चाईबासा. बड़ा झींकपानी-टोंटो मार्ग पर बुधवार को दिन में अचानक जंगली हाथियों का झुंड आ धमका , जिससे आने-जाने वालों में अफरा-तफरी मची रही. हाथियों के झुंड में 10 से 12 हाथी हैं. कुदाहातू मोड़ के पास बीच सड़क हाथी को विचरण देख टोंटो जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को डर के साये में सफर करना पड़ा. राहगीरों ने बताया कि हाथी के सड़क पर आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि टोंटो क्षेत्र के दोकट्टा, बड़ा झींकपानी, दुरुल्ला, कुदाहातू, चालगी, सालीकुटी, हेसा सुरनिया आदि क्षेत्रों में शाम ढलते ही हाथियों…
Author: News Desk
दर्जनभर लोग हिरासत मेंलिए गए, चल रही पूछताछ आधा दर्जन लोगों को नोटिस थमा 27 जून को रांची कार्यालय बुलाया Giridih . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गिरिडीह के मधुबन में बुधवार को दबिश दी. नक्सलियों के चार ठिकानों पर छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं. दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. छापेमारी सुरेश तुरी, द्वारिका राय, अजीत राय और मनोज महतो के घर में की गयी. इनमें से कई लोगों के घरों से नक्सली संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज एनआइए के हाथ लगे हैं. कार्रवाई में अलग-अलग राज्यों से जुड़े एनआइए के…
New Delhi. शिक्षा मंत्रालय के नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट की परीक्षा में घोर अनियमितता के संकेत के बाद रद्द करने की घोषणा की है. दरअसल, ऐसे संकेत मिले थे कि यूजीसी-नेट परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता किया गया है. मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) को सौंपने के आदेश दे दिये गये हैं. अगली परीक्षा की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और पवित्रता के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024…
रांची. सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में जाति सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी गयी है. इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगायी है. कैबिनेट ने झारखंड कार्यपालिका नियमावली-2000 (समय-समय पर यथा संशोधित) की प्रथम अनुसूची में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के कार्यदायित्व के रूप में जाति सर्वेक्षण को सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति दी. इसके अलावा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह की भी स्वीकृति दी गयी है. इन प्रस्तावों को भी स्वीकृति झारखंड योजना सेवा विभागीय परीक्षा एवं प्रशिक्षण नियमावली-2023 की स्वीकृति दी गयी है. झारखंड वरीय न्यायिक सेवा…
नयी दिल्ली. पश्चिम बंगाल में दो ट्रेन के बीच टक्कर के एक दिन बाद मंगलवार को रेल मंत्रालय ने कहा कि ‘कवच’ के रूप में जानी जाने वाली स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली पर 3000 किलोमीटर मार्ग पर अमल में लाने को लेकर तेज प्रगति हो रही है.रेलवे ने कहा कि ‘कवच’ पर पूरी तरह अमल के बाद इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी. सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से 30 किमी दूर रंगापानी के पास एक मालगाड़ी ने सोमवार सुबह पहले से खड़ी सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी जिससे…
– साल्डीह बस्ती में युवती के पड़ोस में रहता था जवान, पांच महीने से था फरार, Adityapur. शादी का झांसा देकर प्रेमिका का यौन शोषण करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी फरार चल रहे बीएसएफ जवान को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, साल्डीह बस्ती के मंटू मैदान के पास बीते 18 जनवरी को बीएसएफ जवान भोला मुदी की प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमिका ने बीएसएफ जवान के घर के पास ही खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद से बीएसएफ जवान फरार चल रहा था. भाभी…
पशु वध को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद भड़की थी हिंसा शहर के भीतर प्रवेश करने के सभी मार्ग बंद, अब तक 35 गिरफ्तार बालासोर. उत्तरी ओडिशा के शहर बालासोर में पशु वध को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है. इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए थे. अब प्रशासन बुधवार रात को स्थिति की समीक्षा करेगा और फिर यह निर्णय लेगा कि कर्फ्यू को आगे बढ़ाना है या नहीं. कर्फ्यू के दौरान निजी और सरकारी संस्थानों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे.…
राजगीर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया. विश्वविद्यालय का नया परिसर विश्व धरोहर स्थल प्राचीन ‘‘ नालंदा महाविहार ’’ स्थल के करीब है. विश्वविद्यालय के नये परिसर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , केंद्रीय मंत्री विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने राजगीर में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल ‘‘…
रांची. गर्मी का प्रकोप जारी है. भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार (19 जून) को इसका आदेश जारी किया. सरकार के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी किया है. केजी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड में पड़ रही गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया…
खूंटी के उपायुक्त ने की पहल, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेगी पेंशन रांची. झारखंड के खूंटी जिले में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खूंटी जिला प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत झारखंड में पहली बार सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए पेंशन को स्वीकृति दी है. खूंटी के उपायुक्त (डीसी) लोकेश मिश्रा की पहल पर सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है. राज्य में पहली बार ऐसी…
