जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम जागरण मंच जमशेदपुर के सदस्यों की टोली सोमवार को हवाई मार्ग से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी मंदिर पहुंची। तीन अलग-अलग समूहों में पहुंचे श्याम प्रेमी अपने कुलदेवता श्री श्याम प्रभु के दर्शन एवं ध्वज अर्पण के लिए खाटू धाम पहुंचे हैं। फागुण सप्तमी पर होगा विशेष पूजन मंगलवार 24 फरवरी को फागुण माह की सप्तमी के अवसर पर सभी सदस्य परसराम पुरीया धर्मशाला, रिंग्स से ध्वज पूजन-अर्चन कर प्रभु श्री श्याम के चरणों में ध्वज अर्पित करेंगे। यह परंपरा मंच के सदस्यों द्वारा वर्षों से निभाई जा रही है। श्याम प्रेमियों की…
Author: News Desk
जमशेदपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के अंतर्गत कार्यरत जमशेदपुर शाखा के लिए वर्ष 2026-27 के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैंः- अध्यक्ष सीए आनंद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए ऋषि अरोड़ा, सचिव सीए चेतन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए मुकुंद केडिया एवं तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास। नव निर्वाचित अध्यक्ष सीए आनंद कुमार अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि हमारी प्राथमिकता शाखा के प्रत्येक सदस्य और छात्र के पेशेवर विकास को नई दिशा देना है। पारदर्शिता, टीमवर्क और नवाचार के…
हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बोकारो थर्मल-रांची रोड-टोरी-डालटनगंज- गढ़वा-चोपन-सिंगरौली के रास्ते धनबाद और भोपाल के मध्य एक जोड़ी नई ट्रेन (सप्ताह में तीन दिन) का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । इसके साथ ही चोपन और भोपाल के मध्य भी एक जोड़ी नई ट्रेन (साप्ताहिक) का परिचालन किया जाएगा । इन दोनों नई ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे । इन दोनों नई ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी…
नागपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “रेल वन ऐप” के व्यापक प्रचार–प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नागपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह की अगुवाई एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख एवं व्यस्ततम स्टेशनों पर बड़े आकार के आकर्षक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर तथा डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को रेल वन ऐप की जानकारी दी जा रही है। प्रमुख स्टेशनों जैसेनेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, नैनपुर, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव भंडारा…
Jamshedpur.नगर निकाय चुनाव के तहत पूर्वी सिंहभूम के तीन निकायों में मतदान की रफ्तार अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि शाम होते-होते इस बार मतदान के पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अपराह्न 03:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, चाकुलिया नगर पंचायत जिले में सबसे आगे बना हुआ है। चाकुलिया नगर पंचायत में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है। यहाँ 3 बजे तक ही 64.2% मतदान हो चुका है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुबह से लगी कतारें अब…
Jamshedpur.जुगसलाई के सेंट जॉन स्कूल के बूथ पर रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट विक्की को लेकर हंगामा हो गया। बोगस वोटिंग (फर्जी मतदान) के आरोपों के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मतदान को करीब एक घंटे के लिए रोकना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह ने बूथ पर बोगस वोट डाले जाने का कड़ा विरोध किया और अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। इस दौरान रिंकू सिंह के समर्थक राहुल और शिशिर के साथ बूथ के भीतर घुसकर मारपीट की भी खबरें आईं। नौसिन खान के समर्थकों ने पहले विक्की को बूथ से बाहर निकाल दिया…
Ranchi. स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदान जारी है। सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार, राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) अलका तिवारी ने रांची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तिवारी ने पत्रकारों को बताया, राज्य भर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और सभी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) से अब तक की रिपोर्ट अच्छी हैं। मैं मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करती हूं। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने बताया कि 48 शहरी स्थानीय निकायों में महापौरों और अध्यक्षों के पदों के लिए तथा…
Adityapur. नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत आज सरायकेला-खरसावां जिले के तीन प्रमुख निकायों में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला प्रशासन द्वारा जारी सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में मतदान की औसत गति मध्यम रही है, जिसमें सरायकेला नगर पंचायत ने बढ़त बनाई हुई है।सरायकेला नगर पंचायत के मतदाताओं में शुरुआती घंटों में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। सुबह 9 बजे तक यहाँ 13.68% वोटिंग दर्ज की गई है, जो जिले में अब तक सर्वाधिक…
Jamahedpur: जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव बेहद ही रोमांचक हो चुका है। ऐसे में सोमवार सुबह बूथों पर धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जुगसलाई में मतदान से एक दिन पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी को टक्कर दे रही बलविंदर कौर और इंदु देवी ने अचानक से चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में अब यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी बनाम झारखंड मुक्ति मोर्चा हो गया है।जिसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप में रिंकू सिंह हैं, तो वहीं झामुमो प्रत्याशी के रूप में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान हैं। दोनों प्रत्याशियों…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में आज लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हो रही हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग की प्रक्रिया अब अपनी पूरी रफ्तार में आ चुकी है। मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत के साथ-साथ पड़ोसी जिले के आदित्यपुर नगर निगम और कपाली नगर परिषद में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान के शुरुआती घंटों में मिला-जुला रुझान देखने को मिल रहा है। मानगो, कपाली और जुगसलाई के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं…
