Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 364.62 अंक टूटकर 81,883.99 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 117.15 अंक फिसलकर 25,379.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर में तेजी रही।
Author: News Desk
Jamshedpur. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मानगो, जुगसलाई तथा चाकुलिया नगरपालिका निर्वाचन के लिए आयोजित मतगणना कार्य का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर प्रक्रिया की समीक्षा की, मतदान बक्सों की गिनती सुनिश्चित की तथा निर्वाचन कर्मियों को पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। श्री सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना जारी है, परिणाम जल्द घोषित होंगे। यह निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
New Delhi. 1 मार्च 2026 से देश में एक नया नियम लागू होने वाला है जो WhatsApp, Telegram, Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स को SIM से जोड़कर चलाने को मैंडेटरी कर देगा. मतलब अब आप बिना अपने असली मोबाइल SIM के इन ऐप्स को नहीं चला पाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सरकार ने साफ कहा है कि इस नियम में कोई छूट नहीं मिलेगी और जिस किसी ऐप ने इसे लागू नहीं किया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. सरकार के अनुसार, इन ऐप्स को एक्टिव SIM कार्ड से लगातार जुड़े रहना होगा, जिससे यह कन्फर्म किया जा सके कि व्हाट्सऐप उपयोग होने…
Ranchi. राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी के घुसने का मामला सामने आया है। यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज के पास की है. जहां झुंड बिछड़ कर एक जंगली हाथी शहरी इलाके की तरफ आ गया। यह हाथी सड़क के बीचो-बीच चलने लगा। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर टीम पहुंचकर हाथी को भगाने में जुटी हुई है। यह पहला मामला नहीं है, जब राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी घुसने की घटना…
Jamshedpur. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है और इस संस्था का अनादर करने का उसका कोई इरादा नहीं है. जो कुछ हुआ है, उससे मैं बहुत दुखी हूं और खेद व्यक्त करता हूं.न्यायपालिका का अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी. जांच की जायेगी और जवाबदेही तय की जायेगी. अध्याय तैयार करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जैसे ही हमें ऐसी सामग्री होने की जानकारी मिली, पाठ्यपुस्तकों का वितरण रोक दिया गया. भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में न्यायपालिका सर्वोच्च है और हम उसका पूरा सम्मान करते हैं. हमने…
Jamshedpur. झारखंड के 48 नगर निकायों में नतीजे के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, काउंटिंग सेंटर, स्टाफ की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी शामिल है। जमशेदपुर में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के लिए स्थानीय चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कई नामांकन दाखिल किए गए हैं। यहां बीजेपी के समर्थन से संध्या सिंह और कांग्रसे के समर्थन से सुधा गुप्ता मैदान में हैं। आज इन चुनावों के नतीजे आने…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनावों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और लगभग दो घंटे बाद परिणाम आने शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव 23 फरवरी को हुए थे, जिसमें कुल 43 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने बताया, सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। वार्ड पार्षदों और महापौर/अध्यक्षों के चुनाव के लिए सफेद और…
Ranchi. जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने दावा किया कि झारखंड सरकार ने उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर सारंडा वन प्रभाग को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने के उसके पूर्व के आदेश के कुछ पहलुओं पर स्पष्टीकरण का अनुरोध किया है। विधानसभा में अपने तारांकित प्रश्न के जवाब में राज्य वन विभाग द्वारा दिए गए लिखित उत्तर का हवाला देते हुए जनता दल (यूनाइटेड) विधायक राय ने कहा कि सरकार ने अदालत के निर्देश को लागू करने से पहले समीक्षा का अनुरोध किया है। उच्चतम न्यायालय ने 13 नवंबर, 2025 को झारखंड सरकार को पारिस्थितिकीय रूप से महत्वपूर्ण सारंडा…
Ranchi. झारखंड के मंत्री चमरा लिंडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार आदिवासी उप-योजना (टीएसपी) निधि का अन्यत्र इस्तेमाल रोकने के लिए एक कानून बनाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसका उपयोग केवल आदिवासी आबादी के लाभ के लिए ही किया जाए। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने झारखंड विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि राज्य में इस समय टीएसपी निधि की निगरानी के लिए कोई एजेंसी नहीं है, जिसके कारण कुछ विभागों द्वारा इसका ‘दुरुपयोग’ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारे विभाग के अलावा, टीएसपी निधि अन्य…
Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के अपने दौरे के तहत शुक्रवार को सुबह जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर, देश में बने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार शाम जैसलमेर पहुंचेगी। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनकी अगुवाई करेंगे। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू दौरे में अपने अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले एलसीएच ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी। हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’ भारत का पहला देश में ही डिज़ाइन और बनाया गया लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है।…
