Author: News Desk

Jamahedpur. टाटा से भुवनेश्वर जा रही शांतिलता वॉल्वो बस में करीब 11 बजे बहरागोड़ा के नाना होटल के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दमकल के पहुंचने तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Read More

Ranchi.झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा चार साल बढ़ा दी गई है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सरकार को इस निर्णय से अवगत कराया. झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए आयु गणना की तिथि 1 अगस्त 2026 तय की गई थी. मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, अब आयु सीमा की कटऑफ तिथि अगस्त 2022 होगी. सरकार के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है. उल्लेखनीय है कि राज्य…

Read More

Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह रोरो रोड पर शनिवार देर शाम पैदल बाजार से घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। वारदात के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में आए और महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए सड़क पर सन्नाटा पसर गया।

Read More

Jamshedpur. नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के मद्देनज़र प्रशासन ने 23 फरवरी को शहर में नो-इंट्री लागू करने की घोषणा की है. जारी आदेश के अनुसार 23 फरवरी को सुबह 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे और ट्रैफिक डीएसपी द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है. प्रशासन का कहना है कि चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं, पोलिंग पार्टियों की आवाजाही और सुरक्षा इंतज़ामों को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है.नो-इंट्री अवधि के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों और…

Read More

Jamshedpur.कोल्हान समेत झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया. सभी नगर निकायों में 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक एक ही चरण में मतदान होगा. मतगणना 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी. राज्य में कुल 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इन निकायों में मेयर और अध्यक्ष के अलावा कुल 1,087 वार्डों में काउंसिलर के लिए मतदान होगा. इनमें से 16 निकायों के 38 वार्डों…

Read More

Jugsalai Nagar parisad Election:  : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव प्रचार का शनिवार को अंतिम दिन था। शाम पांच बजे क्षेत्र में चुनावी शोर थम गया। यहां जुगसलाई अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने अपने समर्थकों के क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभिायन चलाया। वहीं, सैकड़ों युवाओं ने वीर कुंवर सिंह चौक से मोटरसाइकिल रैली निकाली, जो स्टेशन रोड, गौशाला चौक, नया बाजार, डिकॉस्टा रोड, चौक बाजार, गौरीशंकर रोड समेत आसपास के इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान उनके प्रति मतदाताओं का जबरदस्त स्नेह और समर्थन देखने को मिला। दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ,रिंकू सिंह के चौक…

Read More

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री नंदजी प्रसाद ने राज्यभर में हो रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मानगो नगर निगम, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, वहां मेयर पद के लिए जानबूझ कर हिन्दू प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। नंदजी प्रसाद ने कहा कि यह हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति को दर्शाता है। श्री प्रसाद ने विश्वास जताया कि मानगो नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को मुस्लिम और हिन्दू दोनों समुदायों का समर्थन मिलेगा। इसी…

Read More

बिलासपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा दिनांक 21 से 27 फरवरी 2026 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी | इसी प्रकार दिनाँक 23 से 28 फरवरी व 01 मार्च 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी – शालीमार एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा…

Read More

JAMSHEDPUR नगरपालिका चुनाव–2026 हेतु मतदान दिवस 23 फरवरी को निर्धारित है। मतदान के कार्य को सफल, सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कर्ण सत्यार्थी तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में संपन्न कराया गया। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन के उपरांत चाकुलिया नगर पंचायत के 18 मतदान केन्द्रों, जुगसलाई नगर परिषद के 41 तथा मानगो नगर निगम के 190 मतदान केन्द्रों हेतु प्रत्येक बूथ हेतु पांच पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित कर दिए…

Read More

जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव–2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।  बोड़ाम थाना क्षेत्र में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार दिनांक 21 फरवरी 2026 को विशेष योजना के तहत Bodam थाना अंतर्गत ग्राम लावजोड़ा में विक्रम महतो के घर पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पश्चिम बंगाल में…

Read More