Jamshedpur. टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 186वीं जयंती (3 मार्च) को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में तैयारियां परवान चढ़ने लगी हैं। इस गौरवशाली अवसर पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का शहर आना तय हो गया है। वहीं, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। संस्थापक दिवस के अवसर पर जुबिली पार्क में होने वाली भव्य लाइटिंग और सजावट कार्य को देखते हुए पार्क को अगले 15 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा के आदेशानुसार, जुबिली पार्क का…
Author: News Desk
Jamshedpur:जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के पक्ष में शुक्रवार को भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जुगसलाई पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो एवं पदयात्रा कर लोगों से भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में क्रम संख्या 8, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रिकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह विजयी होंगी, तो भारत की राष्ट्रीयता में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा…
JAMSHEDPUR । नगर पालिका चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी द्वारा गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखण्ड परिसर में बनाये गए पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना सह बज्रगृह केंद्र में चल रही तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री वितरण केंद्र, स्ट्रांग रूम, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए स्पष्ट काउंटर व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साइनेज एवं सहायता काउंटर की व्यवस्थसुनिश्चित…
सरायकेला-खरसावां नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देशानुसार मतदान कर्मियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था निर्धारित कर दी गई है। साथ ही, मतदान दिवस के दौरान यातायात नियंत्रण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान कर्मियों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के दोपहिया वाहनों के लिए एन.आर. +2 उच्च विद्यालय, सरायकेला परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं चारपहिया वाहनों के लिए नियोजनालय परिसर, सरायकेला तथा इंडोर स्टेडियम (गेस्ट हाउस) मैदान, सरायकेला…
बिलासपुर – आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनो से विभिन्न रेल मार्गों पर ‘होली स्पेशल’ ट्रेनों के 14 फेरे का परिचालन किया जाएगा । होली त्यौहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने एवं कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा चलायी जाने…
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज मानगो के गुरुद्वारा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड एवं डिमना मेन रोड क्षेत्र में एनडीए-भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में भव्य जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद किया, उनका हालचाल जाना और एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के पक्ष में समर्थन व आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य मानगो को एक स्वच्छ, सुरक्षित और…
बिलासपुर, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल यात्रियों, रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कर रही है । रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कर्तब्यनिष्ठा से जरूरतमंद यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ यात्रियों एवं उनके कीमती सामानों की सुरक्षा के किए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ऑपरेशन अमानत अभियान के तहत किए गए सराहनीय कार्यों किया गया गया है । रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के तीनों…
जमशेदपुर: अपने सीज़न के पहले मैच में मोहम्मडन SC पर 1-0 की ज़बरदस्त जीत से उत्साहित, जमशेदपुर FC इंडियन सुपर लीग में 21 फरवरी को शाम 7.30 बजे JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब FC के खिलाफ़ अपने अगले मैच के लिए तैयार है. मेन ऑफ़ स्टील ने अपने कैंपेन की शुरुआत पॉज़िटिव तरीके से की, जिसमें मदीह सलाल के डिफ्लेक्टेड स्ट्राइक ने तीन कीमती पॉइंट्स पक्के किए. जीत के बावजूद, हेड कोच ओवेन कॉयल ने शार्प फिनिशिंग की ज़रूरत पर ज़ोर दिया. कॉयल ने शनिवार के मैच से पहले कहा, “हमने गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए जिनसे…
जमशेदपुर। गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे आठ दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को वृन्दावन धाम से आये आचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास़्त्री जी महाराज ने व्यासपीठ से सृष्टि के निर्माण, भगवान विष्णु के वराह अवतार, प्रजापति दक्ष के धर्म परिवार का वर्णन और शिव-पार्वती विवाह (सती विवाह) की दिव्य कथाएं सुनाई, जो ईश्वर की रचना और जीव के कल्याण के प्रसंगों को दर्शाता है। कथा वाचक ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह एक अलौकिक प्रसंग है, जो पार्वती जी की कठोर तपस्या, कामदेव के दहन, और भूतों-प्रेतों के साथ शिव की विचित्र बारात के बाद हिमालय में विधि-विधान…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा के पांचवें सत्र के तीसरे दिन सदन में बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि प्रथम सेमेस्टर पूर्ण होने के बावजूद विद्यार्थियों को ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि छात्रवृत्ति लंबित रहने के कारण छात्र आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब तो स्थिति यह हो गयी है कि एक तरफ…
