हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी थी मौत, कई हैं घायल Kolkata. पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी अब खत्म हो गयी, क्योंकि मंगलवार की सुबह ट्रेन के सुरक्षित डिब्बे अपने गंतव्य सियालदह स्टेशन पर पहुंच गये. न्यू जलपाईगुड़ी के निकट मालगाड़ी की टक्कर लगने के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन पिछले डिब्बे पटरी से उतर गये थे. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उत्तर बंगाल में सोमवार की सुबह…
Author: News Desk
रेटिंग एजेंसी ने उपभोक्ता खर्च में सुधार और निवेश में वृद्धि का हवाला देते हुए अनुमान में संशोधन किया New Delhi. फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है. मार्च में उसने इसके सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था. रेटिंग एजेंसी ने उपभोक्ता खर्च में सुधार और निवेश में वृद्धि का हवाला देते हुए अनुमान में संशोधन किया. वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए फिच ने क्रमशः 6.5 प्रतिशत और 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है. फिच ने अपनी वैश्विक…
नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे. वायनाड सीट से उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा उपचुनाव लड़ेंगी. यह जानकारी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन दोनों लोकसभा सीटों से जीते हैं, लेकिन कानून के अनुसार उन्हें एक सीट खाली करनी होगी. खरगे ने इस मुद्दे पर अपने आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के चर्चा की. चर्चा में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी…
सुल्तानपुर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर रहने और ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार होने पर अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण इस मामले में सुनवाई टल गयी. वादी के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब अगली सुनवाई 26 जून को होगी. पिछले 7 जून को सम्बन्धित अदालत के न्यायाधीश शुभम वर्मा ने इस मामले में सुनवाई के लिए 18 जून की तिथि निर्धारित की थी.…
लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत, अब तक करीब 30 लोगों को किया गया है गिरफ्तार Balasore . ओडिशा के बालासोर शहर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जिला प्रशासन ने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है. पुलिस ने बताया कि 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी…
भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उप मुख्यमंत्री केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा तथा बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को यहां 17वीं ओडिशा विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर रनेंद्र प्रताप स्वैन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और पटनायक सहित नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाई. नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 19 जून तक चलेगा. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 20 जून को होगा. परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा पहुंचने पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव…
स्टीमबोट स्प्रिंग्स (अमेरिका). अमेरिका के उत्तर-मध्य कोलोराडो में एक आवासीय क्षेत्र में सोमवार को दोहरे इंजन वाला सेसना विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया और हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने वाले दो घर (मोबाइल घर) जल गए. संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटनाग्रस्त सेसना 421 विमान में कितने लोग सवार थे. इस विमान में अधिकतम सात सीट होती है. सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे…
लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे गति पकड़ रही है. इस क्रम में भाजपा ने नवंबर 2024 मे होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा सोमवार को महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी गई है. इस क्रम में झारखंड का प्रभारी,केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया है, असम के मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है. झारखंड बीजेपी में भीतर घात एवं…
सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के द्वारा गठित एसटीएफ टीम एक्शन में, धड़ाधड़ पकड़े जा रहे हैं अवैध बालू एवम कोयला लदे वाहन सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के द्वारा बीते दिनों गठित एसटीएफ टीम पूरे एक्शन में काम कर रही है. इस क्रम में प्रतिदिन कई अवैध बालू लदे भारी वाहन पकड़े जा रहे हैं. सरायकेला पुलिस प्रशासन के द्वारा अवैध कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी कर मामला दर्ज एवं जेल भेजने का कार्य भी किया जा रहा है. इसी क्रम में आज सुबह तकरीबन 4:00 बजे चौका थाना अंतर्गत अवैध रूप से ले जा रहे कोयला…
प्रधानमंत्री ने जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50,000 रुपये देने का किया है ऐलाना KOLKATTA. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस पर पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 50 से अधिक पैसेंजर्स के घायल होने की भी खबर है.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. इसकी घोषणा रेल…
