Jamshedpur. जमशेदपुर में पुलिस ने कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां जुगसलाई थाना क्षेत्र के खरकई रेलवे ब्रिज के पास हुई हैं, जहां आरोपी अवैध हथियारों के साथ रंगदारी वसूलने की तैयारी में थे। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को 20 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष सिंह गिरोह के सदस्य जुगसलाई क्षेत्र में सक्रिय हैं और व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा…
Author: News Desk
Ranchi. भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड बोर्डिंग स्टेशन बदलने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है। नए प्रस्ताव के अनुसार, यात्री ट्रेन के दूसरे रिजर्वेशन चार्ट बनने तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी यह सुविधा केवल पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने तक सीमित है। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. नये प्रस्ताव के तहत सामान्य ट्रेनों में यात्री चार्ट तैयार होने से करीब तीस मिनट पहले तक तथा…
Devaghar. झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को एक सुधार गृह (रिमांड होम) में 17 वर्षीय लड़की मृत पायी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की का शव कुंडा थाना क्षेत्र में स्थित सुधार गृह में फंदे से लटका पाया गया। देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन लड़की के परिवार को हत्या किये जाने का संदेह है। इसलिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि गोड्डा की…
Jamshedpur. मानगो और आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद समेत राज्य के सभी निकाय में आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा. मानगो नगर निगम चुनाव में 13, आदित्यपुर में 09, जुगसलाई नगर परिषद में 8 और चाकुलिया में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.कल से प्रत्याशी भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता के घर तक पहुंचने की रणनीति बना रहे हैं. प्रचार के अंतिम चरण में प्रत्याशी जनसभाओं, रोड शो और घर-घर संपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. प्रचार थमने के बाद केवल व्यक्तिगत संपर्क की अनुमति होगी, जिससे आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित…
Ranchi. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शुक्रवार को विधानसभा में 6,450 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार का यह तीसरा अनुपूरक बजट था। विधानसभा में पेश की गई पूरक मांगों में ग्रामीण कार्य विभाग को सर्वाधिक 1,717.58 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव है। इसके बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए 779 करोड़ रुपये और पंचायती राज विभाग के लिए 658.56 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किशोर ने विधानसभा भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, “सरकार शनिवार को सदन में अपने…
Washington. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों के खिलाफ लगाए गए व्यापक शुल्क वृद्धि के आदेशों को शुक्रवार को रद्द कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि इससे ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को बड़ा झटका लगा है। न्यायालय द्वारा 6-3 के बहुमत से सुनाये गये इस फैसले का केंद्र बिंदु आपातकालीन शक्तियों के कानून के तहत लगाए गए शुल्क हैं, जिनमें लगभग हर दूसरे देश पर लगाए गए व्यापक ‘पारस्परिक’ शुल्क भी शामिल हैं। यह ट्रंप के व्यापक एजेंडे का पहला महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सीधे देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष आया है।…
Gumla. गुमला जिले में दो लड़कियों का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को कामदारा पुलिस थाना क्षेत्र में उस समय घटी जब दो लड़कियां अपनी दो सहेलियों के साथ दोपहिया वाहन पर एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। कामदारा पुलिस थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया, “दोनों पीड़ित नाबालिग हैं और चार लोगों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपी झारखंड के सिमडेगा…
Chaibasa. नोवामुंडी में शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित हाइवा ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतिभा टीकारामजी सोमकुंवर (42) के रूप में हुई है। वे नोवामुंडी कॉलेज में अंग्रेजी की व्याख्याता थी और टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी के डिविजनल चीफ तुलसी दास गणवीर की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, प्रतिभा सोमकुंवर कॉलेज में छुट्टी होने के बाद अपनी स्कूटी से क्वार्टर लौट रही थी। जैसे ही वह डीबीसी के निकट जोजो कैंप जाने वाले चौक पर पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने…
Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित एक्सएलआरआई गोलचक्कर के पास शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाता से पटना जा रहा स्टील (आयरन स्पंज) से लदा 10 चक्का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलत दिशा से आ रही दो बाइकों को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से…
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से एमजीएम जमशेदपुर के नए भवन में पानी की उपलब्धता के बिना इलाज शुरू किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर 2024 को उद्धाटन के दिन भी अस्पताल के नए भवन में पानी की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। पानी के अभाव में तीन फरवरी से अबतक जरूरी आपरेशन टल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पानी की उपलब्धता के बिना अस्पताल कैसे शुरू हो गया? जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिस समय उद्धाटन हुआ था, उस समय वे मंत्री नहीं थे। इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं…
