Ranchi. झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों पर नहीं लड़े जाते हैं लेकिन उम्मीदवारों को राज्य के प्रमुख दलों का समर्थन दिया है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)और कांग्रेस तथा मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, ‘चुनाव के नतीजे हमारे लिए उत्साहजनक होंगे, जबकि यह भाजपा के लिए एक सबक होगा।’ कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे ने मतपत्रों के माध्यम से नगर निकाय चुनाव कराने के लिए एसईसी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में…
Author: News Desk
Jamshedpur.26 फरवरी को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ हरीश चंद्र बंधु ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 26 फरवरी 2026 को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
Ranchi. झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान की अर्हता रखने वाले मतदाताओं में 62 प्रतिशत से सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों के घायल होने सहित हिंसा के मामलों के अलावा राज्य में मोटे तौर पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक संपन्न हुआ। मतगणना 27 फरवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा, ‘कुल 62…
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित न्यू लेआउट इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही घर में रहने वाले वृद्ध भाई-बहन ने असाध्य बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर एक ही फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान 67 वर्षीय सरस्वती सरकार और उनके छोटे भाई 58 वर्षीय बलराम सरकार के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सीतारामडेरा पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी निरंजन कुमार जब पुलिस…
Medninagar . झारखंड के पलामू जिले में वाहन से बैटरी चुराने की कोशिश करने के संदेह में भीड़ ने 22 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर पीटकर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। यह घटना पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में हुई। मृतक की पहचान पवन राम के रूप में हुई है, जो इसी थाना क्षेत्र के मुरमा गांव का निवासी था। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि सूचना मिली कि वाहन की बैटरी चुराने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को…
Gumla. झारखंड के गुमला जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर 8-10 अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात रायडीह थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब लड़की अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी। रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को लड़की के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। उसने पुलिस को बताया कि वह एक मित्र के साथ पैदल घर लौट रही थी, तभी अचानक पुरुषों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने उसके मित्र को पीटा, लड़की को जबरन…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों के मौसम का मिजाज सोमवार की रात से बदल गया है. देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. मंगलवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. 25 फरवरी तक आकाश में बादल छाया रहेगा. मौसम 26 फरवरी के आकाश साफ हो जायेगा. मौसम केंद्र का अनुमान है कि राज्य के दक्षिण एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश का अनुमान है. मंगलवार (24 फरवरी) को आकाश में बादल छाये रहेंगे. दक्षिण-पूर्व तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के…
– अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत राज्य व भारत निर्वाचन आयोग से की लिखित शिकायत और मांग – राज्य निर्वाचन आयुक्त को भी लिखा पत्र कहा- झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत खान के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र के माध्यम से सोमवार को संपन्न मतदान में बूथ कैप्चरिंग, मारपीट और वोगस वोटिंग की शिकायत की है। रिंकू सिंह ने यह शिकायत विपक्षी उम्मीदवार नौशीन खान के खिलाफ की है, जिनके…
सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चांडील अनुमंडल क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। संयुक्त टीम ने चलाया अभियान जिला खनन विभाग और तिरूलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरूलडीह, सिरकाडीह, सापदा एवं सपारूम बालू घाटों में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन जांच की गई। 38 हजार घनफीट बालू जब्त निरीक्षण के दौरान सपारूम घाट के समीप अवैध रूप से भंडारित लगभग 38,000 घनफीट बालू को विधिवत जब्त किया गया। प्रशासन ने बताया…
जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत संपन्न मतदान की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद तथा चाकुलिया नगर पंचायत में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सुदृढ़ तैयारी और सुरक्षा प्रबंधों के कारण पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। कुल मतदान का विवरण जिले के 70 वार्डों के 249 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई गई। कुल 2,53,711 मतदाताओं में से…
