहर आई, वहां मौजूद समर्थकों का हुजूम खुशी से झूम उठा। मनोज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और पूरे सरायकेला शहर में विजय जुलूस जैसा माहौल बन गया। समर्थकों ने गुलाल उड़ा और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस बार सरायकेला में रिकॉर्ड 74.86% मतदान हुआ था, जो…
Chakardharpur. चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी सन्नी उरांव ने भाजपा समर्थित डॉ. विजय सिंह गागराई को 1061 वोटों से पराजित किया. सन्नी उरांव को 11,331 मत व डॉ. विजय सिंह गागराई को 10,270 मत प्राप्त हुए. तीसरे नंबर पूर्व सांसद स्व. विजय सिंह सोय की पुत्री अनुप्रिया सोय को 2036 मत मिले. तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अनुप्रिया सोय को 2,036 मत मिले. वहीं चौथे स्थान पर 327 मतों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह सुम्बरूई रहे, जबकि पांचवें स्थान पर उत्तम कुमार बालमुचु को 303 मत प्राप्त हुए. सन्नी उरांव चक्रधरपुर के विधायक…
Chaibasa.चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए नगर निकाय चुनाव में नितिन प्रकाश ने जीत दर्ज की है. झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने अपने निकटतम प्रत्याशी रमेश खिरवाल 504 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की. पहले स्थान पर रहे नितिन प्रकाश को 6978 व दूसरे स्थान रहे रमेश खिरवाल 6474 वोट मिले. जीत के बाद झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने अपने निकटतम प्रत्याशी रमेश खिरवाल को 504 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की. प्रत्याशियों पर बढ़त बनाये रखा. मतगणना के प्रथम राउंड में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार फैयाज खान 3770 मतों से सबसे आगे चल…
Adityapur.आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने एकतरफ़ा मुकाबले में जबरदस्त जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम विरोधी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन को बड़े अंतर से हराया। मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, संजय सरदार को कुल 24,615 वोट मिले. विरोधी खेमे के भुगलू सोरेन चुनावी दौड़ में पीछे रह गए। संजय सरदार ने 7,795 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। संजय सरदार ने विनम्रता से यह सफलता आदित्यपुर की जनता को समर्पित की. उन्होंने कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है। बल्कि आदित्यपुर के हर नागरिक और कार्यकर्ता…
Jamshedpur. मानगो नगर निगम में पहली बार हो रहे नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने बड़ी जीत दर्ज की. यहां उन्होंने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को 18601 वोटों से हराया. शुक्रवार को तीन राउंड के वोटों की गिनती पर सुधा गुप्ता का मत 33,047 प्राप्त हो गया था. जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या सिंह मात्र तीन राउंड के वोटों के गिनती के बाद 15,683 वोट पर ही संतोष करना पड़ा. इस तरह रात साढ़े आठ बजे तक हुए कुल तीसरे राउंड के वोटों की गिनती के बाद 17,364 वोट से आगे चल रही…
