New Delhi. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद करने पर विचार कर रहा है। ऐसा होने पर वाहन चालकों को टोल भुगतान के लिए केवल फास्टैग या यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करना होगा। एनएचएआई ने कहा कि नकद भुगतान की व्यवस्था बंद होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही स्वीकार किए जाएंगे। प्राधिकरण पूरे देश में टोल प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने के उद्देश्य से एक अप्रैल, 2026 से नकद लेनदेन को पूरी तरह खत्म करने की योजना बना…
Author: News Desk
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 63,478.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा लाभ लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187.95 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फ़ाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को लाभ हुआ। वहीं भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मूल्यांकन में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान लार्सन एंड टुब्रो का…
Pryagraj. प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ पिछले एक साल में एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों के यौन शोषण के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले प्रयागराज की पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने स्वामी विमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद के अलावा…
Guwahati. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 31 मार्च की समयसीमा तक देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। पूर्वोत्तर में पहली बार आयोजित 87वीं सीआरपीएफ दिवस परेड को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां पत्थरबाजी की घटनाओं की संख्या घटकर शून्य हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मणिपुर में जातीय हिंसा से निपटने और केवल तीन वर्षों में माओवादियों की कमर तोड़ने के लिए भी सीआरपीएफ को तैनात किया गया। उन्होंने कहा, ‘मैं सीआरपीएफ पर…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में मानव-पशु संघर्षों को रोकने, निवारण उपायों को लागू करने और मुआवजे की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर रही है। सोरेन ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक रामेश्वर ओरांव के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए राज्य में मनुष्यों-हाथियों के बीच बढ़ते संघर्षों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, इसे ध्यान में रखते हुए, हम न केवल हाथियों के हमलों के लिए बल्कि लकड़बग्घे, भालू और तेंदुए जैसे अन्य जानवरों से जुड़े संघर्षों के लिए भी एक मजबूत एसओपी तैयार…
Jamshedpur. निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जमशेदपुर डीसी कर्ण सत्यार्थी गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचे. उन्होंने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित तरीके से मतदान सामग्री और मतपेटिका वितरण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। साथ ही पोलिंग पार्टियों से भी संवाद स्थापित कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। राज्य के 48 नगर निकाय चुनाव के…
Jamshedpur. बर्मामाइंस स्थित बी-2 विद्युत सब स्टेशन में हुई हथियारबंद डकैती के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस कांड में संलिप्तता के शक में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने सब स्टेशन में तैनात गार्डों को बंधक बना लिया और करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की सामग्री लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने गार्डों को डराया-धमकाया और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना की सूचना…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। चाईबासा एसपी अमित रेणु ने बताया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारंडा जंगल में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान एक उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट हो गया। एसपी ने कहा, ‘सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि आईईडी को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी…
Ranchi. झारखंड की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2026-27 में 5.96 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर 6.17 प्रतिशत रहने का अनुमान है। विधानसभा में शनिवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह संभावना जताई गई। वित्त वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में झारखंड की आर्थिक वृद्धि दर 7.02 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 6.5 प्रतिशत से अधिक है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब झारखंड की वृद्धि दर सात प्रतिशत से ऊपर रही है। समीक्षा के मुताबिक, वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के वित्त वर्ष 2025-26 में 3,21,892…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया से युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गिरोह से जुड़े पांच और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही इस कांड में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसएसपी पीयूष पांडे ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं. उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी 2026 को 24 वर्षीय कैरव गांधी का रहस्यमयी तरीके से अपहरण कर लिया गया था. करीब 13 दिन बाद पुलिस ने नाटकीय…
