छात्रा की पहचान देविका पिल्लई के रूप में हुई है Kolkata . आईआईटी खड़गपुर की चौथे वर्ष की एक छात्रा का शव सोमवार को उसके छात्रावास में फंदे से लटकता पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (आईपीएस) ने बताया कि छात्रा की पहचान देविका पिल्लई (21) के रूप में हुई है. आईपीएस अधिकारी ने कहा कि छात्रा का शव छात्रावास की इमारत की छत से फंदे पर लटका हुआ मिला. यह आत्महत्या का मामला है या कुछ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. हमने जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने बताया कि शव…
Author: News Desk
जमशेदपुर। इस बार जमशेदपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। सरकार से मांग है कि सरकारी और निजी सभी स्कूलों के क्लास रूम को वताकुलुनित बनाया जाए। बच्चों के पैसे से प्रबंधन के लोग और प्रिंसिपल वताकुलुनित कमरे में रहते हैं और बच्चे भीषण गर्मी में बगैर वताकुलुनित क्लास रूम में गर्मी से परेशान रहते हैं। निजी स्कूलों का टर्नओवर करोड़ों में है। जिला प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी के समय स्कूलों में अवकाश की जाती है इससे बच्चे का पढ़ाई भी बाधित होता है। शिक्षा और छात्रों की…
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार रहे समीर मोहंती अपने ही दिए बयान से यू टर्न लेने पर चर्चा में बने हुए हैं l लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जमशेदपुर के झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार समीर मोहंती के नाम से जारी एक पत्र ने भूचाल ला दिया है,उस पत्र में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पर कई संगीन आरोप लगाया था l उक्त पत्र में कहा गया था कि पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पूर्वी विधानसभा के बूथों के संचालन के लिए समीर मोहंती से 25…
Kolkata. पश्चिम बंगाल में सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार को सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई. उत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उत्तर सीमांत रेलवे कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे प्रबंधक ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे हुई. कटिहार मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कटिहार के अनुसार, 10 से 15 लोगों के हताहत होने की आशंका है, जबकि दर्जनों के घायल होने की खबर है. अधिकारी ने बताया कि अगरतला से आ रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां से लोग रेल…
अंताल्या. भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत ने रविवार को यहां फिलीपींस की गैब्रियल मोनिका बिडौर को हराकर अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करते ही अगले महीने होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए महिला वर्ग में व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया. नौवीं वरीय अंकिता ने प्री क्वार्टर फाइनल में 40वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी गैब्रियल पर 6-0 (26-23, 28-22, 28-23) से जीत हासिल की. भारत ने इस तरह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया है. धीरज बोम्मादेवरा ने इससे पहले एशियाई क्वालीफाइंग चरण से पुरुष व्यक्तिगत कोटा हासिल किया था. इससे पहले अंकिता ने इजराइल…
नयी दिल्ली. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के दावों को लेकर रविवार को एक नया राजनीतिक वाकयुद्ध शुरू हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने मीडिया की एक खबर का हवाला दिया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार के एक रिश्तेदार ने चार जून को मतगणना के दौरान एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, जो ईवीएम से जुड़ा हुआ था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक ‘‘ब्लैक बॉक्स’’ है, जिसकी जांच करने की किसी को अनुमति…
नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने कार्यालय देर से पहुंचने वाले अपने कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि आदतन देर से आने और कार्यालय से जल्दी जाने वाले कर्मचारियों के मामले को संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए. यह चेतावनी ऐसे वक्त दी गई है जब पाया गया कि कई कर्मचारी आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (एईबीएएस) में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे थे और “कुछ कर्मचारी नियमित आधार पर देरी से कार्यालय पहुंच रहे थे.” एक आदेश में कहा गया है, “आदतन देर से आने और कार्यालय से जल्दी जाने को गंभीरता…
मीना. सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने शैतान को प्रतीकात्मक रूप से पत्थर मारने की रस्म अदा की. जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘पेट्रा’ के अनुसार, हज यात्रा के दौरान जॉर्डन के 14 श्रद्धालुओं की लू लगने से मृत्यु हो गई है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह सऊदी अरब में मृतकों को दफनाने या शव को जॉर्डन भेजने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है. शैतान को प्रतीकात्मक रूप से पत्थर मारने की रस्म हज यात्रा के अंतिम दिनों में विश्वभर के मुस्लिमों के लिए ईद-…
पटना. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने छह पीडीसी (पोस्ट-डेटेड चेक) बरामद किए हैं, जिनके बारे में संदेह है कि ये माफिया के पक्ष में जारी किये गये थे. पिछले महीने आयोजित नीट परीक्षा से पहले कथित लीक प्रश्नपत्र की मांग करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी से 30 लाख रुपये से अधिक की मांग की गई थी. ईओयू के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने रविवार को कहा, ‘‘जांच के दौरान, ईओयू के अधिकारियों ने छह ‘पोस्ट-डेटेड चेक’ बरामद किए, जो उन अपराधियों के पक्ष में जारी किए गए थे, जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षा से पहले उम्मीदवारों…
टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई मुठभेड़ चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच सोमवार की सुबह से मुठभेड़ जारी हैं. सुरक्षा बलों से नक्सलियों की यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई है. सूचना मिल रही है कि मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर कर दिये गये हैं. मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य सामग्री बरामद किए गए हैं. इसमें नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है. पुलिस के अधिक टीमें मौके पर भेजी गयी है. मुठभेड़ को लेकर विस्तृत सूचना की प्रतीक्षा है. सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में…
