Author: News Desk

जमशेदपुर। झारखंड सरकार द्वारा पेश किया गया बजट लोगों की आँखों में धूल झोंकने वाला बजट है। यह बजट विकास को गति नहीं देगा। यह बजट आम आदमी की आशाओं को पूरा करने वाला बजट नहीं है। इस बजट में योजनाओं के नाम पर अधिक रुपये रखने की बात कही गई है। वित्त मंत्री जी ने अलग-अलग मदों में बड़ी राशि रखने की घोषणा की है। मैं जानना चाहता हूँ कि क्या योजना की कसौटी, योजना की सफलता या उसके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केवल उनके लिए रुपये रखने तक ही सीमित है? पिछले बजट में अलग-अलग मदों के…

Read More

Chatra.चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रैश स्थल पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बात की जांच करेगी कि ‘’खराब मौसम’’ में विमान को उड़ान भरने की अनुमति कैसे दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस दुर्घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि खराब मौसम इसका एक कारण हो सकता है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मृतकों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया। गंगवार…

Read More

Ranchi.झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसका नाम अबुआ दिशोम बजट दिया गया है। इस बजट में युवा, महिला और किसानों पर फोकस किया गया है। झारखंड में बजट सत्र के छठवे दिन वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत कर दी है। बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने झारखंड के शहीदों और महान हस्तियों को याद किया। इनमें भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन को भी याद किया। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार…

Read More

New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चालू वित्त वर्ष में धनशोधन के मामलों में 500 आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य रखा है और जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मामला दर्ज होने के बाद, ‘जटिल’ मामलों को छोड़कर, जांच एक से दो साल के भीतर पूरी की जाए। जांच एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। इन उपायों पर पिछले साल 19-21 दिसंबर को असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित संघीय जांच एजेंसी के क्षेत्रीय अधिकारियों के 34वें त्रैमासिक सम्मेलन (क्यूसीजो) के दौरान चर्चा की गई और इन्हें अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता ईडी निदेशक राहुल…

Read More

Dhanbad. धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस एक मार्च से सप्ताह में तीन दिन चलेगी। बुधवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी गई है। धनबाद से भोपाल एक्सप्रेस में 732 सीटों का कोटा मिला है। ट्रेन में स्लीपर में 350, थर्ड एसी में 298, सेकंड एसी में 63 और फर्स्ट एसी में 20 सीटों का कोटा निर्धारित है। 27 फरवरी से 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस रविवार, बुधवार एवं शनिवार को भोपाल से रात 8.55 बजे खुलकर बीना-दमोह, कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन सुबह 08.45 बजे सिंगरौली, सुबह 10.20 बजे चोपन, सुबह 11.20 बजे रेणुकूट, दोपहर 12.35 बजे गढ़वा, दोपहर…

Read More

Jamshedpur.नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के तीनों निकाय में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी। मतदान खत्म होने के बाद सभी मतपेटियों को खासमहल के स्टेट फुड कॉरपोरेशन के गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। तीनों निकाय से मत पेटियां लेकर मतदान कर्मी खासमहल पहुंचे। मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया है। मतगणना निर्धारित तिथि 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। जमशेदपुर प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 80 लाख दावों और आपत्तियों से निपटने के लिए दीवानी न्यायाधीशों को नियुक्त करने और पड़ोसी राज्यों झारखंड तथा ओडिशा से न्यायिक अधिकारियों को बुलाने की अनुमति दी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के एक पत्र पर संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया था कि एसआईआर कवायद के लिए तैनात 250 जिला न्यायाधीशों को दावों और आपत्तियों से निपटने में लगभग…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क संबंधी हालिया टिप्पणियों के बाद वैश्विक व्यापार को लेकर नई चिंताओं ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 813.13 अंक या 0.97 प्रतिशत टूटकर 82,481.53 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 230.15 अंक या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 25,482.85 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल का शेयर सबसे अधिक 3.82 प्रतिशत टूटा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज,…

Read More

Ranchi. झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया के पास एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी, तभी सोमवार शाम को यह सिमरिया के जंगली इलाके में स्थित बरियातु पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया, हम सभी सात शवों को…

Read More

Ranchi.  झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खोज और बचाव दल भेजे जा चुके हैं, हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई। हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने बताया, रांची से सात लोगों को लेकर जा…

Read More