Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय झारखण्ड दौरे पर आ चुकी है। रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अभिवादन और स्वागत किया। इसके बाद वह जमशेदपुर रवाना हुईं। यहां जमशेदपुर एयरपोर्ट पर माननीय राष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ भेंट कर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शहर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदमा इलाके में श्री जगन्नाथ…
Author: News Desk
Ranchi/ Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय झारखण्ड दौरे पर आ चुकी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अभिवादन और स्वागत किया। जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शहर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदमा इलाके में श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट की आधारशिला रखेंगी। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।…
New Delhi. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा आठ की पाठ्यपुस्तक में ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ से संबंधित एक अध्याय को लेकर उच्चतम न्यायालय की नाराजगी के बाद बुधवार को “अनुचित सामग्री” के लिए माफी मांगी और कहा कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने अपनी वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही पाठ्यपुस्तक का वितरण भी रोक दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह देखा गया कि संबंधित अध्याय में कुछ अनुचित पाठ्य सामग्री और निर्णय की त्रुटि अनजाने में शामिल हो…
Mumbai. शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। आईटी शेयर में खरीदारी और विदेशी निवेशकों के नए निवेश से बाजार में मजबूती आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 303 अंक चढ़कर 82,579.16 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 85.1 अंक की बढ़त के साथ 25,567.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण…
Kharsawan. खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगुडीह गांव स्थित पुरनापानी टोला के शुरू नाला के समीप जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में आम के पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल खरसावां थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि…
Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक और अभूतपूर्व सुरक्षा तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति 26 फरवरी को जमशेदपुर पहुंचेंगी। अपने चार घंटे के प्रवास के दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी और इसके बाद टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगी। पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थलों को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। करीब 4 हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि खुफिया…
New Delhi. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में पहचान सत्यापन के लिए कक्षा 10 के प्रवेश पत्र को उत्तीर्ण होने के प्रमाणपत्र के साथ लगाया जा सकता है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता डीएस नायडू द्वारा मामले का उल्लेख किए जाने के बाद आदेश पारित किया। अधिवक्ता ने इस बारे में चिंता जताई थी कि क्या इस तरह के प्रवेश पत्रों को अपने आप में पूर्ण पहचान दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जा…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रक्त चढ़ाने से होने वाले एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसे संक्रमण का पता लगाने के लिए न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन परीक्षण (एनएटी) करने की सुविधा के खर्च और उपलब्धता जैसी जानकारी मांगी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने जनहित याचिका दाखिल करने वाले ‘सर्वेशम मंगलम फाउंडेशन’ की ओर से पक्ष रख रहे वकील ए वेलन से पूछा कि एनएटी जांच करने में कितना खर्च आएगा और क्या यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है ताकि गरीब लोग भी इसका फायदा उठा…
जमशेदपुर। Jamshedpur Women’s University की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व में Jamshedpur Women’s University के एमबीए विभाग द्वारा 25 फरवरी 2026 को बिस्टुपुर स्थित Hotel Alcor में “मनी मैटर्स” नामक विशेष वित्तीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला Association of Mutual Funds in India (एएमएफआई) के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्रों को वित्तीय साक्षरता और निवेश की बारीकियों से अवगत कराना था। प्रबंधन छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी कार्यशाला में लगभग 50 प्रबंधन छात्रों—एमबीए और बीबीए—ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान एमबीए विभाग की संकाय सदस्य डॉ. श्वेता प्रसाद, डॉ. कीया बनर्जी और…
नागपुर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा संचालित “ऑपरेशन रेल प्रहरी’’ के अंतर्गत एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को सूचना प्राप्त होने के मात्र 55 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा राज्य पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सतत समन्वय एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से रेलगाड़ियों एवं रेल परिसर में होने वाले गंभीर अपराधों (हत्या, डकैती, तस्करी आदि) की रोकथाम तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु नियमित विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।…
