नागपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा आज दिनांक 22.02.2026 को “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चंद्र आर्य के निर्देशन में तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव की निरीक्षक प्रभारी सुश्री तरुणा साहू के नेतृत्व में प्रातः 07:30 बजे दिग्विजय स्टेडियम, बी-ब्लॉक, राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation) राजनांदगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्टेशन मास्टर राजनांदगांव श्री बर्मन, सीटीआई श्रीमती रेखा पदम जीबी, रेलवे…
Author: News Desk
जमशेदपुर शहर में आवारा पशुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए Jamshedpur Notified Area Committee (JNAC) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एग्रिको सिग्नल से मर्सी अस्पताल तक के मार्ग पर सघन कार्रवाई करते हुए दो आवारा सांडों को पकड़ा गया। यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्ग पर आवारा सांडों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। सुरक्षित और मानवीय तरीके से पकड़े गए पशु अभियान के…
जमशेदपुर : माताजी आश्रम में 22 फरवरी से चार दिवसीय भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 191वीं जयंती सह आश्रम का 88वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह प्रभाती कीर्तन से हुआ, इसके बाद सुधांशु मिश्र द्वारा श्री श्री चंडी पाठ किया गया। आश्रम झारखंड की धार्मिक धरोहर – संजीव सरदार धर्मसभा में विधायक संजीव सरदार, उपस्थित रहे। कमल कांति घोष ने रामकृष्ण संगीत प्रस्तुत किया, जबकि सुनील कुमार दे ने स्वागत भाषण में आश्रम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि माताजी आश्रम एक आदर्श धार्मिक प्रतिष्ठान है, जो वर्ष भर धार्मिक एवं…
● 25 फरवरी को मंगल कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का होगा शुभारंभ, 26 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण ● 28 को दीपोत्सव एवं महभण्डारा का होगा आयोजन जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुरवासी इस वर्ष फिर से भक्ति की दिव्य धारा में डुबकी लगाने वाले हैं। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर विभिन्न अनुष्ठान आगामी 25 फरवरी से 28 फरवरी तक सूर्य मंदिर परिसर में सुनिश्चित की गई है। रविवार को अनुष्ठान की तैयारी एवं आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी को लेकर भालूबासा स्थित होटल मिष्टी…
Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में कई प्रत्याशी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं एवं अपनी अपनी जीत का समीकरण जनता के बीच रख रहे हैं. जुगसलाई की जनता को नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का चयन करते समय प्रत्याशियों के परिजनों की आपराधिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि एवं अन्य महत्वपूर्ण गुण दोष पर विचार किया जाना चाहिए. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के प्रत्याशी की जीत से पूरे जुगसलाई का सर्वांगीण विकास संभव है. साफ-सुथरा छवि एवं ईमानदार नेतृत्व ही विकास को बढ़ावा देता है एवं सुशासन सुनिश्चित करता है और…
Jamshedpur. हाता-टाटा मुख्य पथ पर तुरी धर्मकांटा के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चाईबासा की ओर से आ रही मां पार्वती बस ने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया और उसे साइकिल समेत करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए तुरी लाइन होटल के पास जाकर बस रोकी। बताया जाता है कि घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान घासी राम किस्कू के रूप में हुई है, जो तुमुंग के डूमर टोला का निवासी बताया जा रहा है। घटना के…
Devghar.अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने रविवार की सुबह देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबाधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ अदाणी समूह के कई अधिकारी उपस्थित थे। बाबा मंदिर के गर्भ गृह में पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई. दर्शन के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए गौतम अडानी ने कहा- मेरी लंबे समय से इच्छा थी कि बाबा धाम आकर महादेव के दर्शन करूं। यहां आकर असीम शांति मिली है. मैंने भगवान भोलेनाथ से झारखंड सहित पूरे देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा…
Jamshedpur. कांग्रेस नेता फिरोज खान और सलीम खान को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। इन दोनों पर यह कार्रवाई मानगो नगर निगम क्षेत्र से मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के विरुद्ध चुनाव लड़ रहीं जेबा खान का समर्थन करने के कारण की गई है। जेबा खान फिरोज खान की पत्नी हैं। इस नाते फिरोज अपनी पत्नी का समर्थन और प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यह कार्रवाई जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने की है। इन दोनों पर यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष परविन्दर सिंह की अनुशंसा पर की गई है। इससे पहले…
Ranchi. झारखंड में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत 100 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की। ये शिकायत गिरिडीह जिले में निकाय चुनाव से ठीक पहले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दर्ज की गई है। मामला शनिवार रात फ्लाइंग सर्विलांस टीम की शिकायत पर टाउन थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया। आरोप है कि शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी मरांडी कथित तौर पर एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया…
Jharsuguda. ओडिशा के झारसुगुडा जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना झारसुगुडा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में ओडिशा आदर्श विद्यालय के पास हुई, जब आठ पुलिसकर्मी झारसुगुडा में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। झारसुगुड़ा की अपर पुलिस अधीक्षक मधुसिक्ता मिश्रा ने बताया, इस हादसे में झारसुगुडा जिले के पांच…
