Author: News Desk

लखनऊ. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान लगभग 20 सेंटीमीटर लंबी और नौ सेंटीमीटर चौड़ी चमड़े की जिल्‍द वाली संविधान की जिस ‘पुस्तक’ को बार-बार जनता को दिखाया उसका लखनऊ से गहरा संबंध है. लखनऊ की ईस्टर्न बुक कंपनी (ईबीसी) ने संविधान की इस पुस्तक को पहली बार 2009 में प्रकाशित किया था और उसका कहा है कि कोट की जेब में समा जाने वाली संविधान की इस छोटी पुस्तक की ओर लोग दिलचस्पी ले रहे हैं. राहुल गांधी ने प्रचार के दौरान कई बार इस छोटी सी पुस्तक को लोगों को…

Read More

मुंबई.  मुंबई पुलिस ने अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक नया मामला दर्ज किया है और आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गुर्जर (25) के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि गुर्जर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने कहा था, “लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और गिरोह के अन्य सदस्य…

Read More

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस एवं झामुमो नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे है एवं चुनाव में भीतरघात एवं भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो से मिली भगत का आरोप एक-दूसरे नेता पर लगा रहे हैं. झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कांग्रेस के सहयोगी दल झामुमो के प्रत्याशी समीर मोहंती के बजाय भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो की जीत के लिए काम किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लोगों का कहना है कि समीर मोहंती खुद तन-मन-धन से इस चुनाव को नहीं लड़…

Read More

झारखंड में हुए लोक सभा चुनाव में आजसू एनडीए के सहयोगी दल के रूप में चुनाव लड़कर रामगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपने एकमात्र प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने में सफल रही. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी कैबिनेट में आजसू के एकमात्र सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को मंत्रालय ना मिलने पर तमाम चर्चाएं चौक चौराहे पर हो रही है. ज्ञात हो कि वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार में कई ऐसे सांसद को मंत्री बनाया गया है,जो अपने दल से एकमात्र सांसद चुने गए हैं. अतः इस प्रकार चर्चा होना आम बात है. वहीं दूसरी ओर झारखंड राजनीति…

Read More

मोदी के भाषण से वैश्विक नेता गदगद, बोले- उनकी भागीदारी का हम गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. एआइ से जुड़ी तकनीक और दृष्टिकोणों के बीच तालमेल को बढ़ाने के प्रयासों को लेकर सहमति बनी रूस के साथ जारी संघर्ष में यूक्रेन के लिए मजबूत समर्थन पर भी सम्मेलन में सदस्य देशों ने हामी भरी बारी (इटली). जी7 शिखर सम्मेलन में बतौर आमंत्रित सदस्य शामिल भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. भारत को अब सीधे हाई स्पीड रेलवे के जरिये यूरोप से जोड़ने पर जी7 देशों में सहमति बन गयी है. इससे पश्चिम एशिया से लेकर यूरोप तक भारत का…

Read More

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार सारंगी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस से लोगों की शिकायतें सुनने को कहा. सारंगी ने संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री ने हमें अच्छा काम करने और पुलिस थानों में आने वाले लोगों की शिकायतें सुनने का निर्देश दिया है.” उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को राज्य में कानून व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों और पुलिस बल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया.…

Read More

रांची. कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए मोहम्मद अली हुसैन का शव शनिवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीरी स्थित उनके आवास पर लाया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शव को दिल्ली से एक विमान से रांची लाया गया और फिर सुबह करीब 10.15 बजे शव को घर लाया गया. अली का शव लाए जाने के दौरान रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मौजूद थे. अली के पिता मुबारक हुसैन (57) ने बताया कि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा बेटा अली (24) करीब 20 दिन पहले…

Read More

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए. इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य घायल हैं. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था. उन्होंने बताया कि अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर- दन्तेवाड़ा जिले का डीआरजी, विशेष कार्य बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 53वीं वाहिनी का बल शामिल है. पुलिस अधिकारियों…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी 2024 को रद्द करने और पांच मई को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शीर्ष अदालत की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने अपील की गई है. इस परीक्षा में शामिल हुए 20 छात्रों द्वारा दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और अन्य को परीक्षा नए सिरे से आयोजित करने का निर्देश देने की भी अपील की गई है. राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक)-2024 को लेकर सवाल उठाने वाली अलग-अलग याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए शीर्ष…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता संभालने के बाद पहली बार 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इस दौरान वह देश भर के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20प्रधानमंत्री 18 जून को वाराणसी में किसानों के लिए जारी करेंगे 20,000 करोड़ रुपये,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. मोदी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 30,000 से अधिक सदस्यों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे, जिन्हें कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, ताकि वे पैरा-विस्तार कार्यकर्ता के रूप में काम कर सकें और साथी किसानों को खेती…

Read More