Author: News Desk

देवघर. तीन तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ वाया गया वंदे भारत ट्रेन चलेगी. श्रावणी मेला से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नयी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ कर सकते हैं. रेलवे ने इस नयी ट्रेन की कार्ययोजना तैयार कर ली है. वंदे भारत ट्रेन देवघर से खुलेगी व गया होते हुए बनारस जायेगी. इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ व गया में विष्णु पद मंदिर व बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो जायेगी. इस ट्रेन के चालू हो जाने से देवघर से खुलने…

Read More

सेक्टर 03 में चल रहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास बोकारो. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार देर शाम बोकारो पहुंचेंगे. सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 03 सी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोद्धन देंगे. श्री भागवत तीन दिन तक बोकारो प्रवास पर रहेंगे. स्वयंसेवकों को बौद्धिक देंगे. उत्तर पूर्व (झारखंड व बिहार) क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए 20 दिनों का यह वर्ग सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ. इसी वर्ग में ही झारखंड के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग 11 जून…

Read More

ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र आज से, डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा भुवनेश्वर. ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है. 18 व 19 को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा. 20 जून को विधानसभा के नये अध्यक्ष का चुनाव होगा. इस विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से विस परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इस तीन दिवसीय विशेष सत्र को ध्यान में रखते हुए डीजीपी अरुण षाड़ंगी, पुलिस आयुक्त संजीव पंडा समेत ओडिशा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. बताया गया…

Read More

सर्वेक्षण. आरएंडडी के साथ-साथ एफडीआइ सुव्यवस्थित करना जरूरी नयी दिल्ली. रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) को सुव्यवस्थित करने के साथ शोध एवं विकास (आरएंडडी) और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ा कर देश चालू वित्त वर्ष के अंत तक पांच अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल कर सकता है. एशिया की प्रमुख आंतरिक सुरक्षा एवं रक्षा प्रदर्शनी ”अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो” के आयोजक ‘नेक्सजेन एक्जीबिशन’ ने एक व्यापक सर्वेक्षण के ये निष्कर्ष जारी किये हैं. इसका मकसद रक्षा क्षेत्र में एफडीआइ से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और रक्षा शोध एवं विकास (आरएंडडी) और विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना है. एक…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 जून को उत्तर प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे. पीएमओ के मुताबिक, मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार 18 जून (मंगलवार) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इस दौरान वह पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त के तहत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे. स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण पत्र बांटेंगे. यह प्रमाणन पाठ्यक्रम ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम के उद्देश्यों से जुड़ा है. वहीं, 19 जून (बुधवार) को वह बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में नौ जून को तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले की जांच सोमवार को एनआइए को सौंप दी. बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी. गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में गिर गयी थी, जिसमें तीन महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 41 लोग घायल हुए थे.

Read More

नार्थ-इस्ट के सभी राज्यों को कवर कर चुका है मॉनसून, उसके बाद से धीमी हो गयी इसकी रफ्तार RANCHI. इस वर्ष दक्षिणी-पूर्व मॉनसून केरल में समय से एक दिन पहले ही आ गया था. आमतौर पर केरल में मॉनसून आने का समय एक जून है. इसके 12 से 15 दिनों के बीच झारखंड में मॉनसून आने का पूर्वानुमान रहता है. हालांकि, इस बार का मॉनसून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान से करीब तीन दिन देरी से चल रहा है. फिलहाल, 20 मई तक तो झारखंड में मॉनसून के आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. झारखंड में आमतौर पर बंगाल…

Read More

प.बंगाल में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस में टक्कर से 15 लोगों की मौत, 60 घायल कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार को सुबह एक मालगाड़ी की टक्कर लगने के कारण सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 15 यात्री मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, कई लोग अभी भी डिब्बों में अंदर फंसे हुए हैं। राज्य और केंद्र की विभिन्न एजेंसियां स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य…

Read More

शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी. पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और जी किशन रेड्डी को जम्मू एवं कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यादव के साथ महाराष्ट्र का सह-प्रभारी, विप्लव कुमार देव को हरियाणा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा…

Read More

टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई मुठभेड़ चाईबासा. पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम चार माओवादी मारे गए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई. झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक (परिचालन) अमोल वी होमकर ने बताया कि मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं, जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है. एक सबजोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर के साथ-साथ एक महिला नक्सली को…

Read More