जमशेदपुर. केंद्र सरकार ने घाटशिला स्थित सुरदा कॉपर माइंस को मंजूरी दे दी है. वर्ष 2020 से यहां कॉपर माइंस बंद है. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) द्वारा यहां माइंस का संचालन किया जाता है. सुरदा कॉपर माइंस 31 मार्च 2020 को लीज अवधि समाप्त होने के बाद बंद कर दिया गया था. दोबारा लीज की प्रक्रिया शुरू हुई. 388 हेक्टेयर के सुरदा माइंस में 65.52 हेक्टेयर वन भूमि है, जिसकी मंजूरी के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पास आवेदन लंबित था, जिसकी मंजूरी दे दी गयी. इसके साथ ही अब दोबारा माइंस के चालू होने के आसार हैं. पीएम…
Author: News Desk
रांची. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत क्रांति कुमार गड़देशी को दुमका जोन का आइजी बनाया गया है. जबकि दुमका के निवर्तमान आइजी अनेप्पु विजयालक्ष्मी को पुलिस मुख्यालय रांची में आइजी प्रशिक्षण बनाया गया है. दोनों ही झारखंड कैडर के 2006 बैच के अधिकारी हैं. देवघर एसपी राकेश रंजन को फिर से जैप-1 रांची का कमांडेंट बनाया गया है. जैप-1 कमांडेंट अजीत पीटर डुंगडुंग को पुन: देवघर का एसपी बनाया गया. उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर अजीत पीटर को देवघर एसपी के पद से हटा दिया गया था.
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा रांची. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रजरप्पा को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा कर रहे थे. सोरेन ने कहा कि आदिवासी धर्मावलंबियों की आस्था एवं विश्वास का धर्मस्थल लुगुबुरु और मरांगबुरु को एक बेहतर पर्यटन स्थल बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर काम आगे बढ़ायें. मुख्यमंत्री ने रजरप्पा को एक बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया.…
जामा से विधायक रही सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने भाजपा की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी व सारठ विधायक रणधीर सिंह पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है. वहीं, प्रदेश नेतृत्व को भी कोसा है. वह कहती हैं कि चुनाव में भाजपा के संगठन की जो मजबूती है, वह देखने को नहीं मिली. भाजपा के कार्यकर्ता मनमानी पर उतर आये थे. भाजपा की पाकुड़ विधानसभा की प्रभारी लुईस मरांडी और दुमका लोकसभा क्षेत्र के संयोजक रणधीर सिंह ने विश्वासघात किया. यही मेरी हार की मुख्य वजहों में से एक है. पहले झामुमो के महासचिव पद से इस्तीफा दिया.…
KOLKATTA. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य ‘अनंत महाराज’ ऊर्फ नगेन्द्र राय से मंगलवार दोपहर कूच बिहार स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. राय राजबंगशी समुदाय के नेता हैं. राय ने चकचका पैलेस में पारंपरिक गमछा और ‘गुवा पान’ के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का स्वागत किया. राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखी जा रही दोनों नेताओं की यह बैठक करीब 35 मिनट तक चली. राय के आवास पर जाने से पहले ममता ने जिला मुख्यालय में स्थित मदन मोहन मंदिर में पूजा-अर्चना की. ममता सोमवार की शाम कूच बिहार…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नामों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार शाम यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक बैठक करेंगे. बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कुछ घटक दलों के भी शामिल होने की उम्मीद है. अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। इस दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और फिर 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. इस बीच, सूत्रों ने बताया कि इस साल के अंत में राज्य में होने वाले…
सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा सोमवार सुबह दुर्घटना के बाद आठ शवों को सरकारी उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनबीएमसीएच) लाया गया था। वहीं, दो घायल व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई. एनबीएमसीएच के छात्र मामलों के डीन डॉक्टर संदीप सेनगुप्ता ने बताया, “मृतकों में छह साल की एक बच्ची भी शामिल है, जिसे “गंभीर हालत” में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा, “लड़की के पैरों में फ्रैक्चर था…
मुख्य समारोह 21 जून को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में होगा New Delhi. आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित किया जाएगा. आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जाधव ने कहा कि इस साल योग दिवस का मुख्य विषय ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है जो व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की दोहरी भूमिका को रेखांकित करता है. जाधव ने कहा कि योग अंतर-आत्मा और बाहरी दुनिया के बीच संबंध के प्रसार…
New Delhi . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण 30 जून से फिर से शुरू होगा। उन्होंने लोगों से इसके लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चुनाव के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद मन की बात वापस आ गया है! इस महीने का कार्यक्रम रविवार, 30 जून को होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से इसके लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आह्वान करता हूं.…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा के आयोजन में किसी की तरफ से ‘0.001 प्रतिशत लापरवाही’ भी हुई हो, तब भी उससे पूरी तरह से निपटा जाना चाहिए. न्यायालय ने कहा कि छात्रों को इन परीक्षाओं की तैयारी करते समय कठोर परिश्रम करना पड़ता है. उसने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक स्तर)-2024 (नीट-यूजी, 2024) से संबंधित मुकदमे को विरोधात्मक नहीं माना जाना चाहिए. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से पेश हुए अधिवक्ताओं से कहा, ‘‘अगर किसी…
