Jamshedpur. जमशेदपुर लोकसभा सांसद बिद्युत बरन महतो के प्रयासों से राखा माइंस क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 18477/18478 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ठहराव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। सांसद ने बताया कि स्थानीय यात्रियों की मांग को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्रालय से विशेष आग्रह किया था, जिसे जनहित में स्वीकार कर लिया गया। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी।
Author: News Desk
Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी 2026 को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका शहर में दूसरा दौरा होगा. वे यहां श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास करेंगी और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एक भवन का भूमि पूजन कर छात्रों से मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति करीब चार घंटे शहर में रहेंगी. जिला प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सोनारी एयरपोर्ट, कदमा स्थित मरीन ड्राइव (श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर) और बारिडीह स्थित मणिपाल टाटा…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2) पखवाड़ा चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संभावित मरीजों की जल्द पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि दिव्यांगता से बचाव हो सके।जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि “कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान और उपचार से स्थायी दिव्यांगता रोकी जा सकती है।” घर-घर सर्वे, संदिग्धों को भेजा जाएगा स्वास्थ्य केंद्र अभियान के तहत सहिया एवं एक पुरुष कार्यकर्ता की टीम बनाकर घर-घर सर्वे किया जाएगा। संदेहास्पद मरीजों की पहचान कर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच और…
जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘सुरभि’ की ओर से 28 फरवरी 2026, शनिवार को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित श्रीमती कुसुम कमानी ऑडिटोरियम (नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल परिसर) में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। होली से पूर्व होने वाले इस विशेष आयोजन में देशभर के चर्चित हास्य, व्यंग्य, ओज एवं श्रृंगार विधा के कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष गोविन्द दोदराजका (अग्रवाल) ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम…
जमशेदपुर। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरी तरह दिशाहीन और निराशाजनक करार दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे जनता के हित में स्वागत योग्य कहा जा सके। यह बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश करने वाला है। संजीव सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार ने इस बार के बजट की राशि को बढ़ाया है परंतु पिछले बजट की कितनी राशि…
जमशेदपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के मद्देनज़र उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण अधिकारियों ने श्री जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर, कदमा तथा मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, अतिथि दीर्घा, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, मीडिया प्रबंधन, पेयजल, विद्युत…
जमशेदपुर। आसन्न होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्यूबगेट के समीप स्थित मुखी बस्ती में सुशांत मुखी के घर पर औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान झारखंड राज्य में प्रतिबंधित King’s Gold ब्रांड की व्हिस्की की दो कार्टन सहित कुल 18 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। छापेमारी दल के पहुंचने से पूर्व आरोपी को सतर्क कर देने के कारण वह मौके से फरार हो गया। अभियुक्त सुशांत मुखी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर 26 फरवरी को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न होगा। इस गरिमामय समारोह में देश और राज्य का शीर्ष नेतृत्व एक मंच पर उपस्थित रहेगा। मंच पर दिखेगा शीर्ष नेतृत्व का संगम कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मंत्री जोबा मांझी, सांसद विद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय एवं विधायक पूर्णिमा साहू भी मुख्य मंच पर आसीन रहेंगे।औद्योगिक जगत…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर परिसर स्थित Jamshedpur Women’s University के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के कॉमर्स क्लब द्वारा 24 फरवरी 2026 को ‘Comquest 2K26’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति Dr. (Prof) Anjila Gupta के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उद्देश्य: समग्र विकास और व्यावसायिक समझ कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष Dr. Kamini Kumari के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करना, उन्हें वाणिज्य एवं प्रबंधन के व्यावहारिक पक्ष से जोड़ना तथा कॉरपोरेट जगत की गहन समझ प्रदान करना है। सफल समन्वयन और निर्णायकों का सम्मान पूरे कार्यक्रम का समन्वयन…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने झारखंड सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत लगभग ₹1.58 लाख करोड़ के बजट पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी है। चैम्बर ने बजट में कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर दिए गए जोर का स्वागत किया है, लेकिन औद्योगिक विस्तार, लैंड बैंक निर्माण और एयर कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर ठोस पहल की मांग दोहराई है। ग्रामीण और सामाजिक क्षेत्र पर फोकस सराहनीय चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि कृषि ऋण राहत, एमएसएमई प्रोत्साहन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष ध्यान सकारात्मक संकेत है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा…
