JAMSHEDPUR नगरपालिका चुनाव–2026 हेतु मतदान दिवस 23 फरवरी को निर्धारित है। मतदान के कार्य को सफल, सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में संपन्न कराया गया। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन के उपरांत चाकुलिया नगर पंचायत के 18 मतदान केन्द्रों, जुगसलाई नगर परिषद के 41 तथा मानगो नगर निगम के 190 मतदान केन्द्रों हेतु प्रत्येक बूथ हेतु पांच पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित कर दिए…
Author: News Desk
जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव–2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। बोड़ाम थाना क्षेत्र में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार दिनांक 21 फरवरी 2026 को विशेष योजना के तहत Bodam थाना अंतर्गत ग्राम लावजोड़ा में विक्रम महतो के घर पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पश्चिम बंगाल में…
जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद समेत झारखंड के विभिन्न नगर निकाय चुनाव के लिए आज प्रचार का शोर थम गया। वहीं, जमशेदपुर महानगर भाजपा जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी रिंकू सिंह की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने विश्वास जताते हुए कहा कि जुगसलाई की जनता का स्नेह, आशीर्वाद और व्यापक समर्थन रिंकू सिंह को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान हर वार्ड और मोहल्ले में लोगों का उत्साह और समर्थन रिंकू सिंह के पक्ष में दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि…
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पदयात्रा और प्रचार के दौरान मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता और उनके पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जोरदार प्रचार किया. उनकी अंतिम दिन पदयात्रा में भारी भीड़ जुटी. इस दौरान उन्होंने जनता से अपने वादे दोहराये. उन्होंने वादा किया कि चुनाव में अगर उनकी जीत होती है और वह मेयर बनती है तो स्वच्छ मानगो की परिकल्पना को साकार करेंगी. सभी क्षेत्रों में नियमित पेयजल सुनिश्चित करेंगे, जर्जर सड़क, नाली और लाइट की मरम्मत होगी. मध्यम वर्गीय व्यवसायियों के लिए वेंडर…
जमशेदपुर। राज्य में दाखिल-खारिज (नामांतरण) की ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित होने का मामला सदन में गूंजा। पोटका विधायक संजीव सरदार ने शून्यकाल के दौरान इस गंभीर समस्या को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि विगत तीन महीनों से नामांतरण से संबंधित आवेदन प्रज्ञा केंद्रों एवं आवेदकों द्वारा ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबित नामांतरण से बढ़ी परेशानी विधायक संजीव सरदार ने सदन में बताया कि पूर्व में किए गए खरीद-बिक्री से संबंधित नामांतरण लंबित रहने के कारण नई ऑनलाइन प्रविष्टि संभव नहीं हो पा…
जमशेदपुर। बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोडा में होली एवं ईद उल फितर के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय द्वारा केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक में शांति समिति सदस्यों से क्रमवार उनकी क्षेत्र की समस्याओं को सुना गया, साथ ही विधि व्यवस्था संधारण के लिए क्या बेहतर कदम उठाए जा सकते हैं इसपर सदस्यों से मिले सुझावों पर अमल को लेकर आश्वस्त किया । एसडीएम धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री संतोष गर्ग समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, डीएसपी,…
धनबाद: धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 21.02.26 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 628 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 03,36,825 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों…
Jamshedpur. पोटका की मानपुर पंचायत के सावनाडीह गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे करने पहुंचे सर्वेयर तपन मन्ना को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर घेर लिया। अफवाह के कारण 50-60 की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने उन्हें दो से तीन घंटे तक जाहेर थान में बैठाकर रखा, जब तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो गई। पहचान होने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त किया।ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह तेजी से फैल रही है, जिससे उन्हें शक हुआ। घटना की सूचना मानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तारिणी सेन सरदार, ग्राम प्रधान मंगल मांझी एवं…
Jamshedpur. गोलमुरी स्थित आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर में प्लेसमेंट ड्राइव में 5 प्रशिक्षुओं ने सफलता हासिल की है. चयनित उम्मीदवारों में से 05 प्रशिक्षुओं डैनियल अंजुम, आदित्य कुमार, सूरज शर्मा, यशराज कुमार, निधि कुमारी प्लांट के लिए हुआ है. इन्हें 3.75 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है. संस्थान ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. इस उपलब्धि से प्रशिक्षुओं के बीच उत्साह का माहौल है. प्राचार्य प्रीता जॉन के साथ उप प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने सभी छात्रों उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी.
Patna. बिहार सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह आगामी महीनों में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4 ) के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों में 45,000 और शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। इसके अलावा, सरकार राज्य संचालित दिव्यांग विद्यार्थियों के विद्यालयों के लिए 7,000 विशेष शिक्षकों की भी नियुक्ति करेगी। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, सरकार ने आगामी महीनों में टीआरई-4 के माध्यम से 45,000 और शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। टीआरई-1 और टीआरई-2 में क्रमशः 1.70 लाख से अधिक और 70,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जबकि टीआरई-3 में 66,603 पदों को भरा…
