-सभी की गिरफ्तारी बेरमो व धनबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से की गयी Bokaro. बोकारो पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले एक महीने के अंदर दो ज्वेलरी दुकानों में गोलीकांड का बुधवार को खुलासा कर दिया है. इस मामले में शामिल प्रिंस खान के पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी की गिरफ्तारी बेरमो व धनबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से की गयी है. गिरफ्तार गुर्गों में धनबाद का बिट्टू सोनार, गोलू कुमार सिंह, पटना का छोटू कुमार सिंह, धनबाद का अरविंद सोनार, धनबाद का ऋतुराज कुमार शामिल है. सबसे पहले प्रिंस खान के गुर्गों ने…
Author: News Desk
जमशेदपुर. सुंदरनगर के कुदादा गांव के समीप चंद्रपहाड़ी जंगल में पुलिस ने एक युवती (22) का शव बरामद किया है. शव नग्न अवस्था में है, जिससे प्रतित होता है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है. देखने से शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है. पुलिस ने दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी (सुंदरनगर) शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की सुबह आस पास…
रांची. कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के रांची और हजारीबाग के ठिकानों पर एनआईए ने दबिश दी है. बुधवार की सुबह पांच बजे सेंट्रल एजेंसी ने गैंगस्टर के पैतृक घर और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है.रांची में कम से कम दो ठिकानों के अलावा हजारीबाग के गिद्दी में छापेमारी की. एनआइए ने बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में उसके घर में कागजात खंगाले. मतवे आपराधिक गिरोह चलाने वाले अमन साहू का पैतृक गांव है. अमन साहू के घर के आसपास पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है. बुढ़मू थाना के एएसआई संतोष कुमार पुलिस बल के…
जमशेदपुर: नए एवं पुराने न्यायालय परिसर में इन दिनों जमकर टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत जरूरतमंद ग्राहकों से वसूले जा रहे हैं। स्टांप पर ज्यादा कीमत वसूल करने वाले वेंडर अलग-अलग व्यक्तियों से वकालतनामा की अलग मूल्य वसूलते हैं। अन्य स्टेशनरी की कीमत भी बाजार से दुगने कीमत पर बेच रहे हैं। शायद ही कोई विरला स्टांप वेंडर है जो इमानदारी पूर्वक निर्धारित कीमत पर ही स्टांप एवं अन्य टिकट बिक्री कर रहा है। यह कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है और अधिवक्तागण खामोश रहते हैं,क्योंकि उनके पॉकेट पर इसका बोझ नहीं…
धनबाद. देर रात बरवाअड्डा में सड़क दुर्घटना में कार पर सवार चार लोगों की मौत, जबकि एक घायल है. सभी रांगाटांड, धनबाद के रहनेवाले हैं. जानकारी के अनुसार देर रात बरवअड्डा के पास धनबाद आ रही कार को किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे कार पर सवार पांच लोगों में से चार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है. मृतकों में एक रंगाटांड़ का राहुल गुप्ता बताया जाता है. जानकारी के अनुसार अन्य…
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडु को एक डर जरूर होगा कि अगर कहीं उन्होंने मोदी को अपनी-अपनी पार्टी का समर्थन दे दिया तो साल भर के अंदर उन्हें वह दिन देखना पड़ेगा, जब एक दिन सुबह वह उठेंगे तो उनके सारे सांसद भाजपा में शामिल हो चुके होंगे और वे निपट अकेले खड़े होंगे। शरद पवार और उद्धव ठाकरे यह दर्द झेल चुके हैं। * कई वर्ष तक पर्दे के पीछे से बार बार भाजपा की मदद करने वाले नवीन पटनायक आज अपने राज्य से बेदख़ल हो चुके हैं। * न जाने किस अज्ञात दबाव में…
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, सभी आरोपी फरार जमशेदपुर. कपाली ओपी अंतर्गत मिल्लत नगर में मंगलवार की सुबह कटहल तोड़ने के विवाद में बड़े भाई और उसके बेटों ने छोटे भाई अमजद खान (44) की लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद सभी फरार हो गये. लहूलुहान अमजद खान को पड़ा देख जुटे बस्तीवासियों ने हंगामा किया और मृतक के बड़े भाई अहमद खान के घर पर पथराव किया. सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड को जब्त कर लिया तथा अहमद खान…
तीन-चार दिनों में मॉनसून के संताल परगना के रास्ते राज्य में प्रवेश करने का पूर्वानुमान मॉनसून के पहुंचने के बाद पांच-छह दिनों में पूरे राज्य में होने लगेगी बारिश रांची/पटना. बादलों ने डेरा डाल दिया है. झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है. अब मॉनसून के आने के संकेत मिलने लगे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 21 या 22 जून तक झारखंड के कुछ हिस्सों में मॉनसून दाखिल हो सकता है. इसके संताल के रास्ते झारखंड में आने के संकेत हैं. झारखंड में मॉनसून आने के पांच-छह दिनों में पूरे राज्य में मॉनसून की बारिश होने…
बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर- 8 स्थित उनके सरकारी आवास पर घटी. उन्होंने बताया कि दंपति पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जो बाद में बढ़ गया. पुलिस अधिकारी ने…
ग्रेस मार्क्स पर हुई सुनवाई, याचिकाकर्ता बोले- धांधली की हो जांच नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार नीट-यूजी के आयोजन, नतीजे और ग्रेस मार्क्स से जुड़े विवादों और शिकायतों से संबंधित दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई हुई. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि अगर नीट-यूजी 2024 परीक्षा के आयोजन में किसी की तरफ से 0.001 प्रतिशत भी लापरवाही हुई हो, तब भी उससे पूरी तरह से निपटा जाना चाहिए. बच्चों ने परीक्षा की तैयारी करते समय कठोर परिश्रम की है, हम उनकी मेहनत को नहीं भूल सकते हैं. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट…
