NEET विवाद के बीच अब UGC-NET 2024 की परीक्षा रद्द कर दी गई है. 18 जून को ही NET की परीक्षा हुई थी. UGC को गृह मंत्रालय से पेपर आउट होने का इनपुट मिला है. परीक्षा में गड़बड़ी के चलते इसे रद्द कर दिया गया है. यह परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट कराती है. जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा.इस बीच केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी है. UGC NET की परीक्षा देशभर की यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होता है.…
Author: News Desk
एक जुलाई से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना’ एक जुलाई से लिया जायेगा आवेदन, अगस्त से प्रोत्साहन राशि मिलने की उम्मीद रांची. राज्य सरकार एक जुलाई से ‘मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना’ शुरू करने की तैयारी कर रही है. योजना के तहत राज्य की 25 से 50 वर्ष के बीच की सभी वर्ग समुदाय की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी. योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों को उक्त जानकारी दी. वहीं, सूत्रों ने बताया कि जुलाई से…
भुवनेश्वर. सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को गुरुवार को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने यह जानकारी दी. रिजीजू ने कहा कि कटक से भाजपा सांसद महताब को लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम) नियुक्त किया गया है. अठारहवीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य अस्थायी अध्यक्ष के समक्ष शपथ लेंगे. रिजीजू ने बताया कि अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष की सहायता पीठासीन अधिकारियों का एक पैनल करेगा जिसमें कांग्रेस नेता के. सुरेश, द्रमुक नेता टीआर बालू,…
नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी. विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल को यह राहत दी. अदालत ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आग्रह भी खारिज कर दिया. न्यायाधीश ने नियमित जमानत के लिए केजरीवाल द्वारा दायर किये गये आवेदन पर अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया. अदालत ने…
मेदिनीनगर. बरवाडीह थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बेतला नेशनल पार्क रोड के कुटमू मोड़- केचकी के चेकनाका के बीच हड़पड़वा के पास ब्राउन शुगर के साथ नीरज कुमार और पंकज कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया. दोनों गुमला जिला के रहनेवाले हैं. थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि दोनों गढ़वा से ब्राउन शुगर खरीद कर गुमला ले जा रहे थे. इस दौरान बरवाडीह…
हाइकोर्ट ने 22 जून तक लिखित बहस प्रस्तुत करने का निर्देश दिया रांची. झारखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी को लेकर झारखंड हाइकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई की. सभी पक्षों की दलील पूरी होने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. साथ ही संबंधित पक्षों को 22 जून तक लिखित बहस प्रस्तुत करने को कहा. मामले में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सभी का पक्ष सुना. प्रार्थी की दलील का विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि एक सदस्यीय जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद…
चंपाई सोरेन ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक रांची. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की महिला सशक्त होगी, तो राज्य भी सशक्त होगा. उन्होंने कहा कि किसानों को भी सशक्त बनाया जा रहा है, इसलिए लगातार योजनाओं की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि नियुक्ति के बाद जिनकी पोस्टिंग नहीं हुई है, जल्द ही उनकी पोस्टिंग कर दी जायेगी. महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए एक जुलाई से योजना आरंभ की जा रही है. गौरतलब है कि सरकार 25 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं…
चाईबासा. युवक की पत्थर से कूचकर हत्या का मामला सामने आया है. दरअसल, नोवामुंडी के कुटिंगता हवाइपट्टी के पास से बुधवार देर रात पुलिस ने युवक का शव बरामद किया था. मृतक के चेहरे पर डंडे से पिटाई के निशान थे. चेहरे को बुरी तरह कूच दिया गया था. ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया कि उसके रिश्तेदारों के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था. हो सकता है इसी को लेकर हत्या की गयी होगी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल…
मुठभेड़ में एक महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे, दो को जेल भेज गया चाईबासा. सारंडा के लिपुंगा व कुलासाई स्थित जंगल में 17 जून को मुठभेड़ में मारे गये नक्सली सूर्या उर्फ मनता देवगम (20) का शव लेने परिजन गुरुवार को चाईबासा पहुंचे. शव पूरी तरह से सड़ चुका है. सूर्या टोंटो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरू गांव का रहनेवाला था. परिजन घटना के चार दिन बाद शव लेने चाईबासा पहुंचे थे. पुलिस ने प्रक्रिया के तहत शव परिजनों को सौंप दिया. सारंडा में हुई इस मुठभेड़ में एक महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे. जबकि दो नक्सलियों…
मानगो के पांच युवक नदी में नहाने गये थे कांदरबेड़ा मानगो के ग्रीन वैली निवासी है मृतक, खोजबीन में जुटी पुलिस जमशेदपुर. सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गये, जिसमें से एक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरे युवक की तलाश जारी है. घटना गुरुवार दोपहर कपाली ओपी क्षेत्र के डोभो-दोमुहानी सड़क मार्ग स्थित कांदरबेड़ा की है. कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि मानगो (जमशेदपुर) से पांच युवक नहाने के लिए सुवर्णरेखा नदी कांदरबेड़ा आये थे. नहाने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में डूब गये. जिसमें से एक युवक को निकला गया, उसे…
