Jamshedpur. झारखंड नगर निकाय चुनाव के घोषित परिणामों में आज कई दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं। चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है। चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन ने बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 727 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। उधर, मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से जितेंद्र साव विजयी घोषित किए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे जा रहे हैं। इन परिणामों…
Author: News Desk
Jamshedpur.कपाली नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में परवेज आलम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरवर आलम को 1917 मतों के बड़े अंतर से हराय। शुक्रवार को सरायकेला के काशी साहू कॉलेज में हुई मतगणना के बाद घोषित नतीजों में परवेज आलम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। चार राउंड की कड़ी मतगणना के बाद आए अंतिम आंकड़ों में परवेज आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरवर आलम को 1917 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। मतगणना की शुरुआत से ही परवेज आलम ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी,…
Jamshedpur.जुगसलाई नगर परिषद में 43 साल बाद इतिहास रचा गया है। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में अध्यक्ष पद पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह को महज 720 मतों के अंतर से पराजित किया। नौशीन खान को कुल 11,563 वोट मिले, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही रिंकू सिंह ने 10,843 वोट हासिल कर सबको चौंका दिया। पहले राउंड से ही नौशीन खान ने 6,654 मत पाकर रिंकू सिंह (1,426) पर 5,228 वोटों की एकतरफा बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड की समाप्ति…
New Delhi. टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद पर लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर फैसला टलने से समूह के भीतर शीर्ष स्तर पर मतभेद से जुड़ी अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में चंद्रशेखरन को एक और कार्यकाल देने के प्रस्ताव पर फैसला टाल दिया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट ने पिछले साल सर्वसम्मति से उन्हें तीसरा कार्यकाल देने की सिफारिश की थी। टाटा समूह से जुड़े घटनाक्रम…
Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड परिसर में आज सुबह से ही मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद के लिए हुए निकाय चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है, जबकि अंदर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। सबसे पहला परिणाम चाकुलिया नगर पंचायत से सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाकुलिया के मलय रूहीदास वार्ड सदस्य के रूप में विजयी घोषित हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा और प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया दोपहर तक पूरी होने की उम्मीद है। चाकुलिया में कुल 18 मतदान केंद्र थे, जिसकी गणना मात्र…
Ranchi. झारखंड सरकार ने झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना 2016 के तहत किसी भी प्रकार के अपराध से हुई हानि या क्षति के लिए पीड़ित या आश्रित को उचित मुआवजा भुगतान का प्रावधान किया है। इसके लिए पीड़ित या उसके आश्रित को न्यूनतम राशि का भुगतान किया जाना है। राज्य सरकार के गृ़ह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार तेजाब हमला, बलात्कार से घायल को क्षति या हानि होने पर प्रतिकर की न्यूनतम राशि 3 लाख रुपये है। नाबालिग के शारीरिक शोषण के लिए 2 लाख, मानव तस्करी से पीड़ित का पुनर्वास…
Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 364.62 अंक टूटकर 81,883.99 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 117.15 अंक फिसलकर 25,379.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर में तेजी रही।
Jamshedpur. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मानगो, जुगसलाई तथा चाकुलिया नगरपालिका निर्वाचन के लिए आयोजित मतगणना कार्य का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर प्रक्रिया की समीक्षा की, मतदान बक्सों की गिनती सुनिश्चित की तथा निर्वाचन कर्मियों को पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। श्री सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना जारी है, परिणाम जल्द घोषित होंगे। यह निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
New Delhi. 1 मार्च 2026 से देश में एक नया नियम लागू होने वाला है जो WhatsApp, Telegram, Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स को SIM से जोड़कर चलाने को मैंडेटरी कर देगा. मतलब अब आप बिना अपने असली मोबाइल SIM के इन ऐप्स को नहीं चला पाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सरकार ने साफ कहा है कि इस नियम में कोई छूट नहीं मिलेगी और जिस किसी ऐप ने इसे लागू नहीं किया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. सरकार के अनुसार, इन ऐप्स को एक्टिव SIM कार्ड से लगातार जुड़े रहना होगा, जिससे यह कन्फर्म किया जा सके कि व्हाट्सऐप उपयोग होने…
Ranchi. राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी के घुसने का मामला सामने आया है। यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज के पास की है. जहां झुंड बिछड़ कर एक जंगली हाथी शहरी इलाके की तरफ आ गया। यह हाथी सड़क के बीचो-बीच चलने लगा। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर टीम पहुंचकर हाथी को भगाने में जुटी हुई है। यह पहला मामला नहीं है, जब राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी घुसने की घटना…
