जमशेदपुर : 1 मार्च 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मरीन ड्राइव स्थित केंद्र पर कवि सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का विषय “भारत विश्व गुरु बन जाना है” रखा गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर दिया। कवियों की प्रभावशाली प्रस्तुति कार्यक्रम में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। रेखा सहाय, शक्ति श्रीवास्तव (जो आकाशवाणी एवं तुलसी भवन में भी प्रस्तुति देती हैं) तथा घाटशिला से आई सुशांति मन्ना ने अपनी उत्कृष्ट…
Author: News Desk
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने साकची बाजार स्थित श्री शिव श्याम मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ और श्याम बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध मानगो के निर्माण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर कमिटी ने नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि श्याम बाबा के आशीर्वाद से यह जीत मेरी नहीं, बल्कि मानगो के हर नागरिक की जीत है। उन्होंने जनता द्वारा जताए गए…
जमशेदपुर। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के युवा प्रकोष्ठ ने सारथी एनजीओ के सहयोग से मंदिरों में अर्पित पवित्र फूलों से 100 प्रतिशत प्राकृतिक हर्बल गुलाल बनाने और उसके प्रचार-प्रसार की एक अनूठी एवं प्रेरणादायक पहल की है। यह पहल एफटीएस युवा जमशेदपुर की पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो होली को प्राकृतिक, सुरक्षित और उद्देश्यपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश देती है। यह पहल महिलाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी प्रदान कर रही है, जहाँ वे गुलाल के निर्माण, पैकेजिंग और विपणन में सक्रिय…
जमशेदपुर : मां भारती के अमर सपूत भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के पावन शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 23 मार्च को आयोजित की जाने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च ( रविवार) को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुचारू परीक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तिथि में परिवर्तन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है, ताकि अधिकाधिक नागरिक इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजन में भाग ले सकें। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में जेएनयू में लगे “भारत तेरे टुकड़े होंगे” जैसे राष्ट्रविरोधी…
नागपुर । आगामी होली पर्व के मद्देनज़र रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन सतर्क” के तहत संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में कुल ₹8,050/- मूल्य की देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए संबंधित तस्करों को पकड़ा गया। रेसुब द्वारा रेलगाड़ियों एवं रेल परिसरों के माध्यम से शराब एवं अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में – प्रकरण 01:- दिनांक 28.02.2025 को गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 04 पर आगमन के दौरान…
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नागा से डातोबेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। यह सड़क ग्रामीणों की बहुचर्चित मांग थी, जो दशकों से लंबित पड़ी थी। सड़क निर्माण की पहल होने पर ग्रामवासियों ने पोटका विधायक संजीव सरदार का उनके तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय पहुँच कर उनका अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। दशकों की मांग हुई पूरी, कच्ची सड़क से मिलेगी मुक्ति ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक घायल हो गए। घटना सारंडा के मरांगपोंगा इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बलों की टीम जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान पहले से बिछाए गए विस्फोटक में अचानक धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद जवान भी सतर्क हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की मूवमेंट को देखते हुए पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा था। धमाके में सहायक कमांडेंट…
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 63,331 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में यह 46,811 इकाई थी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले महीने घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 62,329 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 46,435 इकाई थी। इसमें 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1,002 इकाई रही, जो फरवरी, 2025 में 376 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में…
Jamshedpur. जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक अभय सिंह के निर्देश पर तुलसी भवन बिस्टुपुर में की गयी। बैठक का नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह जी ने किया एवं मंच संचालन महासचिव प्रवीण सेठी ने किया आज की महत्वपूर्ण बैठक मे जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल हुए एवं अपना-अपना विचार रखे केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी कहा, कि जमशेदपुर के युवा वर्ग को रामनवमी महोत्सव मे अग्रिम भूमिका निभाने की जरूरत है, केन्द्रीय समिति के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल जी ने कहा कि सोनारी मे विसर्जन…
New Delhi. सरकार ने नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत मसौदा आयकर नियम और फॉर्म जारी किए हैं, जिनमें किराया भत्ते (एचआरए) के दावों में पारदर्शिता बढ़ाने, विदेशी आय पर कर क्रेडिट के दावों की कड़ी जांच और ऑडिटर की जिम्मेदारी बढ़ाने का प्रस्ताव है। नया आयकर अधिनियम एक अप्रैल, 2026 से लागू होगा। सरकार ने हितधारकों के लिए नियमों का मसौदा एवं फॉर्म जारी किए हैं। इसके आधार पर अंतिम नियम एवं फॉर्म अगले महीने अधिसूचित किए जाएंगे। नियमों के मसौदे के मुताबिक, नए फॉर्म 124 में करदाता को यह बताना होगा कि वह जिस मकान मालिक को किराया…
