Author: News Desk

Pakud. पाकुड़ में मंगलवार देर रात दर्दनाक रेल हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जहां न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही 22302 वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कालीतल्ला मोहल्ला निवासी चंदन सरदार, उनकी पत्नी रूम्पा सरदार और उनकी मासूम बेटी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को रेलवे ट्रैक से…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को इजराइल की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वार्ता करेंगे, इजराइल की संसद (नेसेट) को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। इजराइल यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत और इजराइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गई है तथा वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकात को लेकर आशान्वित हैं। मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा उनके…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। पिछले सत्र की भारी गिरावट से उबरते हुए आईटी शेयर में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 558.79 अंक चढ़कर 82,784.71 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.05 अंक की बढ़त के साथ 25,581.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और मारुति…

Read More

Jamshedpur. झारखण्ड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन का कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। वीर सोरेन पढ़ाई के सिलसिले में राज्य से बाहर रह रहे थे। इन दिनों दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। बताया गया कि वे कुल्लू में बर्फबारी का आनंद ले रहे थे। स्केटिंग करने के बाद जब वे होटल लौटे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि उन्हें अस्पताल तक ले जाने का अवसर…

Read More

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार को रेल मंत्रालय की लगभग 9,072 करोड़ रुपये लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन तीन परियोजनाओं में से एक चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले गम्हरिया-चांडिल स्टेशनों के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण कार्य है। 1,168 करोड़ रुपये की लागत से गम्हरिया-चांडिल तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावे गोंदिया-जबलपुर खंड का दोहरीकरण और पुनारख-किऊल तथा गम्हरिया-चांडिल खंड के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाना शामिल है। सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड…

Read More

Hyderabad.  प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडर थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवूजी ने मंगलवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह माओवादी संगठन का महत्वपूर्ण ‘रणनीतिकार’ था। देवूजी प्रतिबंधित संगठन की महत्वपूर्ण केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो का सदस्य था। उसने केंद्रीय समिति के सदस्य मल्ला राजी रेड्डी के साथ तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी शिवधर रेड्डी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। देवूजी और राजी रेड्डी के अलावा, दो अन्य माओवादियों बड़े चोक्का राव उर्फ जगन और नून नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना ने भी हथियार डाल दिए। डीजीपी ने बताया कि…

Read More

Ranchi. झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास हुए एयर एम्बुलेंस हादसे में मारे गए सात लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद, मंगलवार को उनके परिजनों को सौंप दिये गए। रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी, तभी सोमवार शाम को यह सिमरिया के बरियातु पंचायत क्षेत्र में जंगल के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो पायलटों सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम चतरा के सदर अस्पताल में किया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया,‘पोस्टमॉर्टम के बाद शवों…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह  स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी मानक प्रक्रिया का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये, उन्होंने कहा कि वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता व असावधानी नहीं बरती जाये, सीसीटीवी कैमरों की लगातार कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग का समयबद्ध बैकअप संधारण तथा उसकी नियमित…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर लोकसभा सांसद बिद्युत बरन महतो के प्रयासों से राखा माइंस क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 18477/18478 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ठहराव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। सांसद ने बताया कि स्थानीय यात्रियों की मांग को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्रालय से विशेष आग्रह किया था, जिसे जनहित में स्वीकार कर लिया गया। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी।

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी 2026 को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका शहर में दूसरा दौरा होगा. वे यहां श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास करेंगी और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एक भवन का भूमि पूजन कर छात्रों से मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति करीब चार घंटे शहर में रहेंगी. जिला प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सोनारी एयरपोर्ट, कदमा स्थित मरीन ड्राइव (श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर) और बारिडीह स्थित मणिपाल टाटा…

Read More