बोकारो. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार (17 जून) देर शाम बोकारो पहुंचेंगे. सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 03 सी में आयोजित आरएसएस के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोधन देंगे. जानकारी के अनुसार, आरएसएस प्रमुख श्री भागवत तीन दिन तक बोकारो प्रवास पर रहेंगे. उत्तर पूर्व क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए 20 दिनों का यह वर्ग सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित है. इसी में झारखंड के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग 11 जून से शुरू हुआ है. दोनों प्रशिक्षण वर्गों का एक साथ समापन 26 जून की शाम को…
Author: News Desk
नयी दिल्ली. नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार गड़बड़ी की बात मानी है. उन्होंने रविवार को कहा कि नीट के रिजल्ट में कुछ गड़बड़ियां हुई हैं. उन्होंने कहा कि जानकारी हमें मिली है, हम सारे विषयों को एक निर्णायक स्थिति तक ले जायेंगे. उसमें जो भी बड़े अधिकारी होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा. एनटीए में बहुत सुधार की आवश्यकता है. सरकार इस पर चिंता कर रही है. किसी गुनहगार को छोड़ा नहीं जायेगा उन्हें कठोर से कठोर दंड मिलेगा. मंत्री ने कहा कि जो भी बड़े अधिकारी इसमें शामिल पाये जायेंगे, उन्हें बक्शा…
* जमशेदपुर की जनता के साथ फ्लाई ओवर के नाम पर भद्दा मजाक कर रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता। * जल्द कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के ऊपर दर्ज करूंगा मुकदमा – विकास सिंह मानगों के गांधी मैदान में सप्ताह भर से चल रही मानगो फ्लाई ओवर के भूमि पूजन की हवा में आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पानी फेर दिया । मानगो के फ्लाई ओवर के भूमि पूजन के कार्यक्रम को चौथी बार समियाना और टेंट लगाकर आयोजित करने के बावजूद भूमि पूजन नहीं होने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की…
नयी दिल्ली. रेलवे बोर्ड ने शुरुआती और गंतव्य स्टेशन के बीच विभिन्न बिंदुओं पर ट्रेन चालकों द्वारा गति पाबंदियों के उल्लंघन के कारणों का पता लगाने के लिए एक समिति गठित की है, गति पाबंदियों का उल्लंघन सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए हानिकारक है. सूत्रों के अनुसार, बोर्ड हाल की घटनाओं के बाद हरकत में आया है, जिसमें दो ट्रेन चालकों ने एक पुल पर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पाबंदी का उल्लंघन किया और अपनी ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलाईं. पुल के रख-रखाव का काम चल रहा था. पहली घटना में, गतिमान एक्सप्रेस के…
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर रविवार को क्षेत्र के सुरक्षा हालात और 29 जून से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की. 21 जून को योग दिवस के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी के भी 20 जून को श्रीनगर जाने का कार्यक्रम है. गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र नये तरीकों से आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीर की तर्ज पर जम्मू संभाग में भी क्षेत्र प्रभुत्व, शून्य-आतंकवाद योजनाओं को लागू करने का निर्देश…
झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि झारखंड सरकार सबके लिए सोचती है. इसके बाद काम करती है. यहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. झारखंड मे जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू की जायेगी. इसके लिये घंटी आधारित शिक्षकों की बहाली की जायेगी. बहाली के लिए 20 जून तक विज्ञापन निकल जायेगा. राज्य में पेसा कानून को सख्ती से लागू किया जायेगा. नौ लाख परिवार को अबुआ आवास का लाभ दिया जायेगा.
जमशेदपुर. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की उपस्थिति में रविवार कई बड़ी घोषणा की गई. इस मौके पर सूबे के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने 20000 युवाओं को रोजगार देने की घोषणा सरायकेला -खरसावां जिले के मातकमबेड़ा गांव (राजनगर) में की. 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार झारखंड सरकार के श्रममंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार बेहतर काम कर रही है. शहर से लेकर गांव तक विकास किया जा रहा है. झारखंड सरकार का श्रम विभाग कोरोना काल में बेहतर काम कर चुका है. अभी बड़े पैमाने पर राज्य में नियुक्ति की जायेगी. इसके तहत श्रम विभाग की ओर…
Jharkhand:राज्य के हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली देगी चंपाई सरकार,मुख्यमंत्री ने राजनगर के मातकमबेड़ा में घोषणाओं का खोला पिटारा जमशेदपुर. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को बड़ी घोषणा की. श्री सोरेन ने यह घोषणा सरायकेला-खरसावां जिले के मातकमबेड़ा गांव (राजनगर) में की. चंपाई सोरेन ने कहा कि अब राज्य के प्रत्येक परिवार को 125 यूनिट की जगह 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली दी जायेगी. झारखंड सरकार ने गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना शुरू की है. इस योजना के तहत अब गरीबों को तीन कमरों के साथ शौचालय दिया जायेगा. 50 साल की महिलाओं के लिए पेंशन योजना शुरू…
जमशेदपुर. आद्रा स्टेशन पर विकास कार्य किये जा रहे हैं. इस वजह से 16 और 17 जून को करीब दो दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे की ओर से इसकी घोषणा कर यात्रियों को जानकारी दी जा रही है. रद्द होने वाली ट्रेनों में आसनसोल-टाटा-आसनसोल (13512/13511) एक्सप्रेस को 16 जून को रद्द कर दिया गया है. टाटा-बक्सर (18183) एक्सप्रेस को 16 जून को रद्द किया गया है. बक्सर-टाटा एक्सप्रेस (18184) ट्रेन को 17 जून को रद्द किया गया है. ये ट्रेनें 16 जून को रद्द रहीं: आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (08659/08658) , आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (08644/08643) , आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल…
नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया में विसंगतियों और जवाबदेही की कमी का जिक्र करते हुए पहली बार अस्पतालों के लिए एक विभाग से दूसरे विभाग में रेफर करने से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं. रेफर करने से संबंधित जारी किए गए दिशा-निर्देश (अस्पतालों के भीतर) में इस बात पर जोर दिया गया है कि जब भी मरीजों को विशेष देखभाल, नैदानिक मूल्यांकन या परामर्श की आवश्यकता हो, तो रेफर करने की प्रक्रिया को तुरंत शुरू किया जाना चाहिए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सात जून को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है…
