Author: News Desk

सुबह लेकर पहुंचे डुमरिया अस्पताल, तब तक हो चुकी थी मौत घाटशिला. अंधविश्वास के चक्कर में एक बार फिर मौत का मामला सामने आया है. दरअसल, यह मामला डुमरिया प्रखंड के केंदुआ गांव का है. यहां गुरुवार को सिनगो सोरेन (17) की सर्पदंश से मौत हो गयी. सिनगो सोरेन रात को जमीन पर सोयी थी. इसी दौरान करैत (चिती) सांप ने उसके हाथ में डंस लिया. परिजन पहले ओझा-गुनी से झांड़-फूंक कराते रहे. बाद में डुमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे, तब तक सिनगो सोरेन की मौत हो चुकी थी. डुमरिया सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि अगर सांप डंसने के तुरंत…

Read More

 बालूमाथ प्रखंड का पंचायत सेवक है अर्जुन राम एसीबी ने पलामू थाना में दर्ज करायी प्रथमिकी  लातेहार. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बालूमाथ प्रखंड (लातेहार जिले) के एक पंचायत सेवक को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. उसका नाम अर्जुन राम  है. एसीबी की पलामू टीम ने बताया कि आवेदक ने पंचायत सेवक अर्जुन राम पर एक योजना के भुगतान के बदले में रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया था. टीम ने शिकायत की जांच की तो आरोप सही पाए गए. इसके बाद एसीबी ने एक ट्रैप बिछाया और पंचायत सेवक अर्जुन राम को 5 हजार…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 को रद्द करने और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच का अनुरोध करने संबंधी याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को केंद्र, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और अन्य से जवाब मांगा. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एस वी एन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने एनटीए की ओर से दायर उन याचिकाओं पर भी पक्षकारों से जवाब मांगा जिसमें उच्च न्यायालयों में लंबित कुछ याचिकाओं को उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है. उच्चतम न्यायालय इन याचिकाओं पर आठ जुलाई को सुनवाई करेगा.…

Read More

बिहार में नौकरी और दाखिले का कोटा बढ़कर 75 प्रतिशत पर पहुंच गया था पटना.पटना हाईकोर्ट ने ईबीसी, एससी और एसटी के लिए 65 फीसदी आरक्षण बढ़ाने के बिहार सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरी और उच्च शैक्षणिक संस्थानों के दाखिले में जाति आधारित आरक्षण बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने वाले कानून को रद्द कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार ने जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी, ईबीसी, दलित और आदिवासियों का आरक्षण बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया था. आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों (सवर्ण) को…

Read More

जमशेदपुर। भारत सरकार ने 1 जुलाई से तीनों नए अपराधी कोड को देशभर में लागू करने का फैसला लिया है। इसे लेकर न्यायपालिका कार्यपालिका में व्यापक तैयारी चल रही है। देश भर में लगातार कार्यशाला आयोजन किया जा रहे हैं और जमशेदपुर इसका अपवाद है। इसकी आवश्यकता एवं व्यावहारिकता को देखते हुए सीनियर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला को पत्र लिखकर कार्यशाला की कड़ी आहूत करने का आग्रह किया है। दिसंबर 2023 में भारतीय संसद द्वारा पारित तीन नए आपराधिक कोड भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता…

Read More

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि प्रदेश के लाखों श्रमिकों के हित में न्यूनतम मजदूरी अब लागू की जानी चाहिए. डॉ अजय ने कहा कि प्रदेश के लाखों श्रमिक परिवारों का जीवन निर्वाह राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से होता है और वर्तमान विकट महंगाई के दौर में इन मजदूरों को मजदूरी ना मिलने से श्रमिक परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कुमार मनीष,9852225588

Read More

झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के पहले राज्य की सरकार ने सीएम, मंत्रियों और विधायकों का वेतन-भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। बुधवार को सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की मीटिंग में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। इसी प्रस्ताव में विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्टी सचेतकों, उप सचेतकों, नेता प्रतिपक्ष के वेतन-भत्ते में भी वृद्धि का निर्णय लिया गया है। राज्य के विधायकों का वेतन भत्ता प्रतिमाह करीब 68 हजार रुपये तक बढ़ेगा। अभी विधायकों का वेतन-भत्ता 2.20 लाख है। कैबिनेट के फैसले के अमल में आते ही उन्हें हर महीने करीब 2.88 लाख मिलेंगे।…

Read More

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के तापस चाटोराज का कहना है कि सेफ्टी कैटेगरी के बेहद जरूरी पदों पर नियुक्ति होने से  तथा लोको पायलट और सहायक लोको पायलटो की संख्या बढाने से रेल दुर्घटना में कमी आ सकती हैं l रिक्त पदों पर बहाली से लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को पर्याप्त आराम मिलने से लोको पायलट पूरी क्षमता के साथ काम कर सकेंगे l दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में सेफ्टी कैटेगरी के तहत लोको पायलट और सहायक सहायक लोको पायलट के 1308 पद वर्षो से रिक्त है l रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही…

Read More

जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर की ओर से एक दिवसीय 108वा मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मरे दिवंगत आत्माओं के शांति के लिए किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 52यूनिट रक्त संग्रह हुआ जो मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं l इस अवसर पर आनंद मार्ग द्वारा लगभग 100 पौधों रक्तदाताओं एवं ब्लड सेंटर केंपस में उपस्थित लोगों के बीच प्राकृतिक कल्याण के लिए  वितरित किया गया। आयोजक सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि…

Read More

किसानों को एमएसपी के रूप में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे नयी दिल्ली. नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय कैबिनेट ने 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने धान सहित 14 खरीफ फसलों पर एमएसपी को मंजूरी दी है. मंत्रिमंडल ने खरीफ फसल सत्र 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 117 रुपये बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल किया. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री…

Read More