Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति के दौरे को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन, पुलिस और नगर निकायों के बीच लगातार समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बारीडीह क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले, खोमचे और अवैध निर्माण को हटाया गया। बुलडोजर की सहायता से की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद…
Author: News Desk
Jamshedpur. नगर निकाय चुनाव के सोमवार को जिला न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं होंगे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्यप्रकाश सिंह ने छुट्टी के संबंध में पत्र जारी किया है। इधर, चक्रधरपुर मंडल टाटानगर और आदित्यपुर व अन्य ऐसे स्टेशनों पर तैनात रेल कर्मचारियों को मतदान के लिए ड्यूटी के अनुसार, कुछ समय की छूट देगा, ताकि रेलकर्मी वोट दे सकें और रेलवे का परिचालन समेत अन्य कार्य प्रभावित नहीं हो।
Jamshedpur. नगर निकाय चुनाव के विरोध में आदिवासी छात्र एकता की केंद्रीय कमेटी ने 23 फरवरी को कोल्हान प्रमंडल में बंद का आह्वान किया है. इसको लेकर विशेष शाखा ने कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस-प्रशासन को अलर्ट भेज अगाह किया है. साथ ही रेंज के डीआइजी से भी इस संबंध में जानकारी साझा की गयी है. संगठन का तर्क है कि भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आनेवाले अनुसूचित क्षेत्रों पर लागू नहीं होते. जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पेसा कानून 1996 बनाया गया, उसी तरह नगर निकायों के लिए संसद…
Jamshedpur. 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आज रात 11 बजे तक नो इंट्री लागू रहेगी। जारी आदेश के अनुसार, निर्धारित समयावधि में ट्रक, ट्रेलर, हाइवा, कंटेनर समेत सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूर्णतः रोक रहेगी। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहनों को शहर सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति से बचने, मतदान दलों की…
Jamshedpur. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जमशेदपुर के 2025-27 का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष और सचिव ने तीसरी बार जीत दर्ज की। अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी ने 324 मत के साथ जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे डॉ. मृत्युंजय सिंह को 223 मत मिले। सचिव डॉ. सौरभ चौधरी 400 मत लाकर दोबारा सचिव बने, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. अभिषेक मुंडू को 142 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों में डॉ. विभूति भूषण नितिन 372 और देवेश बहादुर 343 मत प्राप्त कर चयनित हुए। तीसरे प्रतिद्वंदी डॉ. संजय जौहरी को 291 मत मिले। दो सीट वाले…
Jugsalai Nagar Parisad Chunav : : जुगसलाई नगर परिषद के चुनावी समर में मतदान से महज कुछ घंटे पहले रविवार को एक बड़ा राजनैतिक धमाका हुआ। अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार और भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के पक्ष में दो अन्य प्रमुख महिला प्रत्याशियों ने अपना समर्थन देने का एलान कर दिया है। इस समर्थन के बाद रिंकू सिंह की जीत की राह और भी आसान मानी जा रही है। इंदु देवी और बलबीर कौर का मिला साथ रिंकू सिंह के विजन और विकास के दावों पर भरोसा जताते हुए, अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदु देवी और सिख समुदाय के…
जमशेदपुर. जमशेदपुर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम “कलम का कारवाँ: स्याही से शिखर तक का सफ़र” महज़ एक साहित्यिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि हिंदी साहित्य की उन अनकही और अनदेखी यात्राओं को सामने लाने की एक संवेदनशील पहल हुई जिन्हें अक्सर मंच और सुर्खियाँ नहीं मिल पातीं. साहित्यसिंधिका के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखकों की रचनाओं से आगे बढ़कर उनकी जीवन-यात्रा, संघर्ष, असफलताओं और आत्मसंघर्ष को केंद्र में रखा गया. सामान्यतः साहित्यिक मंचों पर लेखक अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करते हैं, लेकिन यहाँ उन्होंने अपने जीवन के वे अनुभव साझा किए, जिनसे होकर उनकी लेखनी का निर्माण हुआ. मंच से…
नागपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा आज दिनांक 22.02.2026 को “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चंद्र आर्य के निर्देशन में तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव की निरीक्षक प्रभारी सुश्री तरुणा साहू के नेतृत्व में प्रातः 07:30 बजे दिग्विजय स्टेडियम, बी-ब्लॉक, राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation) राजनांदगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्टेशन मास्टर राजनांदगांव श्री बर्मन, सीटीआई श्रीमती रेखा पदम जीबी, रेलवे…
जमशेदपुर शहर में आवारा पशुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए Jamshedpur Notified Area Committee (JNAC) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एग्रिको सिग्नल से मर्सी अस्पताल तक के मार्ग पर सघन कार्रवाई करते हुए दो आवारा सांडों को पकड़ा गया। यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्ग पर आवारा सांडों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। सुरक्षित और मानवीय तरीके से पकड़े गए पशु अभियान के…
जमशेदपुर : माताजी आश्रम में 22 फरवरी से चार दिवसीय भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 191वीं जयंती सह आश्रम का 88वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह प्रभाती कीर्तन से हुआ, इसके बाद सुधांशु मिश्र द्वारा श्री श्री चंडी पाठ किया गया। आश्रम झारखंड की धार्मिक धरोहर – संजीव सरदार धर्मसभा में विधायक संजीव सरदार, उपस्थित रहे। कमल कांति घोष ने रामकृष्ण संगीत प्रस्तुत किया, जबकि सुनील कुमार दे ने स्वागत भाषण में आश्रम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि माताजी आश्रम एक आदर्श धार्मिक प्रतिष्ठान है, जो वर्ष भर धार्मिक एवं…
